सेना/ Army में NCC Certificate के फायदे -Benefits of NCC

दोस्तों, यदि आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं और आपने स्कूल या कॉलेज के समय में NCC (National Cardet Corps) में भाग लिया है, तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है डिफेंस में अपना कैरियर बनाने का।

सेना भर्ती में आपको NCC का मुख्य लाभ, NCC द्वारा प्रदान किए गए Certificate से है, क्यूंकि इन Certificates का फायदा आपको आर्मी भर्ती के दौरान भरपूर मिलने वाला है।

यदि आप जानना चाहते है की NCC क्या है और इसे कैसे ज्वाइन करे? तो आप हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं: NCC क्या है और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

इस लेख में हम आपको बताएंगे सेना या आर्मी भर्ती के दौरान NCC Certificate से होने वाले लाभ की संपूर्ण जानकारी और यदि आप इसकी संपूर्ण जानकारियों से परिचित होना चाहते है, तो हमसे इस लेख द्वारा अंत तक जुड़े रहें।

सेना या Army भर्ती में NCC Certificate के फायदे

ट्रेनिंग की अवधि के आधार पर, NCC तीन प्रकार के Certificate प्रदान करता है-

  1. A Certificate
  2. B Certificate
  3. C Certificate

‘C’ Certificate, NCC ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण Certificate है। जब हम तीनों सेनाओं (Army, Navy, Air Force) की चयन प्रक्रिया की बात करते हैं, तो सबसे ज्यादा लाभ ‘C’ Certificate धारकों को ही मिलता हैं।

आर्मी (Army)

आर्मी भर्ती में सभी पोस्ट के लिए होने वाली परीक्षा में NCC ‘C’ Certificate धारकों को 10 अंक Bonus में मिलते हैं।

जिनके पास NCC (आर्मी विंग) ‘C’ Certificate होता है, उनके लिए Indian Military Academy (IMA) Dehradun में 64 Seats आरक्षित होती हैं। OTA (Officers Training Academy) Chennai में ‘C’ Certificate धारकों के लिए 100 सीटें आरक्षित की जाती है। और कई अन्य Academy भी NCC Cadets को preference देती है|

नौसेना (Navy)

नेवी भर्ती में NCC (नेवी विंग) ‘C’ Certificate धारकों को विशेष छूट दी जाती है।

नौसेना (Navy) के लिए होने वाले सभी पोस्ट की वैकेंसी में NCC ‘C’ Certificate धारकों के लिए 6 सीटें आरक्षित की जाती है।

NCC (नवल विंग) ‘C’ Certificate धारकों के लिए INA (Indian Naval Academy) में प्रवेश के लिए 10 सीटें आरक्षित की जाती है और उनके लिए INA में भर्ती के लिए अलग से मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

वायु सेना (Air Force)

एयर फोर्स भर्ती के लिए NCC (एयर विंग) के ‘C’ Certificate वाले कैडेट्स को AFA (Air Force Academy) की सभी वैकेंसी में 5 अंक का Bonus मिलता है|

NCC (एयर विंग) ‘C’ Certificate होने पर candidates को AFA में प्रवेश हेतु 10 percent आरक्षण मिलता है, और साथ ही एयर फोर्स की सभी पोस्ट की वैकेंसी परीक्षा में 5 अंक का Bonus मिलता है।

दोस्तों, अब आप यह तो जान ही गए होंगे कि तीनों सेनाओं में NCC Certificate धारकों को किस प्रकार का लाभ दिया जाता है।

चलिए अब हम आपको बताते हैं, आर्मी की कुछ अन्य forces की भर्तियों में NCC Certificate धारकों को क्या लाभ होते है।

Combined Defense Services (CDS)

CDS परीक्षा में NCC ‘C’ Certificate धारकों को स्पेशल एंट्री दी जाती है।

NCC ‘C’ Certificate होने पर कैंडिडेट को CDS की Written परीक्षा नहीं देनी पड़ती है, और उन्हें सीधे SSB इंटरव्यू के लिए select कर लिया जाता है।

SSB में सीधी भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास C Certificate के साथ Graduation की Degree होना भी आवश्यक होता है, तभी वे डायरेक्ट एंट्री का लाभ उठा सकते हैं।

Para-Military Forces

NCC (आर्मी विंग) ‘C’ Certificate होल्डर्स को Para Military Forces, BSF, CISF, CRPF की परीक्षा में 10 अंक मिलते हैं, जबकि B Certificate होने पर 5 अंक, और A Certificate होने पर अन्य 2 अंक मिलते हैं।

यदि आप पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो आपको पुलिस भर्ती में NCC Cadets को मिलने वाले फायदों के बारे में जरूर पता होना चाहिए| जानने के लिए आप हमारे इस लेख को जरूर पढ़े: Police भर्ती में NCC के फायदे

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा और आप जान पाए होंगे की सेना या आर्मी भर्ती में NCC Certificate के फायदे क्या है।

इस लेख द्वारा हमारा उद्देश्य आपको सेना या आर्मी भर्ती के दौरान NCC Certificate से होने वाले सभी लाभ की जानकारियों से अवगत कराना है।

यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इन महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित हो सकें।

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

4 Comments

  1. जनरल ड्यूटी पर ड्यूटी ट्रेस में ड्यूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *