Song Writer कैसे बने? जाने [पूरी प्रक्रिया] गीतकार बनने के लिए

एक गीतकार बनना कई लोगों के लिए एक आजीवन सपना होता है। अगर आप भी एक SongWriter बनना चाहते हैं और जानना चाहते हैं Song Writer कैसे बने तो इस लेख को पूरा पढ़े| इस लेख में आपको इस profession से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा किया जायेगा|

जैसा की आपको पता है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गाने बहुत महत्वपूर्ण होते है| फिल्म हिट होगी या फ्लॉप गाने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं| इसलिए एक Song Writer बनना आपके लिए एक काफी अच्छा करियर विकल्प हो सकता है|

Song Writer का क्या मतलब है?

एक Song Writer फिल्म, टेलीविजन, विज्ञापन, वीडियो गेम, नाटकों, आदि सहित विभिन्न प्रकार के उपयोगों के लिए संगीतमय टुकड़े बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। वे अपने निजी उपयोग और प्रदर्शन के लिए भी संगीत लिखते हैं।

Song Writer अक्सर किसी एक विशेष musical instrument (guitar, table, etc.) या किसी गीत के भाग के लिए संगीत लिखने और बनाने में माहिर होते हैं।

हालांकि अगर देखा जाये तो गाने कोई भी लिख सकता है| पर एक अच्छा गीत लिखना सबके बस की बात नहीं है और जो अच्छा गीत लिखे उसे ही गीतकार कहते हैं|

Song Writing क्षेत्र में अपनी एक जगह बनाना काफी कठिन हो सकता है पर सही मार्गदर्शन और आपके मेहनत से आप इसमें अपनी जगह बना सकते हैं और एक अच्छे SongWriter बन सकते हैं|

 

Song Writer कैसे बने : Education Qualification

हालांकि गीतकार बनने के लिए कोई औपचारिक योग्यता आवश्यक नहीं है| अगर आप ग्रेजुएट नहीं हैं तब भी आप एक Song Writer बन सकते हैं|

पर फिर भी शिक्षा जरुरी है इससे आपको अपनी लाइफ में बहुत कुछ सिखने को मिलता है| अगर आप graduation करने का सोच रहे हैं तो में आपको सलाह दूंगा की आप ग्रेजुएशन Journalism, Communication या संगीत से जुड़े हुए किसी विषय में करे|

  • A. Hons (Music)
  • A. (Musicology)
  • A. (Music Vocal)
  • A. (Instrumental Music)

 

Song Writer कैसे बने ? [Step-by-Step]

TV/ Bollywood Film SongWriter बनने की पूरी प्रक्रिया

[Step-1] गाने सुने

गाने सुनने का मतलब केवल सुन लेना नहीं है आपको गाने में प्रयोग किये जाने वाले शब्दों का अर्थ भी समझना है|

[Step-2] भाषा सीखे (English, Hindi, Urdu)

आप जिस तरह के या जिस भाषा में गाने लिखना चाहते हैं आपको उस भाषा का ज्ञान सही से होना चाहिए|

[Step-3] संगीत की शब्दावली or Hook-line लिखना सीखें

यह बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है जहा से आप संगीत को समझना चालू करते हैं| आपको इन चीजों (terms) का ज्ञान होना चाहिए जैसे की: गीत में मात्राएँ क्या होती है, मुखड़ा क्या होता है, अंतरा क्या होता है इत्यादि

इन सभी चीजों के साथ आप गाने का hook-line (मुखड़ा) लिखना सीखें| hook-line का मतलब होता है गाने का Title

[Step-4] Ghazal / Poetry / Shayari

ग़ज़ल, कविता और शायरी सुने और पढ़े इससे आपको बहुत से ऐसे शब्द मिलेंगे जिसे आप अपने गाने में इस्तेमाल कर सकते हैं| अगर आप इन्हे सीखना चाहते हैं तो जरूर सीखें यह आपकी Song Writing को बेहतर बनाने में बहोत सहायता करेगा|

Song Writer बनने के लिए यह कोई जरुरी नहीं है की आप ग़ज़ल, कविता या शायरी सीखे| यह सभी अलग-अलग crafts हैं हालाँकि कहीं न कहीं यह सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं|

ग़ज़ल, कविता और शायरी सिखने से आपको नए-नए शब्द मिलेंगे जिससे की आपके गाने के शब्दों की vocabulary बढ़ेगी और जिससे की आप अपने गानों में अच्छे शब्द डाल पाएंगे और आपके गाने बेहतर होते चले जायेंगे|

अगर आप के पास इन तीनो कलाओं का भी ज्ञान होगा तो आप इस competition भरी इंडस्ट्री में आपने आपको आगे रखने में कामयाब हो पाएंगे जिससे कि आपको काम जल्दी मिलेगा और सफलता जल्दी पाएंगे|

[Step-5] कवि सम्मेलन/ मुशायरे में जाएँ

लोगो के सामने जाएँ केवल रजिस्टर में अपने संगीतों को लिख कर न रखें दूसरों को भी सुनाएँ तभी तो आपको अपनी खामियां जानने को मिलेंगी जिसे आप समय के साथ सुधारते चले जायेंगे|

इन सम्मेलनों में जाने से आपकी जान पहचान बनेगी और दूसरे लोगो से भी बहुत कुछ सिखने को मिलेगा जो आप नहीं जानते होंगे

[Step-6] धुनों (Tunes) पर गाने लिखना सीखें

आप सोच रहे होंगे की पहले गाने लिखे जाते हैं उसके बाद धुन बनायी जाती है| पर Bollywood film industry में ऐसा नहीं होता है|

यह बात पहले के समय में होती थी के गीतकार पहले गाना लिखते थे और उसके बाद composer और music director उसपर धुन बनाते थे| आज के समय में पहले गाने की धुन बनायी जाती है और उसके बाद Song Writer को बोला जाता है की आप इस धुन पर कोई गाना लिखे जो इस धुन पर फिट बैठता हो

हालाँकि आज भी बहुत से गाने ऐसे बनाये जाते है जिसे पहले लिखा गया हो और उसके बाद उसकी धुन बनायी गयी हो|

तो अगर आप बॉलीवुड में एक गीतकार बनना चाहते हैं तो आप यह गुण अपने अंदर पहले से ही develop करना शुरू करदे| ताकि मौका मिलने पर आप चौका मार पाएं|

आपको इस industry में successful होने के लिए दोनों तरीके आने चाहिए

[Step-7] मार्ग दर्शक चुने

किसी भी चीज को जल्द से जल्द कम समय में सिखने और जल्दी कामयाबी पाने के लिए एक अच्छे गुरु का होना बहुत जरुरी है जो आपको एक सही मार्ग दर्शन दे सके|

आप इन प्रसिद्ध गीतकारों को सुने और इनके बारे में पढ़े: Gulzar, Ibrahim Ashk, Amitabh Bhattacharya, Nawab Arzoo, Kumaar

 

Songwriter और Lyricist में क्या अंतर है?

संगीत व्यवसाय से बाहर के बहुत से लोग Songwriter और Lyricist को एक ही समझते हैं लेकिन इन दोनों के बिच एक महत्वपूर्ण अंतर है।

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो गीत (lyrics) लिखते हैं, लेकिन साथ में संगीत (music) नहीं लिखते हैं| तो आप एक Lyricist कह लाएंगे।

यदि आप गीत और गीत का मुख्य राग (melody) लिखते हैं| मतलब आप गीत और संगीत दोनों लिखते हैं तो फिर आप एक Songwriter कह लाएंगे।

आपको गीत के हर एक संगीत उत्पन करने वाले उपकरणों के भाग को नहीं लिखना होता है| आपको केवल गीत के साथ-साथ गीत की सामान्य मधुर संरचना प्रदान करनी होगी।

आप यह भी कह सकते हैं की हर एक Songwriter एक Lyricist होता है| बॉलीवुड में ज्यादातर गीतकारों को Lyricist के नाम से ही जाना जाता है|

यह भी पढ़े:

Song Writers क्या काम करते हैं?

यह तो आपको पता ही है की Song Writer का काम Songs लिखना होता है पर हम जानेंगे की एक Songwriter किस तरह काम करता है|

अधिकांश पेशेवर गीतकार music publishers से जुड़े होते हैं, या अन्य संगीत व्यवसाय के पेशेवरों के साथ जुड़े होते हैं, जैसे की रिकॉर्डिंग इंजीनियर, रिकॉर्ड निर्माता, संगीतकार, विशिष्ट कलाकारों और कंपनियों

हालांकि कुछ सोंग राइटर्स अकेले लिखते हैं और अपनी संगीत रचनाओं को पिच करते हैं जो भी उन्हें मिल सकता है। आपको अपने गीतों की मार्केटिंग करनी होगी।

 

क्या गीतकार बनने के लिए शायर होना जरुरी है?

नहीं यह कोई जरुरी नहीं है की आपको शायरी आनी चाहिए तभी आप एक Song Writer बन सकते हैं| शायरी और Song Writing दोनों अलग-अलग profession हैं पर कहीं न कहीं दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं|

अगर आपको शायरी की समझ है तो हो सकता है आप और ज्यादा अच्छे गाने लिख पाएं| यह आपकी गीत लिखने की कला को निखारने का काम करता है|

जानें अच्छे शायर / कवि कैसे बने?

 

SongWriter कितने पैसे कमाता है?

यह एक ऐसा profession है जिसमे यह बताना की आप कितने पैसे कमा सकते हैं मुश्किल है| हो सकता है की आप शुरुवात में कुछ भी न कमाएं और बाद में popular होने पर कड़ोड़ों|

इस profession में यह सबसे अच्छी बात है की अगर आपने गाना अच्छा लिखा है और वह गाना हिट हो गया तो आपको उसकी रॉयल्टी जिंदगी भर मिलती रहेगी जब तक वह गाना बजता रहेगा|

इसलिए आप अपना पूरा ध्यान पहले सिखने में लगाएं और उसके बाद अच्छा गाना लिखे जो लोगो के कानों में बरसों तक गूंजे|

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

39 Comments

  1. apane gane likhane ki technical procisure nahi batayi .jaise ki matraon ka technical arth.

  2. क्या गीतकार बनने के लिए संगीत का शिक्षण आवश्यक है।
    मैं भी एक गीतकार बनना चाहता हूं। मैं एक गीत लिखा हू ,और एक कविता भी । लेकिन कैसे और कहां पब्लिश करू?

    • बहुत ऐसे वेबसाइट है जो आपकी गीतों को पब्लिश करती हैं उसमे से एक है अमर उजाला काव्य। साहित्य लाइव दोनों के माध्यम से आप पब्लिश क्र सकते है

    • It is easy to write songs, but to tell these songs to songs, I mean that who will sing these songs

    • मैं आप की तरह एक गीतकार हूँ। सिर्फ गीतकार हूँ यह नही कह सकता। क्योंकि जो भी लिखना शुरू करता है, वो अलग अलग विधा में खुद को परखता है।
      जैसे कविता, कहानी, शायरी, गाने, नाटक और अन्य।

      आप अपने गाने किसी गायक/गायिका को बेच सकते है। जो आपके आसपास है। जो गाना आपने लिखा उसकी सफलता आपकी सफलता होगी। और यही से शुरू होता है, गीतकार का पहचान।

    • मै song लिखता हूं मेरा नाम sohan Bharve है और मै बिहार के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी गांव मै रहता हूं।

  3. मैंने बहुत सी रचनाएं लिखीं हैं इसको यदाकदा पत्रिकाओं में भेजा जो छपी भीं । लेकिन अभी तक मैंने इस बारे में गंभीरता से नहीं लिया था। मेरे लिखे गीतों को देख सुन कर मेरे मित्रों ने इसको अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया कृपया मार्गदर्शन दें कि क्या मैं अपनी रचनाओं को फ़िल्म इंडस्ट्री या टीवी सीरियल में किस तरह से पहुँचाऊँ क्योंकि मैं अयोध्या/फैज़ाबाद उत्तर प्रदेश में रहता हूँ।

  4. क्या आप Lyricist बनने की पूरी process बता सकते हैं , और सबसे विशेष संपर्क किस्से करें कहाँ अपनी lyrics को copyright और कैसे रॉयल्टी फिक्स करें ।

    • आपको मै सपोर्ट कर सकता हूं। मै भी एक writter हूं। पर अभी parsent समय में नहीं लिख पाता हूं। लेकिन ab लिखूंगा।

  5. Nind chain Ko chargo Tum Sangharsh ka maidan you na Chhod Ke bhago Tum Kuchh Kiya Gaya Jay Jay kar Nahin Hoti koshish karne walon ki Kabhi Har Nahin Hoti

  6. में भी कोई गीत लिखना चाहता हूं में आपकी मदद लेना चाहता हूं

  7. maine iss artical ko padha,this is realy too good and maine ek song likha hai jiska title hai bhagi phiru…

  8. Sir, Maine bhut sare gaane or poetry likhi hai. Or main usko logo tk pahuchana chahti hu.mujhe song’s likhte huye bhut saal ho gye hai. Main in gaano ko singers tk kaise pahuchau.help me

  9. मैने एक बहुत अच्छा गीत लिखा है लेकिन मुझे पत्ता नही ये गीत कैसे किसी फिल्म या अलबम वालो तक कैसे पहुचाओ

  10. मुझे एक लैरिक गीतकार साग राइटर जो भी है बनना है ,चाहे थुन बजा कर लिखवा ले चाहे स्टोरी दोनों तरीके से लिख ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌सकता हूं ‌‌‌क्योंकि ए मैंने ‌‌‌दुनिया वालों से नहीं ‌‌‌अपनी मां के पेट से सीख कर आया ‌‌‌हूं न गाने ‌‌‌गाता हूं न म्यूजिक ‌‌‌‌पर गीत हिन्दी भोजपुरी दोनों लिखने में माहिर हूं,
    जय माता दी ❤️🙏

  11. मैने एक song लिखा है जो की पंजाबी मे है। जिसका नाम मैने दिया है “अम्बरा दा चन” जो मैने खुद लिखा है।
    इस song को मै कहा post करू ताकि कोई मेरे song को गा सके अपनी आवाज मे।

    • Shayad aapko gane ka bhi shok hona chahiye AAP to likhna shuru kardo sahi ho ya galat practice makes a man parfect likhte likhte ek din sab achcha hojayega AP ne vicharo par dradh raho

  12. हेलो दोस्तो मै सिंगर अनिल प्रेमी यादव आप सभी श्रोताओं का बहुत बहुत स्वागत है

  13. Sab kismat kee baat hai , zyaada to naheen bolunga … par 10 mein se 4 artist hote hein par kuchh naheen ho paata, maine 10 stories, 10 songs kai kavitaaein likhee hein , par kuchh naheen huaa maine ek ebook bhee likhee. “Saamaajik soch ka balaatkaar” jo ki Amazon par hai par kya huaa ek bhee naheen bikee… Jab naseeb hee ho khota to kuchh naheen hota….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *