Film/ TV Serial Actress कैसे बने? जाने [पूरी प्रक्रिया] Journey to Bollywood

इस लेख में हम आपको Bollywood Film एवं TV Serials में Actress कैसे बने की पूरी जानकारी प्राप्त कराएंगे और साथ ही में आपको वह सभी जरुरी बातें जानने को मिलेंगी जोकि हर उस एक लड़की को पता होना चाहिए जिसका सपना एक एक्ट्रेस बनने का है|

अगर आप एक लड़के है और जानना चाहते हैं की Bollywood Films और TV Serials में एक Actor कैसे बने तो हमने अपने दूसरे लेख में इसे पूरी अच्छी तरह से बताया हुआ है, आप इस लेख को पढ़ें: Film / TV Serial Actor कैसे बने

Actress बनने के रास्ते को चुनने से पहले आप इन तीन बातों को जान लें

जैसा के आप यह जानना चाहते हैं की Actress कैसे बने| इससे पहले की आप एक्ट्रेस बनने की प्रक्रिया को जानें उससे पहले आपको इन तीन बातों का जानना बेहद जरुरी है|

[1] आपको अपने आपसे यह सवाल पूछना होगा की क्या आप किसी के कहने पर एक्टर बनने का सोच रहें हैं या आप की स्वयं की इच्छा है|

अगर आप किसी और के कहने पर एक्ट्रेस बनना चाहते हैं तो कृपया अपने इस सपने को भूल जाएँ और दूसरे अन्य करियर विकल्पों की तलाश करें| क्योंकि आपको इस फिल्म इंडस्ट्री में success होने के लिए अपने आपको समर्पित करना होगा|

[2] लक्ष्य तक पहुंचने का धैर्य| हो सकता है आपको अपना पहला रोल 2-3 सालों के बाद मिले या हो सकता है इससे भी अधिक समय लगे| इसलिए आपके अंदर धैर्य का होना बेहद जरूरी है|

[3] संघर्ष करने की ताकत: आपको अपने इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत struggle करना होगा| क्योंकि आप बहुत बार रोल के लिए reject किये जायेंगे इसलिए आपके अंदर उस rejection से लड़ने का साहस होना चाहिए|

मेरा मकसद आपको डराने या आपके हौसले को तोड़ने का नहीं है, लेकिन अगर आप एक एक्ट्रेस बनने का सपना रखते हैं तो आपको इन बातों के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि आज न कल आपको इनका सामना करना ही पड़ेगा| इसलिए मेने आपको सच बताया है, जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए।

Actress बनना आपके लिए एक बहोत बढ़ियाँ करियर विकल्प हो सकता है बस आपको किसी अच्छी फिल्म या TV Serial में एक्ट्रेस बनने की अवधि तक धीरज रखने की आवश्यकता होती है और उस अवधि में खुद को प्रेरित करते रहने की।

 

Skills of an Actress

अगर आप एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं तो आपको अपने अंदर ये सभी skills डेवेलोप करने पड़ेंगे|

  1. Discipline: एक्टर बहुत ज्यादा अनुशासन में रहते हैं वह पुरे रूटीन का ध्यान रखते हैं की कब कोनसी चीज करनी है और उसको strictly फॉलो करते हैं|
  2. Fitness: एक एक्ट्रेस को कैमरे पर हमेशा अच्छा दिखना होता है| जोकि एक काफी बड़ा चैलेंज है|
  3. Script Reading: एक एक्टर कम समय में script पढ़कर यह पता कर सकता है की इस फिल्म में मेरा किरदार क्या है और यह script कहना क्या चाहती है|
  4. Observation Power: एक्टर चीजों को बहुत observe करते हैं चाहे वह उनके आस पास के लोग हों या टीवी पर चल रहा कोई सीन| और वह देखते हैं की कोई व्यक्ति कैसे बोल रहा है उसके चलने का स्टाइल क्या है उसके चेहरे के आव-भाव कैसे हैं वह कैसे रियेक्ट करता है|
  5. Memory Power: आपकी याददास्त अच्छी होनी चाहिए तभी तो आप अपने डायलाग सही से याद रख पाएंगे|
  6. Imagination Power: एक एक्टर की कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है| आपको अपने अंदर कल्पना करने की क्षमता विकसित करनी होगी क्योंकि तभी आप कैमरे के सामने अपने किरदार को अच्छे से पेश कर सकते हैं|
  7. Voice: आपको शब्दों का सही उच्चारण करना आना चाहिए| डायलाग बोलते समय किस शब्द पर ज्यादा जोर डालना है और किस शब्द के बाद थोड़ा रुकना और बोलना है आपको आना चाहिए| ध्वनि के चार महत्वपूर्ण तत्व है-प्रतिध्वनि, विश्राम, लय और पेसिंग। एक अच्छा एक्टर इन चारों चीजों में माहिर होता है|
  8. Expressions: कैसे रोना है, कैसे गुस्सा होना है, कैसे मुस्कुराना है, कैसे खुश होना है, कैसे उदास होना है, आपको आना चाहिए| नहीं तो आप कैमरे के सामने over acting करते हुए दिखाई देंगे|

मुझे उम्मीद है की अब आप जान गए होंगे की actress बनना इतना आसान काम नहीं जितना की आप सोच रहे थे| तो चलिए अब जानते है की Film / TV Serial में Actress कैसे बने

 

Film / TV Actress कैसे बने [Step-by-Step]

[Step 1] Complete Your Education

हालांकि यह कोई निर्धारित नहीं है की आपको कितना पढ़ा लिखा होना चाहिए Film / TV Serial में Actress बनने के लिए| पर आपको graduation तो करनी ही चाहिए|

भारत के कुछ जाने माने acting schools में admission पाने के लिए आपको ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए|

आप अपनी graduation किसी भी विषय में कर सकते हैं| अगर आपने ग्रेजुएशन किसी अच्छे विषय से की है तो आपको फिल्म इंडस्ट्री में राइटिंग वगैरह का काम भी मिल सकता है| जोकि आपके स्ट्रगल के दौर में बहुत काम आने वाला है|

[Step 2] Acting सीखे

जैसा की आपको पता ही है की एक्टर बनने के लिए आपको एक्टिंग आनी जरुरी है| आप एक्टिंग सिखने की शरुआत कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले भी कर सकते हैं|

अगर आप अभी स्कूल में है और आपको पता है की मुझे आगे चल कर एक एक्ट्रेस ही बनना है तो आप एक्टिंग सिखने की शुरुआत अभी से ही कर सकते हैं|

एक्टिंग सिखने का पूरा प्रोसेस हमने अपने दूसरे लेख में बताया है, कृपया इस लेख को पहले पढ़ें: Acting कैसे सीखे [Step-by-Step] Process

[Step 3] कैमरा face करना सीखें

आपको पता होना चाहिए की कैमरा का फोकस कहाँ है, कहाँ से लाइट आ रही है| एक अभिनेत्री कैमरे से घबराती नहीं है जिसके वजह से वह अपनी शानदार परफॉरमेंस दे पाती है बिना कैमरे के परवाह किये बिना|

कैमरे के सामने एक्टिंग करना और ऐसे एक्टिंग करने में बहुत बड़ा फर्क होता है इसलिए आपको कैमरा face करना आना चाहिए|

[Step 4] Auditions

अगर आपको लगता है की आपकी एक्टिंग अच्छी है और अब आप कैमरा face कर सकते हैं तो आप audition के लिए जा सकते हैं| बिना तैयारी के ऑडिशन के लिए न जाएँ|

Auditions देने से आप अपने आपको और अच्छी तरह से जानना चालु कर देते हैं जिसकी वजह से आप जानने लगते हैं की किस ऑडिशन में आपको जाना चाहिए और कोनसा ऑडिशन आपके लिए सही रहेगा|

Actress बनने की journey में अब तक तो आपके लाइफ का गोल्डन टाइम चल रहा था| इन तीनो चरणों को पार करने के बाद अब आता है struggle का दौर अगर आप इस दौर को पार कर लेते हैं तो आप एक actress बन पाने में कामयाब हो जाते हैं|

यह पड़ाव पार करना इतना आसान नहीं है आपको बहोत से auditions देने होंगे और बहुत से rejection झेलने होंगे| बार-बार ऑडिशन देने से आपकी एक्टिंग में और ज्यादा निखार आएगा क्योंकि आपको मालूम होता है की आप कहाँ पर गलती कर रहे हैं और आप अपनी उन गलतियों पर काम करते हैं| जिसकी वजह से आप अपने actress बनने के सपने के और करीब आते जाते हैं|

 

Actress बनने के लिए Modelling करना कितना सही है

मॉडलिंग और एक्टिंग दो अलग-अलग चीजें हैं यह दोनों इंडस्ट्री अलग हैं| दोनों में करियर बनाने का प्रोसेस अलग है इसलिए यह कहना की अगर आपको एक एक्ट्रेस बनना है तो पहले आपको मॉडलिंग में जाना होगा, पूरी तरह से गलत होगा|

हालाँकि अगर आप modelling करते हैं तो इससे थोड़ा बहुत फर्क जरूर पड़ सकता है ऑडिशन के टाइम पर इससे आपको फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने में थोड़ी आसानी जरूर हो सकती है|

मॉडलिंग करने का फायदा तभी मिलेगा जब आपको एक्टिंग आती हो|

अगर आपका सपना शुरू से ही एक्ट्रेस बनने का है तो आप एक्टिंग सीखने पर फोकस करें| क्योंकि अगर आप पहले मॉडलिंग करते हैं उसके बाद एक्टिंग सीखने का फैसला करते हैं तो आपको टाइम ज्यादा लगेगा एक एक्ट्रेस बनने में|

 

India’s Topmost Acting Institutes

एक्टिंग Institutes या Schools आपको एक्टिंग की बारीकियों और अभिनय के विभिन्न techniques एवं methods को सिखाते है जोकि आपको एक अच्छी एक्ट्रेस बनाने में बहुत सहायक होते हैं|

ये कुछ भारत के सबसे प्रसिद्ध Acting Institutes है जो आपको एक्टिंग सीखने में मदद करेंगे| और आपके एक्ट्रेस बनने के सपने को साकार करने में मदद करेंगे|

 

किसी Institute से Acting सीखने के बाद Placement की क्या Guarantee है?

जैसा की मैंने आपको इस लेख में भारत के कुछ प्रसिद्ध एक्टिंग सिखने के संस्थानों को बताया है| अब आप सोच रहे होंगे की इन संस्थनों में प्रवेश पाने के बाद Placement की क्या गारंटी होगी? क्या मुझे Acting के कोर्स को पूरा करते ही प्लेसमेंट मिल जाएगी?   

जैसा की आपको पता है की एक्टिंग एक कला का छेत्र है और कला के छेत्र में जिसके पास हुनर है उसकी प्लेसमेंट पक्की है| इस करियर में काम उसी को मिलता है जो काबिल होता है अपने काम में चाहे उसने एक्टिंग कहीं से भी सीखी हो|

हालांकि अगर आप किसी अच्छे इंस्टिट्यूट से एक्टिंग सीखते हैं तो आपको काम मिलने की सम्भावना बहुत बढ़ जाती है| क्योंकि वहां पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा आप एक्टिंग कि ऐसी बारीकियों को सीखते हैं जो आप कहीं और नहीं सिख सकते इतने कम समय में|

मतलब के संस्थान आपको पूरी चीजें तो सीखा देंगे पर यह आपके ऊपर निर्भर है की आप उनकी सिखाई हुई एक्टिंग मेथड्स को कितना समझ पाते हैं और उन मेथड्स को आप अपनी एक्टिंग के करियर में किस प्रकार इस्तेमाल करते हैं

इसलिए यह कहना की अगर आपने किसी अच्छे संस्थान से अभिनय सीखा है तो आपको तुरंत कोर्स के ख़त्म होते ही Job मिल जाएगी| यह इंडस्ट्री ऐसे काम नहीं करती|

 

क्या Actress बनने के लिए मुंबई जाना जरुरी है?

यह बहुत से लोगों का बड़ा ही कॉमन सा question होता है कि क्या केवल मुंबई जाकर ही एक्ट्रेस बना जा सकता है?

भारत की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में है इस वजह से बहुत से लोग समझते हैं की अगर आपको एक actor या actress बनना है तो मुंबई जाना होगा| पर यह कोई जरुरी नहीं है की आप जब तक मुंबई नहीं जायेंगे जब तक actress नहीं बनेगे| हालाँकि यह भी सच के ज्यादतर लोग जिनका सपना actress बनने का होता है वह Mumbai जाते हैं|

आपके पास बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल में एक्ट्रेस बनने के अलावा भी बहुत से विकल्प मौजूद हैं| आप अपने छेत्र के सिनेमाओं में भी एक एक्ट्रेस बन सकते हैं| जैसे की बंगाली, पंजाबी, मराठी, भोजपुरी, तेलगु इत्यादि फिल्मों में|

अगर आपका मकसद केवल हिंदी या मराठी फिल्मों और TV Serial में एक्ट्रेस बनने का है तो उस केस में आपको मुंबई जाना ही होगा|

 

क्या एक्टिंग सिखने के लिए भी मुझे Mumbai जाना होगा?

बहुत से लोग सोचते हैं जैसा की फिल्म या टीवी में एक्ट्रेस बनने के लिए आपको मुंबई जाना होता है वैसे ही एक्टिंग सिखने के लिए भी मुंबई जाना जरुरी होता है|

तो मैं बता दूँ यह सोचना आपका पूरी तरह से गलत है भारत के कई बड़े शहरों में आप एक्टिंग सिख सकते हैं यह कोई जरुरी नहीं है के आप मुंबई ही जाएँ|

हालाँकि ऐसा नहीं है की आप मुंबई जाकर एक्टिंग नहीं सिख सकते पर जैसा की आपको पता है मुंबई भारत के मेहंगो शहरों में से एक है या आप सबसे महंगा शहर भी बोल सकते हैं| मतलब यह है की आपके खर्चे बढ़ जायेंगे और फायदा क्या जब आप किसी सेम चीज को कहीं और से कम पैसों में सिख सकते हैं तो उसके लिए ज्यादा पैसे खरच करने का क्या मतलब|

आप एक्टिंग अपने पास के किसी शहर से सिख सकते हैं और जब आपको लगे आप एक्टिंग सिख चुकें है उसके बाद ही मुंबई आने का सोचें|

 

क्या एक्टर बनने की कोई उम्र होती है?

जी नहीं आप चाहे 10 साल के हों या 50 साल के इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आप कभी भी एक्टिंग सिख सकते हैं और एक एक्टर बन सकते हैं| इंडस्ट्री को हर उम्र के लोगों की जरुरत होती है अगर आपके अंदर हुनर है तो इस एन्ट्राइंमेंट इंडस्ट्री में आपको हमेशा काम मिलता रहेगा|

 

एक्ट्रेस बनने का सफर कितना आसान है?

क्या लड़कों के मुकाबले लड़कियों को Bollywood Films में या TV Serials में काम मिलना आसान है?

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है| आपके लिए भी सफर उतना ही कठिन होगा जितना की लड़कों के लिए|

अगर कोई व्यक्ति आपको लालच देता है की वह आपको एक एक्ट्रेस बना देगा तो कृपया सावधान हो जाएँ क्योंकि फ्री में कोई काम नहीं होता| आप बस इस बात का ध्यान रखें की जब भी आपको काम मिलेगा वह आपके एक्टिंग के टैलेंट को देख कर ही मिलेगा| और वो भी ऑडिशन के जरिये जिसमे की आप कई बार फेल होते हैं|

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

47 Comments

  1. Hi sir mujhe actors banna hai .aur mujhe lagta hain Main actors banne ke mujhme sab quality hain… Plz Sir mujhe help kariye plz

  2. Hi sir please give me one chance for acting because acting mugha bohot acha se ati hai please sir give me one chance mai apko nirash nahi karongi ek bari acting karwa li jia

  3. sir me ekk best acter banna cehati k
    ho or me janti ho ki me bohot achhi acting karoing aap mujh bas ekk chance do please sir

  4. Sir I want to be an actress we don’t know what to do I hope so sir I can do it sir pls give me one chance

  5. Sir mujhe actress bane ka bahut sauk hai plzz help me aur sir main apni tarf se puri koshish karungi plzz give me one chance

  6. Sir /mam plzzz help me mujhe meri life me actress banna bhout jruri he kuki ek actress
    banne se hi meri puri life ki problems ka salution he ye meri life se riletive he plzz is MSG ko pdh kr meri ke bare me soch kr samjh kr
    mujhe ek baar plzz bss ek bar bataiye ga jrur plzzz🙏🙏🙏🙏😔

  7. Sir plzz help me ek actress banna mere liye meri life ke liye bahut jaruri he plzz sir kuch to help kr dijiye

  8. Hi muje bhi ek actress banna hai but meri family Iske liye kabhi permission nahi de sakte Isliye mere liye yeh Bhut difficult hai Meri age 19 hai please help me and any suggestion for my family

  9. Hello sir I am Afrin Jahan from malda sir mujhe na acteress banna Bahut pasand hai sir actress ke liye kya kya karna padega

  10. Mere mummy Papa support nahi kar rahe or mujhe actoress banne ka bahut Shauk hai please help me I am from Vapi Gujarat please help me meri age 13 year old hai please please help me

  11. And I am 16 year old girl from up and I am a skinny girl.. So kya Mujhe actress banna chahiye? Please tell me fast please

  12. Jb bhi main Koi TV serial ya film dekhti thi toh usme jo act Mujhe achha Lgta tha,main uski acting krne lgti thi toh kya ye Mera talent ho skta hai ? Aur jb main 7th standard mein thi toh Maine apni Ek classmate girl ka Ek funny act dikhaya tha, apni class ki kuchh girls ko (unke kehne par) jise dekh kr wo sb hasne lgi aur mujhe 2-3 times Wahi same act repeat krne ke liye boli jo Maine kiya bhi… So, one of them my classmate ne mujhse kaha ki Tumhe actress bnna chahiye.. Toh kya Mujhe uski baat Se agree hokar actress bnna chahiye?

    • Hi m gauri rawat hu age 14 years or m agar se hu mene acting Sikh chuki hu mujhe TV serial ya at me mujhe give me a one chance please

  13. Sir plzzzzzzz give me a one chance for the t.v serial it’s to necessary for me plz sir try to me🙏🙏🙏

  14. Me ek tomboy hun..me bhi TV serial me kam Krna chahta hun..but tomboy ko koi nhi leta..me bhi actor bnna chahta hun😔

  15. Hii m kratika hu meri age 13 years h or m rajasthan se hu or mera sapna h ki m acting karu . lekin parents allow nahi karte so please help me pleased

  16. Hello myself riya mujhe bachpan se acting bhut pasand h aur ab meri dancing bhi bhut achi hogyi h mera yhi dream h ki me acting karu aur ek achi actress banu pr mere pass sirf meri mehnat aur meri acting h isliye me aage nhi jaa pa rhi hu

  17. Jitni asan sahbdo m smjhaya apne utna asan nahi h ye Safar.. ye nhi kahungi ki heroine hi bna do.. but i pray.. ki ek mauka mile.. i will proof my acting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *