[2024] RPF Constable Syllabus और [New] Exam Pattern हिंदी में

RPF Constable Exam Pattern and Syllabus का यह लेख उन छत्रों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा जिन्होंने दॄढ़ निश्चय कर लिया है के उन्हें भारतीय रेलवे विभाग में नौकरी प्राप्त करनी है|

हजारों लाखों छात्र Railway Protection Force में Constable के पद के लिए हर साल आवेदन करते है| खास करके वह छात्र इस परीक्षा को देना ज्यादा पसंद करते है जिन्होंने अभी-अभी अपनी matriculation/ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की होती है|

अगर आप भी उन ही छात्रों में से हैं जो RPF Constable  की परीक्षा को उत्तीर्ण करके सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, इसलिए आप जानना चाहते हैं की RPF Constable Exam के लिए क्या पढ़ें और क्या न पढ़ें तो में बता दूँ आप एक दम सही जगह पर आएं हैं| यहाँ पर आपको सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी|

एक छात्र के ऊपर परीक्षा की तयारी करने का काफी भार होता है इसलिए Career Jano आपको updated RPF Constable Exam Pattern और Syllabus की पूरी information देगा ताकि आप अपना पूरा ध्यान परीक्षा की तयारी पर केंद्रित कर सकें और परीक्षा में अच्छे अंक लाकर Railway Protection Force में Constable की नौकरी हासिल कर सकें| तो बिना टाइम गवाय किये हुए हम जानते हैं के RPF Constable का नया और updated exam pattern क्या है|

New RPF Constable Exam Pattern 2024 (परीक्षा का प्रतिरूप)

RPF Constable का Syllabus जानने से पहले परीक्षा का प्रतिरूप जानना बेहद जरुरी क्योंकि आपको पता होना ही चाहिए के परीक्षा किस ढंग से आयोजित की जाती है|

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में कंप्यूटर आधारित टेस्ट / Computer Based Test (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा / Physical Efficiency Test (PET) और शारीरिक मापन परीक्षण / Physical Measurement Test (PMT) शामिल होंगे। आरपीएफ कांस्टेबल बनने के लिए परीक्षा के ये सभी चरण अनिवार्य हैं, किसी भी चरण में विफल होने पर आपको disqualify कर दिया जायेगा।

इस लेख में आप आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के Computer Based Test के सिलेबस और पैटर्न को विस्तृत से जानेंगे।

RPF Constable Exam Pattern for Computer Based Test (CBT)

RPF Constable के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में आपसे Objective Multiple Choice type Question पूछे जायेंगे|

जैसा की नाम से ही मालूम चल रहा है की यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है मतलब इस परीक्षा को देने के लिए हर छात्र को परीक्षा केंद्र में एक कंप्यूटर दिया जायेगा, जिसमे की आपका RPF Constable Exam का question paper आएगा और उसी कंप्यूटर में आपको अपना उत्तर देना होगा|

प्रश्न पत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 120 प्रश्न पूछे जायेंगे| जोकि इन 3 विषयों से होंगे:

  • General Awareness/ सामान्य जागरूकता
  • Arithmetic/ अंकगणित
  • General Intelligence and Reasoning/ सामान्य बुद्धि और तर्क

ऊपर बताए गए विषयों में पूछे गए सवालों की संख्या कुछ इस प्रकार होगी: General Awareness: 50 | Arithmetic: 35 | General Intelligence and Reasoning: 35

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 90 मिनट का समय दिया जायेगा|

उम्मीदवारों को सभी सवालों के जवाब देने की आवश्यकता होगी| आपके द्वारा दिए गए प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक दिए जायेंगे| वहीँ हर एक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर आपके 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रयास नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जायँगे नाहीं कोई कटौती की जाएगी।

rpf constable exam pattern and Syllabus CBT

परीक्षा में पूछे गए सवालों का स्तर आपकी 10 वीं कक्षा/ मैट्रिक तक का होगा|

RPF Constable के CBT (Computer Based Test) में पास होने के अंक पहले से ही निर्धारित हैं| आपको कंप्यूटर आधारित परीक्षा को qualify करने के लिए कम से कम निचे बताये हुए अंक हासिल करने होंगे

  • अगर आप General/ OBC/ Ex-Serviceman हैं तो इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको 35% अंक प्राप्त करने होंगे|
  • वहीं SC/ST छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 30% marks लाने होंगे|

अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए निम्नलिखित भाषा के विकल्प मौजूद होंगे, जिसमें से वे किसी भी एक भाषा को चुन कर अपनी RPF Constable की परीक्षा दे सकते हैं: (1) हिंदी (2) अंग्रेजी (3) उर्दू  (4) पंजाबी (5) तमिल (6) तेलुगु (7) कोंकणी (8) मलयालम (9) कन्नड़ (10) मराठी (11) गुजराती (12) बंगाली (13) ओडिया (14) ) असमिया और (15) मणिपुरी

RPF Constable Computer Based Test को उत्तीर्ण करने के बाद आपका Physical Test और Document Verification होगा जिसके बाद ही आपको Railway Protection Force में Constable के पद केलिए नियुक्त किया जायेगा|

Physical Test में एक उम्मीदवार में क्या-क्या चीजें चेक की जाती है इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं: RPF Constable कैसे बने

 

Latest RPF Constable Exam Syllabus 2024

जैसा की आपने अभी ऊपर RPF Constable Exam Pattern के भाग में जाना की Exam में प्रश्न किन-किन विषयों से आएँगे अब हम उन सभी विषयों के बारे में विस्तार से जानेंगे और पता लगाएंगे के प्रशन किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं और आपको क्या-क्या पढ़ना होगा RPF Constable बनने के लिए| तो चलिए जानते हैं RPF Constable Exam Syllabus in Hindi में|

 

General Awareness/ सामान्य जागरूकता

RPF Constable CBT का यह भाग उम्मीदवार के आस-पास के माहौल, वर्तमान में हो रही घटनाओं के ज्ञान और समाज की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना होगा।

प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं के ज्ञान और हर दिन के ऐसे मामलों के परीक्षण और उनके वैज्ञानिक पहलू में अनुभव के रूप में डिज़ाइन किया जाएगा, जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित हो सकते हैं।

RPF Constable Exam Syllabus के अंतर्गत सामान्य जागरूकता के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न | भारतीय इतिहास और संस्कृति | पर्यावरण | भारत अथवा विश्व के भूगोल के बारे में | वैज्ञानिक अनुसंधान | भारतीय संविधान | अर्थशास्त्र | सामान्य राजनीति | खेल, इत्यादि।

 

Arithmetic/ अंकगणित

यह अनुभाग आपके गणितीय कौशल का परीक्षण करेगा ताकि यह पता लग सके के आप सख्याओं के साथ कितने अच्छे हैं और आप उनका उचित उपयोग कैसे करते हैं|

RPF Constable Exam Syllabus के अंतर्गत अंकगणित के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

LCM & HCF | सरल ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज | संख्या प्रणाली | दशमलव, भिन्न और अंकों के बीच सम्बन्ध | प्रतिशत | पूर्ण संख्याओं की गणना | अनुपात और समानुपात | स्क्वायर रूट | मौलिक अंकगणितीय ऑपरेशन | औसत | ब्याज | लाभ और हानि | छूट | क्षेत्रमिति | उम्र के ऊपर समस्या | Mixture & Alligation | सरलीकरण | समय और दूरी | फ्रैक्शंस और दशमलव | समय और कार्य | Basic Algebraic Identities | अनुपात और समय | समय और कार्य, इत्यादि

इन सभी सरकारी Exams के बारे में भी जानें:

 

General Intelligence & Reasoning / सामान्य बुद्धि और तर्क

प्रशन पत्र का यह भाग अभ्यर्थियों की सोचने- समझने और समस्या निवारण कौशल की क्षमता का परीक्षण करेगा| सामान्य बुद्धि और तर्क में पूछे गए सवाल verbal और non-verbal दोनो तरह के हो सकते हैं|

RPF Constable Exam Syllabus के अनुसार इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

समानता | समानताएं और अंतर | स्थानिक दृश्यता | स्थानिक अभिविन्यास | समस्या निवारण विश्लेषण | निर्णय (Judgment) | निर्णय निर्माण | दृश्य स्मृति | भेदभाव अवलोकन | रिश्ते की अवधारणाएं | अंकगणितीय तर्क | मौखिक और आकृति वर्गीकरण | अंकगणित पर प्रश्न संख्या श्रृंखला | गैर-मौखिक श्रृंखला | कोडिंग और डिकोडिंग | कथन का निष्कर्ष | शब्दावली तर्क, इत्यादि

RPF Sub Inspector Exam के Syllabus और Pattern को जाने

RPF कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस पद की जॉब प्रोफाइल, वेतन संरचना, पदोन्नति की नीति, इत्यादि को एक बार अवश्य देखें। यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को पढ़ें: RPF Constable Exam से जुड़ी [Important] जानकारियां

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *