English कैसे सीखे? Easily अंग्रेजी बोलना लिखना पढ़ना सीखे

क्या आप भी जानना चाहते है की English कैसे सीखे तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं| यह लेख आपकी पूरी सहायता करेगा आपको अंग्रेजी सिखने में|

इस लेख के जरिये आपको इन तीनो महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल जायेंगे जोकि हर एक छात्र जानना चाहता है जिसकी दिलचस्पी अंग्रेजी सिखने में है:

  1. English पढ़ना कैसे सीखे ?
  2. English लिखना कैसे सीखे ?
  3. English बोलना कैसे सीखे ?

अंग्रेजी आज के समय में बोली जाने वाली सबसे प्रभावशाली भाषा है|

इंग्लिश आज के समय में एक Status बन गया है अगर आपको अच्छी इंग्लिश लिखनी और बोलने आती है तो लोग आपको समाज में काफी इज्जत की नजरों से देखते हैं लोग आपको काफी तेज तरार समझते हैं|

English Grammar सीखने के लिए आप GoGrammar App को Google Play Store से install करें, App इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें

अंग्रेजी सीखना और बोलना आज के समय की जरुरत बन चुकी है| यह लेख आपकी इस जरूरत को पूरा करने में सहायता करेगा| और इस लेख को पढ़ कर आप जान पाएंगे की कैसे आप भी अच्छी अंग्रजी पढ़, लिख और बोल सकते हैं|

और आप जान पाएंगे की starting se english kaise sikhe वो भी घर बैठे-बैठे बिना किसी English Coaching Classes के, जोकि आपसे इंग्लिश सिखाने के लिए एक अच्छी मोटी रकम वसूलते हैं|

English कैसे सीखे ? क्या अंग्रेजी सीखना आसान है?

अंग्रेजी सीखना सबसे कठिन भाषाओं में से एक है क्योंकि यह काफी ज्यादा अनियमित है। हालाँकि बहुत से लोग बोलते हैं की अंग्रेजी भाषा सीखना काफी आसान है जोकि बहुत हद तक सही भी है, और मैं भी इस बात से सहमत रखता हूँ|

पर आपके सामने बहुत बार ऐसी भी परिस्थिति आएगी के आप दुविधा में पढ़ जायेंगे की किसी विशेष स्थान पर यह शब्द इस्तेमाल करू या ये वाला हालंकि व्याकरण (grammar) के हिसाब से दोनों ही शब्द सही होंगे इस्तेमाल करने के लिए पर परिस्थिति के हिसाब पहला शब्द दूसरे शब्द के मुकाबले उस स्थान पर ज्यादा सटीक बैठता होगा|

जोकि आपके दिमाग में काफी confusion पैदा कर सकता है इस वजह से लोग बोलते हैं की English सीखना एक कठिन काम है|

तो यह confusion दूर कैसे होगी? इसका एक ही तरीका है Practice…. Practice… और.. Practice

जितना आप अंग्रेजी बोलेंगे, लिखेंगे और पढ़ेंगे धीरे-धीरे आपकी यह confusion दूर होती चली जाएगी| और कुछ समय बाद ऐसा होगा की जब आप अंगेजी लिखेंगे या बोलेंगे तो आपकी जबान पर खुद-ब-खुद ही हर बार सही शब्द ही आएगा|

तो चलिए आपके तीनो मुख्य सवालों को एक-एक करके जानते हैं की, English पढ़ना कैसे सीखे, English लिखना कैसे सीखे, और English बोलना कैसे सीखे ?

 

English पढ़ना कैसे सीखे ?

मुझे उम्मीद है कि आपको अंग्रेजी की वर्णमाला (alphabet) तो आती ही होगी क्योंकि हम आपको यहां पर अंग्रेजी की वर्णमाला नहीं सिखाने वाले|| और मैं मान कर चल रहा हूँ की आप थोड़ी बहुत टूटी फूटी अंग्रेजी पढ़ भी लेते होंगे|

तो हम यहाँ बात करेंगे की आप कैसे अपनी इंग्लिश पढ़ने की क्षमता को अपने वर्तमान स्तर से ऊपर उढ़ा सकते हैं और तेजी के साथ बिना रुके हुए पुरे वाकय को सही से पढ़ सकते हैं|

पढ़ने में सुधार के लिए यह 6 रणनीतियाँ हैं जोकी काफी कारगर है जिनका पालन करके आप भी तेजी के साथ बिना अटके अंग्रेजी पढ़ पाएंगे:

[1] उन चीजों के बारे में पढ़ें जिनमें आपकी रुचि है: यदि आप उन चीजों को पढ़ेंगे जिनमे आप रुचि रखते हैं तो, आपको काफी मजा आएगा इंग्लिश सिखने में जिससे की आप पढ़ने के लिए और प्रेरित होते रहेंगे|

[2] ऐसी सामग्री पढ़ें जो आपके स्तर पर हो, या आपके लिए थोड़ी कठिन हो: ऐसी किताबों को पढ़ें जिसे आप पढ़ना आसान समझते हैं, क्योंकि अगर आपने किसी मुश्किल इंग्लिश वाली किताब को चुन लिया तो आप आधे से ज्यादा समय तो dictionary में उनके अर्थ खोजने में लगे रहेंगे|

मैं आपको बच्चों की किताबों से शुरू करने की सलाह दूंगा क्योंकि उन्हें पढ़ना काफी आसान होता है|

[3] इस बारे में चिंता करें कि आप जो पढ़ रहे है वो समझ रहा है या नहीं: यह कोई जरुरी नहीं के आप जो पढ़ेंगे वो आपको पूरी तरह समझ में आजाये| हमारा motive यहाँ पर अपनी पढ़ने की छमता को बढ़ाना न की समझना| हालाँकि आप समझ कर भी पढ़ सकते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है आपको आगे इसका फायदा ही होगा|

इसलिए आप इसकी चिंता न करे की आपने जो पढ़ा वो सही से समझ में आया नहीं आपको अपनी पढ़ने की गति पर ध्यान केंद्रित करना है|

[4] खूब पढ़ें जितना हो सके उतना पढ़ें: अपने पढ़ने के कौशल में सुधार करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की आप जितना हो सके उतना पढ़ें| और धीरे-धीरे आप एक बेहतर पाठक बन जाएंगे।

[5] रोज पढ़ें: सबसे महत्वपूर्ण बात वास्तव में प्रत्येक दिन पढ़ना है। हर दिन कुछ पढ़ना अधिक महत्वपूर्ण है इसके मुकाबले की आप एक या दो सप्ताह में खूब सारा पढ़ें|

जितना अधिक आप अंग्रेजी पढ़ेंगे आपकी अंग्रेजी पढ़ने की गति उतनी ही बढ़ेगी और आपकी इंग्लिश बेहतर होती चली जाएगी|

[6] पढ़ने की गति का समय मापते रहें: यह एक काफी कारगर तरीका है अपने अंग्रेजी पढ़ने की गति को बढ़ाने का। 10 मिनट के लिए अपने मोबाइल में एक टाइमर सेट करें और देखें कि आप उस समय में कितना पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, आप ऑनलाइन इंटरनेट पर ‘Speed Reading Test’ का उपयोग कर सकते हैं अपने पढ़ने की गति को मापने के लिए |

जानें: English Grammar सीखने के लिए Top 10 Mobile Apps कौन से हैं

 

English लिखना कैसे सीखे ?

क्या आप अच्छी अंग्रेजी लिखना चाहते हैं या आप अभी स्कूल में और अपने English विषय की परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो आप निचे बताये हुए 6 Tips को फॉलो कर सकते हैं और अच्छी अंग्रेजी लिखना सिख सकते हैं|

अपने अंग्रेजी लेखन कौशल में सुधार करना कठिन काम नहीं है| इन 6 बुनियादी बातों का पालन करके बहुत से छात्रों ने अपने लेखन कौशल में सुधार किया है, और मुझे विश्वास है कि आप भी आसानी से ऐसा कर सकते है|

[1] Grammar और Tenses सीखें: सबसे पहला कदम एक अच्छी अंग्रेजी लिखने की तरफ है की आप व्याकरण (Grammar) और काल (Tenses) को अच्छे से जानें और समझें| आपको भूत (Past), वर्तमान (Present) और भविष्य (Future) के वाक्यों को पहचानना आना चाहिए| आपको इन तीनो में फर्क पता होना चाहिए

  1. I Studied English
  2. I Study English
  3. I will Study English

English Grammar सीखने के लिए आप हमारे GoGrammar App को Google Play Store से install कर सकते हैं, App इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें

यह App आपको English Grammar सिखने में बहोत help करेगी|

हमारे इन लेख को भी पढ़ें:

[2] अंग्रेजी किताबें पढ़े: किसी भी चीज को सिखने से पहले उसको जानना जरुरी होता है इसलिए अगर आप अंग्रेजी लिखना चाहते हैं तो आपको पहले ज्ञान होना चाहिए की मुझे लिखना क्या है और कैसे लिखना जोकि आपको किताबों से मिलेगा| किताबें पढ़ने से आप Grammar और Tenses को अच्छे से समझ पाएंगे और उसे अपनी writing में सही से इस्तेमाल करना सिख जायेंगे|

इसके साथ ही आप अंगेजी के नए-नए शब्द जान पाएंगे और जिससे की आपकी vocabulary बढ़ेगी| जोकि आपकी writing में बहुत सहायता करेगी क्योंकि आपके पास शब्दों का भंडार होगा जिससे की आप सही स्थान पर सही शब्द का चयन कर पाएंगे|

[3] लिखने के लिए Topic चुने: आपको जो विषय पढ़ना अच्छा लगता है आप उसे चुनें और उसपर लिखें इससे आपका लिखने का interest भी बना रहेगा| आप चाहें तो अपने स्वयं के अनुभवों के बारे में भी लिख सकते हैं या अपने दिनचर्या (daily routine) को लिख सकते हैं|

[4] लिखे और रोज लिखें: आप अंग्रेजी लेखन कौशल की कला में महारत हासिल कर सकते हैं, लेकिन यह केवल तभी होगा जब आप प्रतिदिन लिखते रहेंगे और अपने विकास की दिशा में काम करेंगे।

आप 21 दिनों के नियम (routine) को अपना सकते हैं। यदि आप बिना असफल हुए 21 दिनों के लिए कुछ अभ्यास करते हैं, तो यह एक आदत में बदल जाएगा। आप भी अपने आप से संकल्प ले की मैं लगातार 21 दिनों तक अंग्रेजी में कुछ न कुछ जरूर लिखूंगा भले ही आधा पेज क्यों न हो|

[5] Diary जरूर रखें: इसमें आप अपने विचारों को लिखें। अपने दिन-प्रतिदिन जीवन की दिलचस्प घटनाओं के बारे में लिखें|

यह काफी पुरानी तकनीक है पर काफी प्रभावशाली है क्योंकि यह व्याकरणिक कौशल (grammatical skills) को बेहतर बनाने में बहुत मदद करती है। क्योंकि लिखते समय आप अतीत, वर्तमान और भविष्य के तनाव के बीच से लगातार गुजरते हैं।

[6] लिखे हुए वाक्यों की समीक्षा करें: अपने लेखन को सुधारने के लिए आपको अपने लिखे हुए वाक्यों पर समीक्षा करनी होगी| आप ने जो लिखा उसे 2 से 3 दिन बाद दोबारा पढ़े आप उसमे बहुत सी खामियां पाएंगे| और अपनी उन खामियों को कोशिस करें के आप दोबारा repeat न करें अपने अगले लेख में|

>> यह भी पढ़ें : लेखक कैसे बने ?

 

English बोलना कैसे सीखे ?

जैसा की अंग्रेजी हमारी मूल भाषा नहीं है। इसलिए इसे सिखने में कई लोगों को काफी परेशानियां आती हैं| इसलिए हमने यहाँ पर आपको कुछ सुझाव दिए हैं जिनका पालन करके आप अच्छी अंग्रेजी बोलना सिख सकते हैं और अंग्रेजी के एक अच्छे वक्ता बन सकते हैं|

[1] अंग्रेजी Vocabulary बढ़ाएं: अंग्रेजी बोलने के लिए आपके पास शब्द भी तो होने चाहिए इसलिए आपको अपनी इंलिश की शब्दावली को बढ़ाना होगा| आप हर रोज कम-से-कम पांच नए शब्द सीखें| अपने आप को स्पष्ट रूप से दूसरों के सामने व्यक्त करने के लिए, आपके पास शब्दों का भण्डार होना चाहिए तभी आप लोगों को अपनी बात सही से समझा पाएंगे|

अपने नए सीखे हुए शब्दों को किसी copy में लिख लें और कुछ दिनों बाद उन सभी शब्दों पर दोबारा नजर डालें|

[2] शब्दों (Vocabulary) का सही इस्तेमाल सीखें: जितना संभव हो उतने नए शब्द सीखें और उनका उचित उपयोग करने का प्रयास करें। मैंने अक्सर लोगों को देखा की वह गलत स्थान पर गलत शब्दों का चयन करते हैं| जोकि बेकार है। आपको सीखे गए शब्दों का बुद्धिमानी से उपयोग करना आना चाहिए। वरना आप जो बोलना चाहते हैं लोग उसका गलत मतलब समझेंगे|

जब भी आप किसी नए शब्द को सीखें तो साथ में उन वाक्यों को भी पढ़ें जिसमे उस शब्द का उपयोग किया गया हो|

[3] अंग्रेजी फिल्में देखें: फिल्म देखने में किसका मन नहीं लगता| पर आप फिल्म देखने के साथ ही अपनी अंग्रेजी पर भी काम कर सकते हैं| आप ऐसी फ़िल्में देखें जिसमे निचे अंगेजी Subtitle लिखा हो जिसे आप पढ़ सके|

आप फिल्मों के साथ गाने भी सुने| जब आप अंग्रेजी शब्दों को बार-बार सुनेंगे तो आप खुद भी इंग्लिश बोलने का प्रयास करेंगे| जैसा की छोटे बच्चे अपने आप बोलने लगते हैं जब उनके माँ बाप उनके सामने बोलते रहते हैं और वह उन सभी शब्दों को बड़े ध्यान से सुनते है|

[4] किताबें पढ़ें: किताबें एक बहुत ही अच्छा माध्यम है किसी भी चीज को सिखने के लिए| किताबों के साथ साथ आप अखबार, magazines या आप English में Comic Books भी पढ़ सकते हैं| इससे आपकी vocabulary बढ़ेगी और आप जान पाएंगे की sentence को कैसे structure करना है|

[5] जोर से पढ़ें: आप इंग्लिश में जो भी पढ़ें, उसे जोर-जोर से पढ़ें| आप ऐसा रोज आधे घंटे के लिए करें| आप चाहें तो अपनी आवाज मोबाइल में रिकॉर्ड करके सुन सकते हैं| ऐसा करने से आप अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण सही से करना सिख जायेंगे|

[6] शीशे के सामने Practice करें: यह method आपको थोड़ा बचकाना लग सकता है पर यह एक बहुत ही कारगर तकनीक है| इससे आप अपने आप में ढेरों सुधार ला सकते हैं अपनी कमियों को पहचान कर और समझकर|

[7] इंग्लिश में बात करें: यह कोई जरुरी नहीं है की अगर आप अच्छी अंग्रेजी पढ़ना और लिखना जानते हैं तो आप अंगेजी बोलने में भी अच्छे ही होंगे| अंग्रेजी बोलना सिखने के लिए आपको अंग्रेजी बोलना होगा|

आप अपने आस पास के लोगों से अपने दोस्तों से अंग्रेजी में बात करना शुरू करें| आप अंग्रेजी में दूसरे लोगों से जितना conversation करेंगे आप अंग्रेजी बोलने में उतने ही अच्छे होते चले जायेंगे|

शुरआत में हो सकता है आपके दोस्त आपका खूब मजाक उढ़ायें और आप पर हसें पर आपको हार नहीं माननी और अपनी अंग्रेजी सिखने के जूनून को नहीं भूलना| एक दिन ऐसा आएगा की आपके दोस्त आपकी तारीफ करेंगे और कहेंगे की वाह कितनी अच्छी अंग्रेजी बोलते हो हमें भी कुछ सीखा दो|

तो यह कुछ methods थे जिनको अपनाके आप भी एक अच्छी अंग्रेजी बोलना सिख सकते हैं|

जानें: English Speaking सीखने के लिए Top 10 Mobile Apps कौन से हैं?

 

आपको अंग्रेजी क्यों सीखनी चाहिए?

अंग्रेजी जानने से आपकी किसी मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है| आज के समय में अगर आप एक अच्छी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तब भी आपको अंग्रेजी आनी चाहिए|

या फिर आप बाहर विदेश में पढाई या नौकरी करना चाहते हैं तब भी आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए|

अगर आप आगे स्कूल के बाद अच्छी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तब भी आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए|

भारत में खासकर के लोग अंग्रेजी का बहुत इस्तेमाल करते हैं और जो लोग अच्छी अंग्रेजी बोल पाते हैं उन्हें समाज भी अच्छी नजरों से देखता है और लोग उनकी respect करते है|

यदि आप आज के समय में एक अच्छा Business भी करना चाहते हैं तो भी आपको अंग्रेजी आनी चाहिए यह आपको दूसरों से आगे रखेगा|

English दुनिया की सबसे Powerful Language है इसलिए आपको इसको जरूर सीखना चाहिए यह आपके लिए सफलता पाने का एक नया आयाम खोल देता है|

English Grammar सीखने के लिए आप GoGrammar App को Google Play Store से install करें, App इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें

 

English कैसे सीखे : बोलना लिखना पढ़ना

अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना कैसे सीखे? संछिप्त में जवाब

अंग्रेजी में महारत हासिल करना और अच्छा बोलना, लिखना और पढ़ना कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है| आपको कम से कम 6 से 12 महीने तक निरंतर प्रयास करना होगा| कितना समय लगेगा यह छात्र की ग्रहणशीलता पर निर्भर करता है की वह कितनी जल्दी किसी चीज को सीखता है|

मैं आपको सबसे पहले शब्दावली या व्याकरण पर ज्यादा ध्यान दिए बिना अंग्रेजी में अपने आस-पास के लोगों और दोस्तों के साथ बातचीत शुरू करने की सलाह दूंगा| हालाँकि आपको थोड़ा बहुत अंग्रेजी शब्दों और Tenses का ज्ञान होना जरुरी है|

जब आपको लगे की मेरे अंदर थोड़ा बहुत confidence आ गया है तो मैं आपको बोलूंगा के आप इस किताब को खरीदें WORD POWER MADE EASY आप इसे Amazon से खरीद सकते हैं|

और साथ में Wren and Martin English Grammar की किताब खरीदें|

इन दोनों किताबों को पढ़ने से आपके इंग्लिश बोलने और समझने में काफी ज्यादा सुधार आ सकता है|

इसके साथ ही अगर संभव हो तो आप रोजाना 25-30 मिनटों के लिए अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ें| नहीं तो आप अपनी स्कूल की अंग्रेजी किताबों को भी पढ़ सकते हैं| ऐसा करने से आपको यह याद रखने में मदद मिलेगी कि आपने क्या सीखा और आपके लेखन कौशल में भी सुधार होगा|

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

9 Comments

  1. Thanks but mujhe English bolna or likhna sikhna hai because mai par leti hu perfect but english ke jo questions rehte hai uska answer nahi likh pati khud se bana kar buss mujhe wahi sikhna hai taki koi v answer mai likh sakhu

  2. Perfect english Bolna english likhna english Padhna & koai BHI english question ka translation Hindi mein Karna aana chahiy
    Please request for you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *