English बोलना कैसे सीखे? Zero से Hero बनें आसानी से

English बोलना आज के जमाने में वह ज़रूरत बन गयी है, जिसके बिना किसी भी व्यक्ती को एक अच्छा career बनाने के लिए बहुत जादा मशक्कत करना होता है। यहाँ बात हमारी दिनचर्या की हो या फिर एक प्रोफेशनल ज़िंदगी की, English बोलाना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है।

दरअसल महत्वपूर्ण बात ये है कि आज की दुनिया में English किसी भी क्षेत्र मे एक बहुत मुख्य भूमिका निभाती है। अगर आपको अपने जीवन में एक successful person बनना है तो आपके लिए English सीखना अति आवश्यक हो जाता है।

English Grammar सीखने के लिए आप हमारे GoGrammar App को Google Play Store से install कर सकते हैं, App इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसा नहीं है कि लोग English बोलना नहीं चाहते या उन्हें English समझ में नहीं आती, बस उन्हें ये समझना ज़रूरी है कि English बोलना कैसे सीखें ? एक बार अगर आप English बोलने की basics चीजों को समझ लेंगे, तो आपके लिए English बोलना बहुत आसान हो जाएगा।

तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि, English बोलना कैसे सीखे और हम किन steps को follow करके इसे आसानी से सीख सकते हैं?

क्या अंग्रेजी बोलना सीखना काफी कठिन है?

किसी भी चीज़ को सीखने के लिए मन में एक dedication होना चाहिए और आपको अपना ध्यान उसकी ओर पूरी तरह से झोकना पड़ता है, तब जाकर वह चीज़ आप सीख सकते है। English बोलना सीखना कोई बड़ी बात नहीं है, इसे कोई भी व्यक्ति काफी आसानी से सीख सकता है।

जिस तरह किसी नयी चीज़ के बन ने के बाद उसके procedure (प्रक्रिया) पर फोकस किया जाता है उसी तरह English बोलना सीखने के लिए भी आपको उसके procedure के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए।

बचपन में हम किसी भी भाषा को बोलने के लिए उसका grammar या फिर उसके basics को नहीं सीखते हैं, वह बस अपने आप हमें बोलना आजाती है। और उसका सबसे बड़ा कारण होता है कि वो भाषा हमारे चारों तरफ सुनाई देती है और वही भाषा हमारी मात्रभाषा का रूप लेलेती है।

ये सब बातें यहाँ इसलिए बताई जा रही है ताकि किसिको ये ना लगे कि English बोलना बहुत कठिन होता है। क्यूंकी आप कोई भी चीज़ सुनकर बहुत जल्दी सीख लेते हैं और English बोलना सीखना भी इस तरह से बहुत सरल हो जाता है।

 

Starting/ Zero से English बोलना कैसे सीखे ?

जैसा कि हमने जाना कि English बोलना बहुत कठिन काम नहीं है, लेकिन उसे सीखने के लिए हमें उसकी प्रक्रिया पर बहुत अच्छे से ध्यान देना होगा। Starting/ Zero से English बोलना कैसे सीखे, इस बारे में आपके लिए यहाँ कुछ महत्वपूर्ण steps बताई गई हैं जिन्हें फॉलो कर आप fluent English बोलना सीख सकते हैं –

[Step-1] : English को ध्यान से सुने

एक भाषा को सीखने के लिए उसे सुनना बहुत ज़रूरी होता है। English बोलना सीखने के लिए आपको उसे अच्छी तरह से बार-बार सुनना होगा, ताकि आप अलग-अलग शब्दों को सुनकर उनका ठीक तरीके से उच्चारण कर सकें।

जब आप English सुन रहे होंगे, तब उसमे कहे गए sentence या फिर शब्दों के अर्थ को याद रखने की कोशिश ना कीजिये। ऐसा करने से आपका English सुनने में ध्यान केंद्रित रहेगा।

सुनते समय एक और बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि अगर आप सुनते हुए उस वाक्य को बोलना चाहते है तो दोनों काम एक साथ न करें (सुनना और बोलना)। पहले वाक्य को ध्यान से सुने और उसके बाद उसे बोलने का प्रयास करें। ऐसे में आपकी बोलने की प्रैक्टिस भी होते जाएगी।

[Step-2] : Grammar के पीछे ना भागें और भाषा का अनुवाद ना करें

English को ध्यान से सुन ने के बाद, हमे दूसरी सबसे ज़रूरी बात पर ध्यान देना होता है और वह बात होती है – English बोलने के लिए व्याकरण के रूल्स और भाषा का अनुवाद नहीं करना चाहिए। अगर आप Grammar पर फोकस करेंगे, तो वाक्य बनाने में ही आपका समय चला जाएगा और आप English ठीक से नहीं बोल पाएंगे।

इसी तरह English बोलते हुए आपको उसका अनुवाद नहीं करना है। मतलब अगर आप कोई sentence English में बोलना चाह रहें हैं,तो पहले उसे खुद की समझ आने वाली भाषा में convert ना करें। ऐसा करने से आप बिना हिचकिचाहट से भाषा पर नियंत्रण पा सकेंगे।

English Grammar सीखने के लिए आप हमारे GoGrammar App को Google Play Store से install कर सकते हैं, App इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें

यह App आपको English Grammar सिखने में बहोत help करेगी|

[Step-3] : बिना घबराते हुए छोटे वाक्य बोलना शुरू करें

जहां कोई काम घबरा कर किया जाता है वहाँ अक्सर गलती होने के जादा आसर होते हैं, और इस से आपका मनोबल कम होने लगता है। लेकिन यहा English बोलना सीखने के लिए आपको ये घबराने वाली आदत छोड़नी होगी|

सकारात्मक पहलू को देखते हुए आप ये समझिए कि आप एक नयी भाषा सीख रहें हैं और उसमे शुरुआती दौर में गलती होना आम बात है, और इन गलतियों से आपको कोई पनिशमेंट नहीं मिलने वाली है।

साथ ही English बोलना सीखने के लिए आप बिना घबराते हुए छोटे वाक्यों से बोलना शुरू करें। बहुत बार बड़े वाक्य बोलना थोड़ा कठिन हो जाता है । इसलिए zero लेवेल से English बोलने के लिए छोटे और सरल वाक्य बोलने की कोशिश करें।

[Step-4] : English में सोचना शुरू करें

इंसान की सोचने कि क्षमता इतनी अच्छी होती है कि वो सोच कर ही इतने सारे नए-नए आविष्कार कर चुका है, और यहाँ तो हमें कोई आविष्कार भी नहीं बल्कि एक भाषा ही सीखना है। English speaking सीखने के लिए, आपको English में सोचना शुरू करना होगा।

ऐसा करने से आपकी भाषा में पकड़ बनने लगेगी और आप कोई भी सेंटेन्स आसानी से बोल पाएंगे। आम ज़िंदगी में जब हम अपनी मात्रभाषा का इस्तेमाल करते हैं, क्या तब हम बोलने से पहले ये बात सोचते हैं कि मुझे कैसे बोलना है? नहीं ना, क्योंकि हमें जो बात कहना होता है वो हम अपनी मात्रभाषा में पहले ही सोच लेते हैं।

ठीक उसी तरह जब हमें English में कुछ बोलना है तो हमें उस चीज़ को English में ही सोचना होगा तभी वो चीज़ आपके मन में रेह पाएगी और फिर आप सोची हुई बात को English में बोलने का प्रयास करेंगे।

[Step-5] : English Channels देखें Subtitles के साथ

हमारी दिनचर्या में TV channels एक अहम हिस्सा होते हैं। दिन में एक बार ही सही लेकिन कोई भी परिवार TV के जरिये सब तरह की जानकारी हासिल करने की उत्सुकता रखता है| English बोलना कैसे सीखें….इस प्रश्न का जवाब इस स्टेप में काफी आसनी से समझ आ जाएगा।

अच्छी English बोलने के लिए आप English channels देख सकते हैं, जिससे कि आपके English बोलने में बहुत अच्छा improvement होगा। जब आप पूरी तरह English को सुनेंगे और साथ ही English को बोलते हुए सुनेंगे, तो आपके अंदर English बोलने की अच्छी grasping पावर आएगी।

बहुत बार ऐसा होता है कि English channels में जो English बोली जाती है, वह या तो समझ नहीं आती या फिर उनकी स्पीड बहुत जादा होने की वजह से समझने में कठिनाई होती है। ऐसे में आप subtitles का इस्तेमाल करके English अच्छे से समझ सकते हैं और उन वाक्यों को बोलकर प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।

[Step-6] : English न्यूज़ और English Newspaper

TV channels की बात तो हो गयी, लेकिन अब हमें English न्यूज़ और newspaper के माध्यम से ये जानना है कि Spoken English कैसे सीखें। English बोलना सीखने के लिए newspaper एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। English सिर्फ टीवी मे देखकर या फिर कहीं सुनकर ही नहीं, बल्कि पढ़कर भी सीखि जा सकती है।

English Newspaper में आप कोई भी न्यूज़ को अपनी आवाज़ में ज़ोर से पढ़कर प्रैक्टिस कर सकते हैं, जिससे आपकी रीडिंग स्किल्स और vocabulary स्किल्स भी develop होंगी।

वहीं बात करें English न्यूज़ की तो जिस तरह आप newspaper मे खबरों को पढ़कर English सीख सकते है, उसी प्रकार आप यहा खबरों को सुनकर English सीख सकते हैं। साथ ही आप हर एक शब्द का सही से उच्चारण भी सीख सकते हैं।

[Step-7] : Mobile Apps की मदद

आज के डिजिटल दुनिया में मोबाइल apps के जरिये, लोग वो impossible काम करने में सक्षम है जिनकी हम पहले सिर्फ कल्पना करते थे। तो यही मोबाइल apps के जरिये हम English बोलना भी सीख सकते हैं।

इंटरनेट में ऐसे अनेक apps हैं जिनकी मदद से आप English बोलना सीख सकते हैं। इन apps में बहुत सारी exercise दी होती हैं और साथ ही बहुत सारे video lessons भी दिये जाते हैं, जिनकी मदद से हम रोज अपने हिसाब से समय निकाल कर English बोलना सीख सकते हैं|

जानें: English Speaking सीखने के लिए Top 10 Mobile Apps कौन से हैं?

[Step-8] : रोजाना 10 नए शब्द सीखें

English बोलना सीखने के लिए आपको बहुत सारे English शब्दो का नॉलेज होना ज़रूरी है। और ये knowledge आपको डिक्शनरी से मिलेगा। रोजाना 10 नए शब्द का अर्थ जानना speaking skills को डेवेलप करता है।

इन नए शब्दों के अर्थ जानने के साथ ही इन्हें वाकई में प्रयोग करना भी बहुत अच्छा होता है। ऐसा करने से आपको शब्दों को वाक्य में सही से इस्तेमाल करना आयेगा और आपको English बोलने में मदद मिलेगी।

जो शब्द आपको कठिन लगते हैं और उनका उच्चारण करना आपके लिए आसान नहीं होता, ऐसे शब्दों को आप अपनी डायरी में note करके रख सकते हैं, और वाक्य बनाते समय उनका इस्तेमाल करके अपनी speaking skills को improve कर सकते हैं।

लिखे हुए शब्दों को सप्ताह में एक बार जरूर पढ़ें ऐसा करने से आपको वह शब्द याद रहेंगे और आप उन शब्दों को जल्दी नहीं भूलेंगे|

[Step-9] : English कहानी पढ़ सकते हैं

अगर आपको पढ़ने का शौक है, और आप ध्यानपूर्वक किसी कहानी को अच्छे से पढ़ सकते हैं तो spoken English सीखने के लिए आपके लिए ये तरीका बहुत मदद करेगा। किसी भाषा में अगर इंटरेस्ट पैदा करना हो तो कहानियाँ एक अहम भूमिका निभाती है।

English कहानियाँ पढ़कर आपको सेंटेन्स लिखने के साथ-साथ, सेंटेन्स बोलना भी अच्छी तरह से आएगा। कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ सेंटेन्स इस तरह रट जाते हैं, कि आम ज़िंदगी में भी हम उनका अच्छे से प्रयोग करना शुरू कर देते हैं और वही से English सीखने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

[Step 10] : YouTube से English बोलना सीखिये

English बोलना सीखने के लिए YouTube भी एक अच्छा माध्यम है। इसमे बहुत सारे video clips उपलब्ध होते हैं जिनको देख कर हम English बोलना सीख सकते हैं। यहा पर काफी सरल और अच्छे से English बोलना कैसे सीखें बताया जाता है और साथ ही ज़रूरी टिप्स भी देते हैं।

YouTube से English सीखने में एक और फाइदा ये होता है कि यहाँ पर आपको कोई भी गलत जानकारी नहीं मिलती है क्योंकि यहाँ पर जो भी लोग video बनाते हैं, उन्हे English के बारे में अच्छा खासा knowledge होता है।

तो इस प्रकार आप ऊपर में बताये इन सभी 10 steps को follow करके अच्छी अंग्रेजी बोलना सिख सकते हैं और Spoken English में अच्छी पकड़ बना सकते हैं|

 

दूसरों के सामने English बोलने के लिए Confidence कैसे बढ़ाएं

किसी भी भाषा में कॉन्फ़िडेंस लाने के लिए पहले आपके अंदर self confidence मतलब आत्मविश्वास होना बहुत आवश्यक है। क्यूकी दूसरों के सामने आप तभी English अच्छी तरह से बोल पाएंगे जब आपको खुद पर भरोसा होगा कि आप अच्छे से English बोल सकते है।

ये तरीका बहुत पुराना है लेकिन आज भी इसका इस्तेमाल बड़े-बड़े लोग अपने ज़िंदगी में करते है। जी हाँ ये तरीका है आईने के सामने खड़े होकर भाषा का उच्चारण करना। आईने के सामने खड़े होकर English बोलने से आप खुद को सामने देख पाएंगे और अपनी body actions को समझ पाएंगे कि आप कोई भी सेंटेन्स कैसे बोल रहे हैं।

दूसरों के सामने English बोलने के लिए confidence बढ़ाने का एक और अच्छा तरीका है कि आप eye contact बनाकर अपनी बात कहते रहें। Eye contact सिर्फ English बोलने के लिए ही ज़रूरी नहीं होता, ये सारी चीजों के लिए confidence बढ़ाने में सहायक होता है।

Confidence बढ़ाने के लिए आपको किसी भी चीज़ का सही ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। अगर आपको English के basic concepts अच्छे से पता हैं, और बाकी सारे रूल्स का अच्छा खासा ज्ञान है तो आपका कॉन्फ़िडेंस कभी कम नहीं हो सकता ।

किसी भी क्षेत्र में या किसी भी काम में perfection लाना हो तो तो वहाँ प्रैक्टिस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जितनी आप English बोलने की प्रैक्टिस करेंगे, उतना आपका भाषा में confidence बढ़ता जाएगा। Practice करके ही आप अपने English बोलने में एक अच्छी नीव रख सकते हैं।

 

Fluent English कैसे बोले?

Fluent English बोलने के लिए आपको जल्दबाज़ी बिलकुल नहीं करना है। कई बार ऐसा होता है कि अगर आप थोड़ा बहुत भी English बोलना सीख जाते हैं तो fluency के चक्कर में आपकी English का कोई अर्थ नहीं बचता। इसलिए English बोलना सीखते वक़्त धैर्य का होना बहुत आवश्यक है।

Fluent English कैसे बोले? यह कोई बहुत कठिन काम नहीं है। एक बार जब आपको अपनी भाषा पर आत्मविश्वास और नियंत्रण आ जाता है, तब अपने आप English fluently बोला जा सकता है। English में fluency लाने के लिए आप रोज़ कोई भी English किताब के कुछ पन्नों को ज़ोरज़ोर से पढ़कर ला सकते है।

ऐसा करने से आप अपनी आवाज़ में English सुनकर खुद का आंकलन कर पाएंगे कि English सही तरीके से पढ़ रहे हैं या नहीं। ऐसा करने का एक और फायदा ये होगा कि जिस भी शब्द का आप उच्चारण करेंगे, वह आपको आने वाले समय में याद हो जाएगा।

English को fluent बोलने के लिए आपको बहुत जादा प्रैक्टिस करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि आपके लिए English रोज़मर्रा में बोली जाने वाली भाषा नहीं है, लेकिन इसे आपको अपने रोज़ की दिनचर्या में ढालना होगा। ऐसा करने के लिए आपको अपने reading skills पर ज़ोर देना होग।

Reading skills पर ज़ोर देने का ये अर्थ नहीं है कि आप दिन भर English पढे जा रहें हैं। इसके लिए एक नियमित समय तय करें जिसमे आप कोई भी सरल वाक्यों के paragraph को आईने के सामने बार बार पढ़कर खुद से बोल सकें।

ऐसा करने से उन वाक्यों, और वाक्यों में आने वाले शब्दों पर आपकी पकड़ बन ने लगेगी और फिर आप बिना देखे भी उन sentences को fluently बोल पाएंगे।

 

English बोलते समय Grammar पर अत्यधिक ध्यान देना कितना सही है

English बोलते समय अगर आप grammar पर अत्यधिक ध्यान देंगे तो आप अपनी English को सही तरीके से deliver करने में असमर्थ रहेंगे। Grammar पर ज्यादा ध्यान देने से आप अपने वाक्यों का आंकलन करने लगेंगे कि कहीं आपसे कोई गलती तो नहीं हुई है, और ऐसे में आप अपनी बात कह नहीं पाएंगे।

इसलिए English बोलते समय आपको बिना किसी हिचकिचाहट के और grammar पर अधिक ध्यान ना देते हुए English बोलना है। grammar पर अत्यधिक ध्यान देने से आपकी English बोलने की fluency भी प्रभावित होती है, जिस से आपकी भाषा टुकड़ों में टूटना शुरू हो जाती है।

कई बार grammar पर अधिक ध्यान देने की वजह से हम सही सेंटेन्स बोलते हुए भी confuse हो जाते हैं कि कोई सेंटेन्स गलत तो नहीं कह दिया। ऐसा होने से भाषा का स्थाईत्व कम हो जाता है और आपका confidence भी गिर जाता है।

शुरुवाती दौर में अगर grammar से जुड़ा कोई concept या कोई रूल अगर ठीक से नहीं समझा है, और आपने उसे बिना समझे ही छोड़ दिया हो तो ये भी आगे चलकर आपके English बोलने में प्रोब्लम बन सकता है। इसलिए English बोलते समय grammar पर जादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

ऐसा भी नहीं है की English बोलते समय आपको grammar पर ध्यान देना ही नहीं है। ऐसा करने में आपके basic knowledge पर सवाल खड़े हो सकते है। इसलिए grammar पर उतना ही ध्यान केन्द्रित करना ठीक होता है जितना आपको उसके बारे में अच्छी तरह से पता हो और समझ हो।

English Grammar सीखने के लिए आप GoGrammar App को Google Play Store से install करें, App इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी जरूर पढ़ें:

अच्छी English बोलने के लिए कुछ TIPS

किसी भी भाषा को हम तब तक अच्छा नहीं बोल सकते जब तक उस भाषा में सही तरह से शब्दों का उपयोग, उसका grammar, tense, उसके basic concepts का ज्ञान और कॉन्फ़िडेंस ना हो। जब ये सारे factors भाषा में मौजूद हो, तब समझ लीजिएगा कि वह भाषा अच्छी कहलाने के योग्य है। इसी तरह आइये देखते हैं अच्छी English बोलने के लिए कुछ आवश्यक टिप्स –

  • अच्छी English बोलने के लिए आपकी vocabulary मतलब शब्दों का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आपकी knowledge में जितने अच्छे शब्द होंगे और जितना अच्छा उनका उपयोग होगा, उतनी ही अछि आप English बोल सकेंगे।
  • ‘Practice makes the man perfect’, इस बात को आपने बहुत बार सुना होगा लेकिन अच्छी English बोलने के लिए आपको उसके लिए प्रैक्टिस करना भी बहुत ज़रूरी है। किन चीजों की प्रैक्टिस करना है और कैसे करना है ये आप इस पोस्ट में ऊपर देख सकते है।
  • अगर आपको खुद पर भरोसा है तो कोई भी काम आपके लिए कठिन नहीं होता । यहाँ तो बात अच्छी English बोलने की है, जिसमे आपका आत्मविश्वास एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • अच्छी English बोलने के लिए आप YouTube या Google का सहारा ले सकते हैं, जिसमें आपको ढेर सारी जानकारी मिल जाती है। वहाँ पर आप अलग-अलग videos देख सकते है, जिसमे आपको detail में बताया जाता है की अच्छी English कैसे बोले।
  • Newspaper भी अच्छी English बोलने में एक अहम भूमका निभाते है। यहाँ दी गयी न्यूज़ को पढ़कर आप शब्दों के उच्चारण करने में improvement ला सकते हैं। Newspaper पढ़ने से आपकी रीडिंग स्किल्स भी डेवेलप होती हैं।
  • अच्छी English बोलने के लिए आपको भाषा पर command होना चाहिए और उसके साथ ही हर शब्द का सही pronunciation करना भी आना चाहिए। English बोलने पर command लाने के लिए आप अपने दोस्तों, या फिर घर के लोगों के सामने English पढ़कर प्रैक्टिस कर सकते है।
  • मोबाइल apps का इस्तेमाल करके भी अच्छी तरह से English बोलना सीखा जा सकता है। इन apps में बहुत सारे latest features होते हैं जिनकी मदद से आप आधुनिक और डिजिटल तरीके से English बोलना सीख सकते है। Top 10 Spoken English Apps Download Free

 

आशा है कि इस पोस्ट से आप ये जान पाये होंगे कि English बोलना सीखना बहुत कठिन काम नहीं है, इसे कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से सीख सकता है। सच्ची लगन और निष्ठा से कोई भी किया गया काम कभी व्यर्थ नहीं जाता।

English बोलना सीखने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारी steps मिल जाएगी, लेकिन उनमे से बहुत सारी स्टेप्स किसी काम की नहीं होती। हमने आपको वह सारी important steps बताया है जिसे फॉलो करते हुए आप बहुत अच्छे से English बोलना सीख जाएंगे।

ऊपर में बताई गयी tips और अन्य जानकारी की मदद से आप यह जान पाएंगे कि English बोलना सीखने के लिए प्रैक्टिस और कॉन्फ़िडेंस, ये दोनों का होना कितना ज़रूरी होता है। English बोलते वक़्त आत्मविश्वास का होना भए अभूत आवश्यक होता है।

उम्मीद है आपके लिए ये पोस्ट हेल्पफुल होगी, और English बोलना कैसे सीखे? इस प्रश्न का जवाब आपको इस पोस्ट में अच्छी तरह से मिला होगा। आशा है कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी।

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

11 Comments

  1. English बोलना कैसे सीखे? Confidence और Fluency कैसे बढ़ाएं?
    Is mere qs ko bhut help prapt hui apka bhut bhut thanks apko bhagvan hamesha khushhal rkhe

    𝕥𝕙𝕒𝕟𝕜 𝕪o𝕦 𝕧𝕖𝕣𝕪 𝕞𝕦𝕔𝕙

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *