[2024] RPF SI Syllabus और [New] Exam Pattern हिंदी में

क्या आपका सपना भी उन ढेरों छात्रों की तरह Railway Protection Force (RPF) और Railway Protection Special Force (RPSF) में Sub-Inspector बनने का है| इस लेख में आपको RPF SI Exam Syllabus and Pattern और RPSF SI Exam Pattern and Syllabus के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी| ताकि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें|

RPF और RPSF में Sub Inspector के पद पर भर्ती होने की परीक्षा का Syllabus और Pattern एक ही है| 

एक विद्यार्थी किसी परीक्षा की पास होने के जंग में आधी जंग तभी जित लेता है जब उसे पता लग जाता है की इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए मुझे क्या-क्या पढ़ना पड़ेगा|

इस प्रकार यदि आपको भी RPF SI की परीक्षा को उत्तीर्ण करना है तो आपको RPF SI Exam Syllabus पता होना ही चाहिए|

आरपीएफ सहायक निरीक्षक/ Sub Inspector की परीक्षा में कंप्यूटर आधारित टेस्ट / Computer Based Test (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा / Physical Efficiency Test (PET) और शारीरिक मापन परीक्षण / Physical Measurement Test (PMT) शामिल होंगे। आरपीएफ में सहायक निरीक्षक बनने के लिए परीक्षा के ये सभी चरण अनिवार्य हैं, किसी भी चरण में विफल होने पर आपको भर्ती प्रक्रिया से छांट दिया जायेगा। इस लेख में हम आप से आरपीएफ सहायक निरीक्षक परीक्षा के Computer Based Test के सिलेबस और पैटर्न को विस्तृत में साझा करने जा रहे हैं।

“RPF SI Exam Syllabus and Pattern” के इस लेख में आपको RPF SI Exam का पूरा पाठ्यक्रम बताया जायेगा और आप जान पाएंगे के RPF SI Exam में पास होने के लिए कौन-कौन से टॉपिक पढ़ने होंगे|

RPF SI Exam Syllabus जानना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही RPF SI Exam Pattern को भी जानना महत्वपूर्ण है| क्योंकि आवेदक को यह पता होना अति आवश्यक है की रेलवे विभाग, RPF SI की परीक्षा किस ढंग से आयोजित करता है| तो चलिए पहले हम जानले RPF SI के Exam Pattern को|

RPF SI Exam Pattern 2024

RPF SI के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में आपसे Objective Multiple Choice Type Question (MCQ) पूछे जायेंगे| मतलब के किन्हीं चार विकल्पों में केवल एक ही उत्तर सही होगा| जिसमें की आपके द्वारा दिए गए प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक दिए जायेंगे| वहीँ हर एक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर आपके 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रयास नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जायँगे नाहीं कोई कटौती की जाएगी।

उम्मीदवारों को सभी सवालों के जवाब देने की आवश्यकता होगी|

परीक्षा में पूछे गए सवालों की कठिनाइयों का स्तर Graduation Level तक का होगा|

प्रश्न पत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 120 प्रश्न पूछे जायेंगे| पूछे जाने वाले प्रश्न इन तीन विषयों से होंगे:

  • General Awareness/ सामान्य जागरूकता
  • Arithmetic/ अंकगणित
  • General Intelligence and Reasoning/ सामान्य बुद्धि और तर्क

ऊपर बताए गए विषयों में पूछे गए सवालों की संख्या कुछ इस प्रकार होगी: General Awareness में आपसे सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाएंगे जोकि 50 हैं| Arithmetic से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे| वहीँ General Intelligence and Reasoning से पूछे जाने वालों प्रश्नो की संख्या 35 होगी|

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 90 मिनट का समय दिया जायेगा|

RPF SI Exam Pattern and Syllabus CBT

रेलवे विभाग द्वारा RPF SI Exam के CBT (Computer Based Test) परीक्षा में पास होने के अंक पहले से ही निर्धारित हैं| आपको कंप्यूटर आधारित परीक्षा को qualify करने के लिए कम से कम निचे बताये हुए अंक हासिल करने होंगे

  • अगर आप General/ OBC/ Ex-Serviceman की श्रेणी में आते हैं तो इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको 35% अंक प्राप्त करने होंगे|
  • वहीं SC/ST छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 30% marks लाने होंगे|

अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए 15 भाषाओं के विकल्प मौजूद होंगे, जिसमें से वे किसी भी एक भाषा को चुन कर अपनी RPF SI की परीक्षा दे सकते हैं: (1) हिंदी (2) अंग्रेजी (3) उर्दू  (4) पंजाबी (5) तमिल (6) तेलुगु (7) कोंकणी (8) मलयालम (9) कन्नड़ (10) मराठी (11) गुजराती (12) बंगाली (13) ओडिया (14) ) असमिया और (15) मणिपुरी

RPF में Sub Inspector की नौकरी पाने के लिए अभ्यार्थियों को तीन Phase से गुजरना होता है| जैसा की आपने अभी RPF SI Exam के कंप्यूटर आधारित टेस्ट को जाना, जो कि भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है|

RPF SI Exam के Computer Based Test को उत्तीर्ण करने के बाद आपका Physical Test और Document Verification होगा जिसके बाद ही आपको Railway Protection Force में Sub Inspector के पद केलिए नियुक्त किया जायेगा|

Physical Test में एक उम्मीदवार में क्या-क्या चीजें चेक की जाती है इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं: RPF में SI कैसे बने

 

RPF SI Exam Syllabus 2024

जैसा की आपने अभी ऊपर RPF SI Exam Pattern के भाग में जाना की Exam में प्रश्न किन-किन विषयों से आएँगे और उनका स्तर क्या होगा अब हम उन सभी विषयों के बारे में विस्तार से जानेंगे और पता लगाएंगे के प्रशन किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं और आपको क्या-क्या पढ़ना होगा RPF में Sub Inspector बनने के लिए| तो चलिए जानते हैं RPF SI Exam Syllabus in Hindi में|

 

General Awareness/ सामान्य जागरूकता

RPF SI CBT Exam का यह भाग उम्मीदवार के आस-पास के माहौल, वर्तमान में हो रही घटनाओं के ज्ञान और समाज की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना होगा।

प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं के ज्ञान और हर दिन के ऐसे मामलों के परीक्षण और उनके वैज्ञानिक पहलू में अनुभव के रूप में डिज़ाइन किया जाएगा, जो किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित हो सकते हैं।

RPF SI Exam Syllabus के अंतर्गत सामान्य जागरूकता के इस भाग में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न | भारतीय इतिहास और संस्कृति | पर्यावरण | भारत अथवा विश्व के भूगोल के बारे में | वैज्ञानिक अनुसंधान | भारतीय संविधान | अर्थशास्त्र | सामान्य राजनीति | खेल, इत्यादि

 

Arithmetic/ अंकगणित

यह अनुभाग आपके गणितीय कौशल का परीक्षण करेगा ताकि यह पता लग सके के आप सख्याओं के साथ कितने अच्छे हैं और आप उनका उचित उपयोग कैसे करते हैं|

RPF SI Exam Syllabus के अंतर्गत अंकगणित के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

LCM & HCF | सरल ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज | संख्या प्रणाली | दशमलव, भिन्न और अंकों के बीच सम्बन्ध | प्रतिशत | पूर्ण संख्याओं की गणना | अनुपात और समानुपात | स्क्वायर रूट | मौलिक अंकगणितीय ऑपरेशन | Mixture & Alligation | औसत | ब्याज | लाभ और हानि | छूट | क्षेत्रमिति | उम्र के ऊपर समस्या | Mixture & Alligation | सरलीकरण | समय और दूरी |

Partnership Business | फ्रैक्शंस और दशमलव | समय और कार्य | Basic Algebraic Identities | अनुपात और समय | समय और कार्य | रैखिक ग्राफिक समीकरण | त्रिकोण और इसकी विभिन्न प्रकार के केंद्र | त्रिभुजों की संगठनात्मकता और समानता | Tangents | Triangle | चतुर्भुज | ऊंचाई और दूरियां | नियमित बहुभुज | सर्किल | Right Circular Cone | Right Circular Cylinder |

Sphere | दो या दो से अधिक circles में आम स्पर्शरेखा | Geometry and Mensuration | Right Prism | Hemispheres | Rectangular Parallelepiped | Regular Right Pyramid with Triangular/ Square Base | Trigonometry | Degree & Radian Measures | Standard Identities | Complementary Angles | Histogram | संख्याओं के बीच संबंध | Frequency Polygon | Bar Diagram & Pie Chart | Circles और इसके chord, इत्यादि

इन सभी सरकारी Exams के बारे में भी जानें:

 

General Intelligence & Reasoning / सामान्य बुद्धि और तर्क

प्रशन पत्र का यह भाग अभ्यर्थियों की सोचने- समझने और समस्या निवारण कौशल की क्षमता का परीक्षण करेगा| सामान्य बुद्धि और तर्क में पूछे गए सवाल verbal और non-verbal दोनो तरह के हो सकते हैं|

RPF SI Exam Syllabus के अनुसार इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

समानता | समानताएं और मतभेद | स्थानिक दृश्यता | स्थानिक अभिविन्यास | समस्या निवारण विश्लेषण | निर्णय (Judgment) | निर्णय निर्माण | दृश्य स्मृति | भेदभाव अवलोकन | Classification/ वर्गीकरण (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Series/ श्रृंखला (Arithmetic Number, Semantic, Number, non-Verbal इत्यादि) |

Analogy (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | pattern- folding | Puzzle | visual memory | problem-solving | शब्द निर्माण | numerical operations | symbolic operations | discrimination | Observation | रक्त संबंध | arithmetical reasoning and figural classification | embedded figures |

Venn diagrams | drawing inferences | critical thinking | address matching | date & city matching | matrix | रिश्ते की अवधारणाएं | अंकगणितीय तर्क | मौखिक और आकृति वर्गीकरण | अंकगणित पर प्रश्न संख्या श्रृंखला | गैर-मौखिक श्रृंखला | कोडिंग और डिकोडिंग | कथन का निष्कर्ष | शब्दावली तर्क, इत्यादि

RPF Constable Exam के Pattern और Syllabus को जाने

RPF SI परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस पद की जॉब प्रोफाइल, वेतन संरचना, पदोन्नति की नीति, इत्यादि को एक बार अवश्य देखें। यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को पढ़ें: RPF SI Exam से जुड़ी [Important] जानकारियां

 

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *