[2024] Bihar Police Constable Syllabus और [New] Exam Pattern हिंदी में

Career Jano आपको नवीनतम Bihar Police Constable Syllabus और Exam Pattern की पूरी जानकारी देगा ताकि आप अपना पूरा ध्यान परीक्षा की तयारी पर केंद्रित कर सकें और परीक्षा में अच्छे अंक लाकर Bihar Police में Constable की नौकरी प्राप्त कर सकें|

इससे पहले की आप बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में जानें उससे पहले आपको Exam Pattern के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आप जान सकें की परीक्षाएं कितने चरणों में होती है और कितने प्रकार की होती हैं और उन्हें किस ढंग से आयोजित किया जाता है|

Bihar Police Constable Exam Pattern

बिहार पुलिस सिपाही पदों की भर्ती की चयन प्रक्रिया प्रमुख 2 चरणों में विभाजित की गयी है| हर वह एक छात्र जिसे बिहार पुलिस में Constable बनना है उसे इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना होगा|

(I) Written Examination

(II) Physical Efficiency Test (PET)

भर्ती की पूरी प्रक्रिया Central Selection Board of Constables (CSBC) की देख रेख में होती है| तो चलिए अब हम लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के पैटर्न को विस्तार से जानते हैं|

Bihar Police Constable Exam Pattern: Written Exam

लिखित परीक्षा ऑफ़लाइन मोड (offline mode) में आयोजित की जाती है जिसमे आपसे multiple choice objective type questions पूछे जाते हैं जिसका सही उत्तर आपको OMR sheet पर भरना होता है|

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा को मुख्यता दो भागों में बांटा गया है| पहले भाग में (Part-I) आपसे इन चार विषयों से प्रशन पूछे जाएँगे: (i) Hindi (ii) English (iii) General Awareness (iv) Current Affairs

इन सभी चार विषयों से कुल मिलकर आपसे 50 प्रशन पूछे जायेंगे|

दूसरे भाग में (Part-II) प्रशन इन विषयों से पूछे जाते हैं: (i) Mathematics/ गणित (ii) Physics/भौतिकी (iii) Chemistry/ रसायन विज्ञान (iv) Biology/ जीव विज्ञान (v) History/ इतिहास (vi) Geography/ भूगोल (vii) Polity/ राजनीति (viii) Economics/ अर्थशास्त्र

इन विषयों में से आपको अपने पसंद के कोई दो subjects ही चुनने है| और लिखित परीक्षा के दूसरे भाग में केवल आपको उन्ही दो विषयों के प्रश्नो के उत्तर देने होंगे|

आपके चुने गए विषयों में से प्रत्येक से 25-25 प्रशन पूछे जायेंगे|

इन सभी विषयों के बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे जब हम Bihar Police Constable के सिलेबस के बारे में बात करेंगे जिससे की आप यह जान पाएंगे की प्रश्न किन्-किन् topic से पूछे जाते हैं|

लिखित परीक्षा के इन दोनों भागों (भाग-I + भाग-II) से कुल मिलाकर 100 प्र्शन पूछे जायंगे जिसको पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 2 घंटे का समय दिया जायेगा|

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा एक qualifying प्रकृति की परीक्षा है जिसको उत्तीर्ण करने के लिए आपको कम से कम परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे| जिसके बाद ही आप बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रकिया के अगले चरण में पहुंचेंगे|

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक दिए जाएंगे। वहीं उम्मीदवारों द्वारा दिए गए किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जायेगा (No Negative Marking)

Bihar Police Constable Syllabus and Exam Pattern

परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की कठिनाइयों का स्तर Intermediate Level (10+2) तक का होगा|

Bihar Police Constable Exam Pattern: PET

जिन उम्मीदवारों ने Bihar Police Constable की लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण किया होता है केवल उन्ही छात्रों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाता है जिसमे की आपके शारीरिक योग्यता और सहन-शक्ति का परीक्षण होता है|

बिहार पुलिस कांस्टेबल Physical Efficiency Test में तीन प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है (दौड़, गोला फेंक, ऊँची कूद) जिसके आधार पर आपकी शारीरिक दक्षता मापी जाती है|

Physical Efficiency Test कुल 100 अंको का होता है जिसमे की दौड़ के लिए 50 अंक, गोला फेंक और ऊँची कूद के लिए 25-25 अंक

शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर अभ्यर्थियों की final merit list तैयार की जाएगी|

दौड़/ Race – (50 Marks)

For Males – 1.6 Km की दौड़

  • दौड़ 5 मिनट से कम समय में पूरी करने पर – 50 अंक
  • दौड़ 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड तक पूरी करने पर – 40 अंक
  • दौड़ 5 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकंड तक पूरी करने पर – 30 अंक
  • दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 6 मिनट तक पूरी करने पर – 20 अंक

Bihar Police Constable Minimum Running Qualification For male Candidates

दौड़ पूरा करने के लिए 6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल (disqualify) घोषित किया जायेगा|

For Females – 1 Km की दौड़

  • दौड़ 4 मिनट से कम समय में पूरी करने पर – 50 अंक
  • दौड़ 4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड तक पूरी करने पर – 40 अंक
  • दौड़ 4 मिनट 20 सेकंड से अधिक एवं 4 मिनट 40 सेकंड तक पूरी करने पर – 30 अंक
  • दौड़ 4 मिनट 40 सेकंड से अधिक एवं 5 मिनट तक पूरी करने पर – 20 अंक

Bihar Police Constable Minimum Running Qualification For female Candidates

दौड़ पूरा करने के लिए 5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा|

गोला फेंक/ Shot Put – (25 Marks)

For Males – 16 pound वजन का गोला न्यूनतम 16 फीट दूर तक फेंकना होगा

  • 16 फीट से 17 फीट तक – 09 अंक
  • 17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक – 13 अंक
  • 18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक – 17 अंक
  • 19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक – 21 अंक
  • 20 फीट से ज्यादा – 25 अंक

Bihar Police Constable Shot Put Qualification For male Candidates

गोला 16 फीट से कम दुरी तक फेंकने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा

For Females – 12 pound वजन का गोला न्यूनतम 12 फीट दूर तक फेंकना होगा

  • 12 फीट से 13 फीट तक – 09 अंक
  • 13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक – 13 अंक
  • 14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक – 17 अंक
  • 15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक – 21 अंक
  • 16 फीट से ज्यादा – 25 अंक

Bihar Police Constable Shot Put Qualification for Female Candidates

12 फीट से कम दुरी तक फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा

ऊँची कूद/ High Jump – (25 Marks)

For Males – न्यूनतम ऊंचाई 4 फीट

  • 4 फीट – 13 अंक
  • 4 फीट 4 इंच – 17 अंक
  • 4 फीट 8 इंच – 21 अंक
  • 5 फीट – 25 अंक

4 फीट से कम कूदने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को disqualify कर दिया जायेगा

For Females – न्यूनतम ऊंचाई 3 फीट

  • 3 फीट – 13 अंक
  • 3 फीट 4 इंच – 17 अंक
  • 3 फीट 8 इंच – 21 अंक
  • 4 फीट – 25 अंक

3 फीट से कम कूदने वाली महिला अभ्यर्थियों को disqualify कर दिया जायेगा

Bihar Police Constable Long Jump Minimum Qualification

Note: दौड़ पूरी करने के लिए आपको केवल एक मौका दिया जायेगा वहीं गोला फेंक और ऊँची कूद के लिए तीन-तीन मौके दिए जायेंगे

Also Read: Bihar Police Constable Exam से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जाने

 

Bihar Police Constable Syllabus: Written Exam

जैसा की आपने Bihar Police Constable के लिखित परीक्षा के सभी विषयों के बारे में Bihar Police Constable Exam Pattern के section में जाना| अब हम बिहार पुलिस कांस्टेबल exam के उन सभी विषयों के बारे में detail में जानेंगे के प्रशन किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं| तो चलिए जानते हैं Bihar Police Constable सिलेबस इन हिंदी|

Bihar Police Constable Syllabus: Hindi

शब्द सुधि (असुद्ध शब्दों को सुध करना), वाक्य सुधि, वाच्य ( कर्तवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य), किर्या (अकर्मक और सकर्मक) वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, एकवचन और बहुवचन, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, घोष और अघोष वर्ण, वाक्यांश के लिए एक शब्द, हिंदी छंद, हिंदी अलंकार, सर्वनाम और विरमचिन्ह, काल, प्रत्यय, विलोमार्थक शब्द, अनेकार्थक शब्द, शब्द युगम, संघ्या शबदो का उपयोग, संधि और संधि विराम, सामासिक पदों की रचना और समास विग्रह, उपसर्ग, इत्यादि

 

Bihar Police Constable Syllabus: English

Sentence Correction, fill in the blanks (choose the right word), Vocabularies, Verb, Adverb, Singular and Plural, Tenses, Basic Grammar, Noun, Pronoun, Preposition, Interjection, Conjunction, Antonyms and Synonyms, Idioms and Phrases, Error Detection, Spelling Check, Reading Comprehension, etc.

 

General Awareness/ सामान्य ज्ञान Syllabus

भारतीय इतिहास और संस्कृति, पर्यावरण, भारत अथवा विश्व के भूगोल के बारे में, वैज्ञानिक अनुसंधान, अर्थव्यवस्था, राजनीति, संविधान, महत्वपूर्ण तिथियां, प्राकृतिक संसाधन, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, पुरस्कार और सम्मान, देश/राजधानीं/मुद्रायें, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तक और उनके लेखक, स्मारक और इमारतें इत्यादि

 

Current Affairs Syllabus 

वर्तमान में घटित घटनाओं पर आधारित प्रश्न इन topics से होंगे: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, महत्वपूर्ण तिथियों, वर्तमान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्कृति

 

Mathematics Syllabus

संख्या प्रणाली, दशमलव और अंश, अनुपात और समानुपात, वर्गमूल, लाभ और हानि, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, क्षेत्रमिति, सरलीकरण, एचसीएफ और एलसीएम, प्रतिशत और छूट, साझेदारी, समय और कार्य, समय और दूरी, ज्यामिति, पूर्ण संख्या, बीजगणित, त्रिकोणमिति इत्यादि

 

Bihar Police Constable Syllabus: History

साम्राज्य का निर्माण, सामाजिक परिवर्तन, क्षेत्रीय संस्कृतियां, ग्रामीण जीवन और समाज की स्थापना, पहला साम्राज्य, दूरस्थ भूमि, राजनीतिक विकास, संस्कृति और विज्ञान, वास्तुकला, न्यू किंग्स एंड किंगडम, दिल्ली के सुल्तान, महिला और सुधार, जाति व्यवस्था, स्वतंत्रता के बाद का भारत, प्राचीन सभ्यतायें, उपनिवेशवाद और जनजातीय समाज, ऐतिहासिक विद्रोह, इत्यादि

 

Geography/ भूगोल Syllabus

पृथ्वी, भूमि, जलवायु, जलमंडल, महासागर, जीवमंडल, अर्थशास्त्र भूगोल (संसाधन, मनुष्य और पर्यावरण, परिवहन, संचार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, जनसंख्या, प्राकृतिक खतरों और प्रबंधन, दुनिया के प्रमुख उद्योग) मानव भूगोल के मौलिक (लोग, मानव गतिविधियाँ, परिवहन, संचार और व्यापार, मानव बस्ती), वनस्पति और मृदा, संसाधन और विकास आदि।

 

Physics/ भौतिकी Syllabus

Role of Physics- भौतिकी की भूमिका | Unit/Measuring unit and equipment- मात्रक / मापक इकाई एवं उपकरण | Dimensions- आयाम | Vectors and Scalar Quantities- सदिश और अदिश राशियाँ | Gravitation-गुरुत्वाकर्षण | Friction-घर्षण | Motion in Fluids- गति | Circular Motion-वृत्तीय गति | Pressure/Force- दाब / बल | Electrical Current- विधुत / विधुत धारा | Work, Power, Energy- कार्य, ऊर्जा,  शक्ति | Thermodynamics & Heat- ऊष्मा / उष्मागतिकी एवं ताप | Properties of Matter-पदार्थ के गुण | Temperature-तापमान | Internal Energy-आंतरिक ऊर्जा | Nuclear fission and fusion- नाभिकीय विखंडन एवं संलयन | Radioactivity- रेडियो सक्रियता | Nuclear Physics- परमाणु भौतिकी आदि

 

Chemistry/ रसायन विज्ञान Syllabus

Metal, nonmetal, Alloy- धातु, अधातु, मिश्रधातु | Acids, salts and bases- अम्ल, लवण एवं क्षार | Substance and its nature- पदार्थ एवं उसकी प्रकृति | Carbon and its compounds- कार्बन एवं उसके यौगिक | Atomic structure- परमाणु संरचना | Solution- विलयन | Elements, compounds and mixtures- तत्व, योगिक एवं मिश्रण | Chemical reactions- रासायनिक अभिकिर्याएं | Behaviour of Gasses- गैसों का आचरण | Fuel combustion- ईंधन दहन इत्यादि

 

Biology/ जीव विज्ञान Syllabus

Diversity- सजीव जगत की विविधता | Organisms- सजीवों की जटिलता एवं संरचनात्मक संगठन | Cell structure and function- कोशिका- संरचना एवं कार्य | Plant science- पादप कार्यिकी | Animal science- जन्तुकार्यिकी | जिव एवं पर्यावरण | Reproduction and development- प्रजनन और विकास | Genetics and bio-development- अनुवांशिकी और जैव विकास | Bio-technology- जैव तकनिकी एवं उसके अनुप्रयोग | व्यावहारिक जीव विज्ञान एवं मानव कल्याण | मनुष्य एवं पर्यावरण

 

Political Science / राजनीति विज्ञान Syllabus

राजनीति की अवधारणा, संघ के कार्यकारी, राज्य, भारत में चुनावी प्रणाली, राष्ट्रीय एकता और चुनौतियां, संप्रभुता, भारत की विदेश नीति, राज्य कार्यकारिणी, राज्य विधायिका, स्थानीय स्वशासन के कार्य बिहार राज्य के संदर्भ में, भारतीय न्यायपालिका, राज्य की उत्पत्ति के सिद्धांत

 

Economics/ अर्थशास्त्र Syllabus

अर्थशास्त्र का परिचय, सूक्ष्मअर्थशास्त्र, उपभोक्ता व्यवहार और मांग, बिहार और भारत का आर्थिक विकास, विकास नीतियां और अनुभव (1947-90), 1991 से आर्थिक सुधार, बिहार और भारत की अर्थव्यवस्था का सामना करने वाली वर्तमान चुनौतियाँ, वृहद आर्थिक, राष्ट्रीय आय और संबंधित समुच्चय, आय और रोजगार का निर्धारण, संगठन और डेटा की प्रस्तुति, सांख्यिकीय उपकरण और व्याख्या, भारत का विकास अनुभव- पड़ोसियों के साथ तुलना

 

ऊपर में जो पाठ्यक्रम बताया गया है वह संछिप्त में बताया गया और उन्ही बिंदुओं को बताया गया है जोकि परीक्षा दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण हैं और जिनसे बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं|

अगर आपको Bihar Police Constable का Syllabus विस्तार से जानना है तो आप इस pdf फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं: Download Bihar Police Constable Complete Syllabus Here

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *