Film/ TV Actor कैसे बने? जाने [पूरी प्रक्रिया] Journey to Bollywood

क्या आप Film, TV Serial अथवा Bollywood में एक एक्टर बनना चाहते हैं? और आप जानना चाहते हैं की Actor कैसे बने तो इस लेख को पूरा पढ़ें यहाँ पर आपको Actor बनने से जुडी सभी महत्वपूर्ण बाते जानने को मिलेंगी| जैसे की एक्टिंग कहाँ से सीखें, एक्टर बनने के लिए कितनी पढाई करनी पड़ती है, एक अच्छे और बुरे एक्टर में क्या फर्क होता है इसके अलावा आपको और भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा|

अगर आप एक लड़की हैं और Actress बनना चाहती हैं तो कृपया आप हमारे इस लेख को पढ़ें: Film / TV Serial Actress कैसे बने

Actor कौन होता है? इसका सही मतलब

जैसा की आपको पता ही होगा की फिल्म या किसी टीवी सीरियल में जितने भी कलाकार होते हैं वह सभी एक्टर होते हैं| पर एक्टर यहीं तक सिमित नहीं है हर वह व्यक्ति जो की किसी चीज को परफॉर्म कर रहा है चाहे वह कैमरे के सामने कर रहा हो या बिना कैमरे के वह सभी एक्टर हैं| आखिर हम भी तो अपने जीवन में actor ही हैं|

एक फिल्म/ टीवी सीरियल/ Theatre एक्टर किसी character का अभिनय करता है जोकि काल्पनिक या वास्तविक होता है|

एक एक्टर के लिए किसी व्यक्ति का अभिनय करना काफी कठिन होता है जिसको वह जानता नहीं है क्योंकि आपको दर्शकों को यह यकीन दिलाना होता है की आप ही वह करैक्टर हैं और आप उस करैक्टर को बखूभी जानते हैं|

एक अच्छा एक्टर दर्शकों को यह यकीन दिलाने में सक्षम होता है की आप जो कहानी कह रहें हैं यह आप ही की कहानी है और आप ही पर बीती हुई है| भले ही केवल 2 या 3 घंटे के लिए क्यों न हो|

हर किसी character की एक लाइफ होती है जिसको एक actor समझकर और जानकर परदे पर परफॉर्म करता है| वे खुद को उस प्रस्तिथि में डालते हैं और कल्पना करते हैं कि उस समय कोई व्यक्ति या पात्र कैसा महसूस करता होगा।

 

Actor बनने के रास्ते पर निकलने से पहले इन 3 बातों का ध्यान रखें

[1] यह करियर विकल्प आपके लिए तब तक एक सही करियर विकल्प नहीं होगा जब तक के आप इसके प्रति समर्पित और लगाव न हो|

आपको अपने आपसे यह सवाल पूछना होगा की क्या आप किसी के कहने पर एक्टर बनने का सोच रहें हैं या आप की स्वयं की इच्छा है|

[2] आपके अंदर लक्ष्य तक पहुंचने का धैर्य होना चाहिए| क्योंकि हो सकता है आपको अपना पहला रोल 2-3 सालों के बाद मिले या हो सकता है इससे भी अधिक समय लगे|

[3] आपने ‘Struggle’ का नाम तो सुना ही होगा अगर नहीं सुना तो सही से इस शब्द को जान लीजिये और समझ लीजिये क्योंकि यह आपका साथी बनने वाले है आपके इस Actor बनने की Journey का| हालाँकि हर किसी करियर में स्ट्रगल होता है पर आपके एक्टर बनने के सपने में कुछ ज्यादा ही है| मैं आपको डरा नहीं रहा बस आपको सच्चाई से अवगत करा रहा हूँ|

अगर आप स्ट्रगल का सामना या उससे लड़ नहीं सकते तो कृपया अपने इस एक्टर बनने को सपने को भूल जाएँ| और दूसरे अन्य करियर विकल्पों की तरफ जाएँ|

फिल्मों और टेलीविज़न सीरियल में पहला रोल पाने से पहले आपको कई रिजेक्शन मिलेंगे हो सकता है की आप कई बार सोचें की मैं इस लाइन में गलत आगया| पर इस इंडस्ट्री में सफलता पाने का एक ही मूल मंत्र है वो है “Motivation”| अपने आपको फिल्म या टीवी में एक्टर बनने के लिए Motivate करके रखना अपने आप में काफी बड़ा टास्क है|

 

Skills of an Actor

एक एक्टर के अंदर ये सभी गुण होते हैं और एक अच्छा actor इन सभी में माहिर होता है

[1] Script Reading: एक्टर को पता होता की उसे script कैसे पढ़नी है ताकि कम से कम समय में वह अपने रोल के बारे में ज्यादा कुछ जान पाए

[2] Memorizing Power: एक एक्टर की dialogues याद रखने की क्षमता भी ज्यादा होती है| आपको जल्द से जल्द लाइनों को याद करना आना चाहिए, बिना गलती के| क्योंकि जब आप किसी फिल्म, टेलीविजन शो या किसी commercial ads के ऑडिशन के लिए जाते हैं, तो आपको बार बार टेक करने नहीं दिया जायेगा वहां पर आपके जैसे बहुत से लोग उस रोले के लिए लाइन में खड़े होते हैं|

[3] Observation Power: एक्टर चीजों को बहुत observe करते हैं चाहे वह उनके आस पास के लोग हों या टीवी पर चल रहा कोई सीन| और वह देखते हैं की कोई व्यक्ति कैसे बोल और चल रहा है उसके चेहरे के आव-भाव कैसे हैं वह कैसे रियेक्ट करता है|

[4] Imagination Power: एक एक्टर की कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है| किसी अनजान करैक्टर का रोल करना आसान काम नहीं है, जिसको आप सही से जानते नहीं हैं| लेकिन अगर आप उस करैक्टर के चारों ओर एक काल्पनिक कहानी बुन कर उन भावनाओं को महसूस करने की कोशिश करते हैं तो आप यह जानने में सक्षम हो जाते हैं हैं की यह करैक्टर ऐसा क्यों बोल रहा और यह मुमकिन हो जाता की आप उस करैक्टर को सही से परफॉर्म कर पाएं|

[5] Expressions: एक अच्छी अभिव्यक्ति एक अच्छे अभिनेता का जादू है| वह बिना कुछ बोले ही अपनी भवनाओं को व्यक्त कर सकता है और दर्शकों का मनोरंजन कर सकता है| आप अभी से इस skill को develop करने के लिए शीशे के सामने अलग-अलग एक्सप्रेशन बना सकते हैं जैसे की गुस्सा होना, मुस्कुराना, खुश होना, उदास होना, रोना आदि| यह आपको सुनने में तो मजाकिया लग रहा होगा पर यह सचमुच में काम करता है|

[6] Voice: एक अच्छा एक्टर शब्दों का सही उच्चारण जनता है, dialogue बोलते समय किस शब्द पर ज्यादा जोर डालना है और किस शब्द के बाद उसे थोड़ा रुकना और बोलना है| ध्वनि के चार महत्वपूर्ण तत्व है-प्रतिध्वनि, विश्राम, लय और पेसिंग। एक अच्छा एक्टर इन चारों चीजों में माहिर होता है|

[7] Fitness: एक अभिनेता का शरीर उसका सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए उसकी देखभाल करना और उसका पालन-पोषण करना उसका सबसे पहला कर्तव्य है। क्योंकि जब आप ऑडिशन के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपको physically देखा जाता है अगर आप शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं तो ऑडिशन तो दूर की बात है वह आपको पहले ही छांट देंगे|

Fitness से मेरा मतलब यह नहीं के आप के पास Six Packs होने चाहिए बस आप सेहत मंद हो और फिजिकली फिट हों|

वर्कआउट, योगा, स्वस्थ भोजन खाना, नींद सही से लेना यह सब एक एक्टर को फिट रहने में मदद करते हैं|

 

Film / TV Actor कैसे बने [Step-by-Step] Process

[Step 1] Complete Your Graduation

हालांकि एक्टर बनने के लिए ऐसा कोई जरूरी नहीं है की आप पहले कॉलेज या स्कूल जाएँ| पर भारत के कुछ जाने माने acting schools में admission पाने के लिए अभ्यार्थी का graduation पास किया हुआ होना चाहिए| आप अपनी graduation किसी भी विषय में कर सकते हैं|

एक पढ़े लिखे एक्टर में और एक अनपढ़ एक्टर में आसमान जमीन का फर्क होता है|

[Step 2] Acting सीखे

एक्टर बनने के लिए आपको एक्टिंग आनी जरुरी है| आप एक्टिंग अपने कॉलेज के दौरान भी सिख सकते हैं या उसके पहले भी| अगर आप अभी स्कूल में है और आपको पता है की मुझे आगे चल कर एक एक्टर ही बनना है तो आप एक्टिंग सिखने की शुरुआत अभी से ही कर सकते हैं|

इसका मतलब यह नहीं के आप कॉलेज न जाएँ| आप कॉलेज जरूर जाएँ क्योंकि आपको वहां पर बहुत सी चीजें सिखने को मिलेगी जोकि आपके जिंदगी भर काम आएगी|

एक्टिंग सिखने का पूरा प्रोसेस मेने अपने दूसरे लेख में बताया है, कृपया इस लेख को पहले पढ़ें: Acting कैसे सीखे [Step-by-Step] Process

[Step 3] कैमरा face करना सीखें

कैमरे के सामने एक्टिंग करना और ऐसे एक्टिंग करने में बहुत बड़ा फर्क होता है इसलिए आपको कैमरा face करना आना चाहिए|  एक एक्टर को पता होना चाहिए की कैमरा का फोकस कहाँ है| एक अभिनेता कैमरे से घबराता नहीं है जिसके वजह से वह अपनी शानदार परफॉरमेंस दे पाता है|

[Step 4] Auditions

Actor बनने की journey में अब तक तो आपके लाइफ में गोल्डन टाइम चल रहा था अब आता है struggle का दौर जो व्यक्ति इस दौर को पार लेता है वह एक्टर बन जाता है|

अगर आप सोचते हैं की आपकी एक्टिंग अच्छी है और अब आप कैमरा face कर सकते हैं तो आप audition के लिए जा सकते हैं|

इस पड़ाव में आपको बहोत से auditions देने होंगे| बार-बार ऑडिशन्स देने से आपकी एक्टिंग में और ज्यादा निखार आएगा क्योंकि आपको मालूम होता है की आप कहाँ पर गलती कर रहे हैं और आप अपनी उन गलतियों पर काम करते हैं| जिसकी वजह से आप अपने एक्टर बनने के सपने के और करीब आते जाते हैं|

Auditions देने से आप अपने आपको और अच्छी तरह से जानना चालु कर देते हैं जिसकी वजह से आप जानने लगते हैं की किस ऑडिशन में आपको जाना चाहिए और कोनसा ऑडिशन आपके लिए सही रहेगा|

 

क्या एक्टर बनना तक़दीर का खेल है?

आप में से बहुत से लोग यह सोचते हैं की यह तक़दीर का खेल है जिसका तक़दीर अच्छा है वही एक्टर बन सकता है और उसी की लोटरी लगेगी| आप का यह सोचना पूरी तरह से गलत है|

इसमें कोई तक़दीर का खेल नहीं है आप अपनी मेहनत से एक्टर बनते हैं| जो जितना मेहनत करेगा उसीकी लॉटरी लगेगी| आप का लक तभी काम करेगा जब आप मेहनत करेंगे और निरंतर ऑडिशन देते रहेंगे बिना हार माने हुए अपने एक्टर बनने के जज्बे को बरकरार रखते हुए|

 

India’s Topmost Acting Institutes

ये भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध Acting Institutes / Schools है जहाँ से आप एक्टिंग सिख सकते हैं और अपने Actor बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं|

ये एक्टिंग schools आपको अभिनय की बारीकियों को समझने में मदद करेंगे और आपको एक अच्छा अभिनेता बनने में सहायता करेंगे|

 

क्या Acting सीखने के बाद मेरी 100% Placement हो जाएगी?

इस लेख में बताये हुए Acting Institutes से या भारत के किसी topmost संस्थान से Acting सिखने के बाद Placement की क्या guarantee है

एक्टिंग कोई कॉर्पोरेट या औद्योगिक जॉब नहीं है जिसमे की आपको Job Placement की गारंटी मिलेगी| यह इंडस्ट्री ऐसे काम नहीं करती|

जैसा की आपको पता है की एक्टिंग एक कला का छेत्र है और कला के छेत्र में जिसके पास हुनर है उसकी प्लेसमेंट पक्की है| इस करियर में काम उसी को मिलता है जो काबिल होता है अपने काम में चाहे उसने एक्टिंग कहीं से भी सीखी हो|

हालांकि अगर आप किसी अच्छे इंस्टिट्यूट से एक्टिंग सीखते हैं तो आपको काम मिलने की सम्भावना बहुत बढ़ जाती है| क्योंकि वहां पर आप एक्टिंग कि ऐसी बारीकियों को सीखते हैं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा जो आप कहीं और नहीं सिख सकते इतने कम समय में| वहां पर आपको सिखाने वाले लोग एक्टिंग के महारथी होते हैं|

संस्थान आपको पूरी चीजें तो सीखा देंगे पर यह आपके ऊपर निर्भर है की आप उनकी सिखाई हुई एक्टिंग मेथड्स को कितना समझ पाते हैं और उन मेथड्स को आप अपनी एक्टिंग के करियर में किस प्रकार इस्तेमाल करते हैं|

 

एक अच्छे Actor और एक बुरे Actor में क्या असमानताएं होती हैं?

Good Actor: एक अच्छा अभिनेता वह है जो अपनी आँखों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। जो डायलॉग को बखूबी बोल सकता है| वह दर्शकों को यह लगने नहीं देता की वह एक्टिंग कर रहा है, वह एक दम real प्रतीत होता है, जिसके वजह से वह लोगो के अंदर उस character के प्रति विश्वाश दिला देता है|

एक अच्छा एक्टर वह होता है जो अपने फिल्म के किरदार को जीता है। वह जो अपने चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज को सेकंड में बदल सकता है।

एक अच्छा अभिनेता जोखिम लेने और स्क्रीन पर अपरंपरागत भूमिकाओं को चित्रित करने से कभी नहीं डरता है। वे चुनौतियां लेने की हिम्मत रखते हैं| महान अभिनेता दिल से acting करते हैं|

Bad Actor:  एक बुरा अभिनेता वह होता है जिसे acting की बारीकियां का ज्ञान नहीं होता जो अभिनय ठीक ढंग से नहीं कर पता| जिसे देख कर दर्शकों को लगता है की यह एक्टिंग कर रहा है| जो अपनी आंखों और शारीरिक हाव-भाव के माध्यम से अपनी भावनाओं को पूरी तरह से व्यक्त करने में असमर्थ होता है।

जिनके चेहरे के आव-भाव फिल्म के सीन की स्थिति से मेल नहीं खाते। हर समय उनके चेहरे के भाव समान होते हैं। वे भारी भरकम डायलॉग और एक्शन के साथ अपने खराब अभिनय कौशल को छिपाने की कोशिश करते हैं। वे अच्छी स्क्रिप्ट और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं से डरते हैं।

 

Portfolio क्या होता है?

Portfolio को आप Photo Album भी कह सकते हैं जिसमे की आप अपने अलग-अलग तरह से खिचवाई गयी फोटो को एक्रत्रित करके रखते हैं|

Portfolio में आप अपने अलग-अलग पोज़ में खिचवाई हुई फोटो को रखते हैं| जोकि एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में एक Resume / CV के तरह काम करता है|

 

क्या Actor बनने के लिए Portfolio जरूरी है?

यह depend करता है की आप किस चीज के लिए और किस जगह पर ऑडिशन के लिए जा रहे हैं| जैसे की बहुत सी Ads Agencies फाइनल Actor को चुनने से पहले आपका Portfolio मांगती है क्योंकि वह देखना चाहती है की क्या मेरे इस Ad में यह एक्टर सही बैठ पाएगा या नहीं|

आप यह भी बोल सकते हैं जिस किसी भी Film, Ads या TV Serial में looks ज्यादा मायने रखती है वहां पर Portfolio की जरुरत होती है|

हालाँकि Portfolio का चलन पहले के मुकाबले बहुत कम होगया है| क्योंकि अब ज्यादातर Director फिल्म या टीवी सीरियल में एक्टर को चुनने के लिए Casting को ज्यादा महत्वता देते हैं|

वहीँ अगर आप मॉडलिंग के लिए जा रहे हैं तो उस केस में आपको अपना Portfolio जरूर बनाना चाहिए|

 

अपने शहर में थिएटर कैसे ढूंढे और ज्वाइन करें?

जो लोग acting में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनका यह बड़ा ही साधारण सा प्रशन होता है की हम अपने शरह में या जहाँ पर हम रहते हैं वहां पर हम theatre को कैसे ढूंढे और उन्हें ज्वाइन कैसे करें?

इसका बड़ा ही सरल सा उत्तर है आपके पास मोबाइल फ़ोन तो होगा ही आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं थिएटर्स ग्रुप्स को ढूंढने में| आपको बस Google पर अपने शरह का नाम लिख कर थिएटर को सर्च करना है| जैसे की “Theatre Group in Lucknow” और ज्वाइन करने के लिए आप उस थिएटर के एड्रेस पर जाकार उस को ज्वाइन कर सकते हैं|

सबसे अच्छा तरीका जोकि बहुत से आर्टिस्ट अपनाते हैं किसी भी थिएटर को ढूंढने और उससे जुड़ने का की पहले आप पता करें की आपके शहर में नाटक कहाँ होते हैं| और वहां पर जाकर आप उन नाटकों को देखें और जो भी नाटक आपको सबसे अच्छे लगे हों आप उस नाटक के कलाकारों से जाकर बातचीत करें और बताएं की आप भी यह कला सीखना चाहते हैं और उन्हें ज्वाइन करना चाहते हैं|

 

क्या एक्टर बनने के लिए Mumbai जाना होगा?

ज्यादातर लोग और हो सकता है आप भी जब Actor बनने की सोचते हैं तो आप Bollywood Films में एक्टर बनने के बारे में सोचते हैं|

आपका यह सोचना गलत नहीं है| पर में आपको बताना चाहता हूँ की आपके पास बॉलीवुड फिल्मों के अलावा भी Actor बनने के और भी बहुत से विकल्प मौजूद हैं| आप अपने छेत्र के सिनेमाओं में भी एक एक्टर बन सकते हैं| जैसे की बंगाली, पंजाबी, मराठी, भोजपुरी, तेलगु फिल्मों में|

यह चुनाव आपको करना है की आप किन फिल्मों में एक्टर बनना चाहते हैं| अगर आप Bollywood फिल्मों में एक्टर बनना चाहते हैं तो आपको मुंबई जाना होना|

 

मुझे उम्मीद है की आप इस लेख के जरिये जान पाए होंगे की Actor कैसे बने| अगर आपका इस करियर के प्रति कोई सवाल है तो आप निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं|

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

78 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *