Police भर्ती में NCC Certificate के फायदे -Benefits of NCC

भारतीय केंद्र सरकार ने 2019 में NCC Certificate होल्डर को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्तियों के अंदर बोनस मार्क्स देने का निर्णय लिया। यह निर्णय भारतीय युवाओ को ज्यादा से ज्यादा NCC जॉइन करने की प्रेरणा करने के लिए लिया गया था।

यही नहीं हमारी केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से यह भी अपील की है कि वह इसी तरह का प्रोविजन राज्य सरकार की पुलिस भर्तियों में भी लागू करें।

एनसीसी को ज्वाइन करने और उसके सर्टिफिकेट के बहुत सारे फायदे हैं। खासकर कि जब आपका लक्ष्य सरकारी नौकरी, पुलिस फोर्स या फिर सेना को ज्वाइन करना हो।

पुलिस भर्ती परीक्षा में NCC Cadets को कितनी छूट मिलती है उनके प्राप्त किये गए NCC Certificates के आधार पर, उसकी सभी जानकारी आप निचे प्राप्त कर सकते है

 

पुलिस भर्ती में NCC Certificates के फायदे

NCC आपको Discipline and Unity तो सिखाती ही है परंतु इसका एक और बड़ा फायदा है जो आपको Training को खत्म करने के बाद मिलता है।

NCC की Training खत्म होने के बाद NCC आपको आपकी परफॉर्मेंस के आधार पर सर्टिफिकेट देती है जिसे आप सरकारी नौकरियों में Relaxation के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चलिए इन सर्टिफिकेट और इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

NCC के अंदर तीन तरह के सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। इन तीनों Certificates की पुलिस और सशस्त्र बल की नौकरियों में अलग अलग भूमिका होती है।

NCC A Certificate:

NCC A Certificate कैडेट्स को सरकारी परीक्षाओं में अधिकतम अंक का 2% बोनस मार्क्स मिलता है। NCC A Certificate 1 से 2 साल की Training और एक Camp को पूरा करने के बाद मिलता है। NCC के B Certificate को प्राप्त करने के लिए A Certificate का होना अनिवार्य है।

NCC B Certificate:

NCC B Certificate कैडेट्स को सरकारी भर्ती परीक्षाओं के अधिकतम अंक का 3% बोनस मार्क्स मिलता है। NCC के B Certificate के लिए 75% उपस्थिति, एक Training Camp और 2 साल की Training जरूरी है। दरअसल यह B Certificate सीनियर डिवीजन के छात्र/छात्राओं को मिलता है और यह C Certificate हासिल करने के लिए अनिवार्य है।

NCC C Certificate:

सरकारी भर्ती परीक्षाओं में NCC C Certificate कैडेट्स को अधिकतम अंको का 5% बोनस अंक मिलता है। NCC का C Certificate सबसे महत्वपूर्ण और फायदेमंद सर्टिफिकेट होता है जोकि केवल सबसे सीनियर डिवीजन के छात्र/छात्राओं को मिलता है।

NCC C Certificate को हासिल करने के लिए छात्र छात्राओं को 3 साल की कठिन Training, कम से कम एक Training Camp, और 75% की उपस्थिति देनी होती है।

इन सभी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल आप Armed Forces, Central Forces, Police Forces, SBB, आदि  में  Relaxation के तौर पर कर सकते हैं।

यदि आप NCC ज्वाइन करते है तो आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है जिससे कि आपको पुलिस भर्ती में फिजिकल एग्जाम को पास करने में बहुत आसानी होगी|

यदि आप पुलिस बल में नौकरी करना चाहते हैं तो आप हमारे इन लेखो को पढ़ सकते है:

यदि आप सेना/ Army में जाना चाहते है तो आपको सेना भर्ती में NCC Cadets को मिलने वाले फायदों के बारे में जरूर पता होना चाहिए| जानने के लिए आप हमारे इस लेख को जरूर पढ़े: सेना/ Army में NCC के फायदे

हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी और पता चला होगा कि देश में युवाओं के लिए NCC कितना जरूरी है। खास तोर से पुलिस बल में नौकरी प्राप्त करने के लिए|

हमारी राय में आप अपनी युवा पीढ़ी को NCC जॉइन करने के लिए प्रोत्साहित करें। कुछ इसी तरह की बहुत महत्वपूर्ण जानकारी आपको हमारे Blogs में देखने को मिलेगी तो कृपया आप उनको भी एक बार जरूर पढ़िए।

यह भी पढ़ें: NCC क्या है और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

अगर यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक और जानकारी से भरा साबित हुआ है तो कृपया इसे जल्दी से जल्दी अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें।

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

9 Comments

  1. Hy sir me ncc 1 year cadet hu mujhe sarkari job me ncc k fayde pta h pr agar kisi vajah se me ye join nhi kr pau to kya ncc k c certificate or DCA diploma k through mujhe kon kon si job mil sakti h sir pls bataeyega .

  2. पोलिस भर्ती केले एनसीसी सरफेकेट जरुरी हे या नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *