[2024] SSC Stenographer Syllabus और [New] Exam Pattern हिंदी में

SSC Stenographer Syllabus in Hindi & Exam Pattern: हजारों छात्र SSC Stenographer के Grade C और Grade D पद के लिए हर साल आवेदन करते है| खास करके वह छात्र इस परीक्षा को देना ज्यादा पसंद करते है जिन्होंने अभी-अभी अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होती है|

किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले उस परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न के बारे में ज्ञान होना बहोत जरुरी है| इसलिए हम आपको यहाँ पर SSC Stenographer Syllabus को पुरे विस्तार में बताएँगे, ताकि आप जान पाएं के मुझे SSC Stenographer Exam पारित करने के लिए किन-किन विषयों के अंदर कौन-कौन से टॉपिक को पढ़ना है|

SSC Stenographer Exam से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जानें (Job Profile, Salary, Job Location, पिछले साल का cut off, etc.)

SSC Stenographer Syllabus को जानने से पहले आपको यह ज्ञान होना अति आवश्यक की SSC Stenographer की परीक्षा एसएससी द्वारा किस ढंग से आयोजित की जाती है, तो चलिए पहले हम जानते हैं की SSC Stenographer exam pattern क्या है|

SSC Stenographer Exam Pattern 2024 for Grade C & D

कर्मचारी चयन आयोग दो चरणों में SSC Stenographer की परीक्षा का आयोजन करती है: पहले चरण में आपसे Objective Multiple Choice Question पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे Phase में आपका Skill Test होगा|

SSC Stenographer Exam Pattern syllabus

उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में Stenographer post पर नौकरी प्राप्त करने के लिए के इन दोनों चरणों को पास करना होगा|

SSC Stenographer Exam Pattern [Phase-I]

SSC Stenographer Phase-1 की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी| SSC Stenographer के पहले चरण के प्रश्न पत्र को 3 भागों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 200 प्रश्न पूछे जायेंगे| प्रत्येक प्रश्न में आपको चार विकल्प दिए जायेंगे जिसमे से केवल एक ही विकल्प सही होगा (Multiple Choice based Questions)| 

SSC Stenographer Exam Pattern Grade C & D

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक दिए जाएंगे। वहीं आपके द्वारा दिए गए हर एक गलत उत्तर के लिए आपके 0.25 अंक minus कर दिए जायेंगे|

SSC Stenographer Phase-1 की परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 2 घंटों का समय दिया जायेगा| वही PWD श्रेणी (दृष्टिहीन छात्रों एवं Cerebral Palsy से पीड़ित छात्र) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

परीक्षा का माध्यम हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में होगा सिवाय “English Language and Comprehension” को छोड़ कर| आवेदक इन दोनों भाषाओं में से किसी एक का चयन कर सकता है|

इन सभी विषयों के बारे हम आगे SSC Stenographer Syllabus के सेक्शन में विस्तार से जानेगे| उससे पहले हम SSC Stenographer Exam pattern के दूसरे चरण के बारे में जान लेते है जोकि एक typing based exam है|

अगर आप अभी  12वीं कक्षा में हैं या पास कर चुके है और सरकारी नौकरी के तलाश में हैं तो आपको SSC CHSL के बारे में जरूर जानना चाहिएSSC CHSL Exam से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जानें

SSC Stenographer Skill Test Pattern [Phase-II]  

SSC Stenographer Skill Test एक Qualifying nature का exam है| आपको SSC Stenographer की इस परीक्षा में पास होने के लिए तय समय सिमा में कुछ निर्धारित बोले हुए शब्दों को सुनकर लिखना होता है और उन लिखे हुए शब्दों को बाद में computer पर type करना होता है|

इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थीओं का cut-off नहीं निकाला जाता है| SSC Stenographer exam में सफल उम्मीदवारों की final list Phase-I में प्राप्त स्कोर के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

इस परीक्षा में, उम्मीदवारों के लिखने की speed का परीक्षण किया जाता है।

SSC Stenographer Skill Test Grade C और Grade D के लिए उपस्थित छात्रों को एक dictation दी जाएगी जिसे सुनकर आपको उन सभी शब्दों को एक नोटबुक पर लिख लेना होता है| Dictation के लिए आपको 10 मिनट का समय दिया जायेगा|

SSC Stenographer Exam के Skill Test में केवल वही छात्र बैठ सकते हैं जिन्होंने एसएससी स्टेनोग्राफर की पहले चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की होती है|

SSC Stenographer Grade C और Grade D के लिए SSC ने Skill Test में qualify होने के लिए अलग-अलग मापदंड तय किये हैं|

Skill Test Qualifying Speed: SSC Stenographer Grade C

SSC Stenographer Grade C की post के लिए अभ्यर्थियों को Skill test qualify करने के लिए 100 words प्रति मिनट (100 wpm) की speed से dictation में बोले हुए शब्दों को एक नोटबुक में लिखना होगा| उसके बाद आपको notebook में लिखे हुए शब्दों को computer में type करना होगा |

कंप्यूटर में टाइप (transcribe) करने के लिए आपको एक नियमित समय दिया जायेगा| English माध्यम का चयन करने वाले candidates को 40 मिनट का समय दिया जाएगा| वहीँ अगर आपने हिंदी भाषा का चयन किया है तो आपको 55 मिनट का समय दिया जाएगा|

Skill Test Qualifying Speed: SSC Stenographer Grade D

SSC Stenographer Grade D की post के लिए अभ्यर्थियों को Skill test qualify करने के लिए 80 words प्रति मिनट (80 wpm) की speed से dictation में बोले हुए शब्दों को लिखना होगा| उसके बाद लिखे हुए शब्दों को computer में type करना होगा |

Computer में transcribe करने के लिए English माध्यम का चयन करने वाले आवेदकों को 50 मिनट का समय दिया जाएगा| वहीँ हिंदी भाषा का चयन करने वाले आवेदकों को 65 मिनट का समय दिया जाएगा|

SSC Stenographer Exam Skill Test Pattern

जैसा के अब आप SSC Stenographer Exam Pattern जान चुके है और मुझे उम्मीद है प्रश्न पत्र से सम्बंधित आपके सभी doubt दूर हो गए होंगे जैसे की: SSC Stenographer की परीक्षा में किन-किन विषयों से सवाल पूछे जाते है? किस subject से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे और उन प्रश्नो को solve करने के लिए कितना समय दिया जायेगा|

अब हम जानेंगे SSC Stenographer Syllabus को जोकि बेहद जरुरी है हर उस छात्र के लिए जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है या करने वाला है| तो चलिए जानते हैं SSC Stenographer Syllabus in Hindi.

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाओं के बारे में जानें

 

SSC Stenographer Syllabus 2024 for Grade C & D

SSC Stenographer Syllabus Phase-I

SSC Stenographer Syllabus के इस भाग में हम उन सभी विषयों के पाठ्यक्रम को जानेगे जो SSC Stenographer Exam के पहले चरण में आपसे पूछे जायेंगे|

SSC Stenographer Syllabus – General Intelligence और Reasoning

इस भाग का उद्देश्य अभ्यर्थियों की सोचने और समस्या निवारण कौशल की क्षमता का परीक्षण करना है। पूछे गए प्रश्न verbal और non-verbal दोनो तरह के हो सकते हैं|

SSC Stenographer Syllabus के अंतर्गत सामान्य बुद्धि और तर्क के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रश्न इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

Analogy (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Classification/ वर्गीकरण (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Series/ श्रृंखला (Arithmetic Number, Semantic, Number, non-Verbal इत्यादि), | समानताएं और मतभेद |

Judgment | decision making | pattern- folding | Seating Arrangement | Emotional Intelligence | Social Intelligence | Puzzle | visual memory | problem-solving | शब्द निर्माण | numerical operations | symbolic operations | discrimination | Observation | रक्त संबंध |

Arithmetical reasoning | figural classification | coding-decoding | drawing inferences | critical thinking | syllogistic reasoning | address matching | date & city matching | matrix | statement conclusion | embedded figures | Venn diagrams | space visualization | समस्या निवारण और विश्लेषण | spatial orientation, इत्यादि

Best Books for General Intelligence and Reasoning:

  1. Verbal and non-verbal Reasoning -by R.S Aggarwal >> Buy on Amazon
  2. Analytical Reasoning -by MK Panday >> Buy on Amazon
  3. A New Approach to Reasoning -by BS Sijwali >> Buy on Amazon
  4. A Modern Approach to Logical Reasoning -by R.S. Aggarwal >> Buy on Amazon

SSC Stenographer Syllabus – General Awareness

इस भाग के प्रश्नों का लक्ष्य उम्मीदवार के आस-पास के माहौल, वर्तमान में हो रही घटनाओं के ज्ञान और समाज की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना होगा।

SSC Stenographer Syllabus के अंतर्गत सामान्य ज्ञान के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रश्न इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

भारतीय इतिहास और संस्कृति | पर्यावरण | भारत अथवा विश्व के भूगोल के बारे में | वैज्ञानिक अनुसंधान | पुस्तकें और लेखकों | अर्थव्यवस्था | राजनीति | भौतिकी | जीवविज्ञान | रसायन शास्त्र | Current Affairs | खेल | People in News | भारतीय संविधान | महत्वपूर्ण तिथियां, इत्यादि।

Best Books for General Awareness:

  1. General Knowledge -by Dr. Binay Karna >> Buy on Amazon
  2. Manorama Year Book >> Buy on Amazon
  3. General Knowledge -by Arihant >> Buy on Amazon

SSC Stenographer Syllabus – English Language and Comprehension

यह section उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा में सही व्याकरण उपयोग, शब्दावली उपयोग, बुनियादी समझ और लेखन क्षमता इत्यादि का परीक्षण करता है।

SSC Stenographer Syllabus के अंतर्गत English Language के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रश्न इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

Synonyms & Antonyms | Shuffling of Sentence parts | Shuffling of Sentences in a passage | Idioms & Phrases | Spellings/ Detecting mis-spelt words | Conversion into Direct | Indirect narration | One Word Substitution |

Sentence Completion | Sentence improvement | Spelling Test | Reading comprehension | Spotting Errors | Fill in the Blanks | Active & Passive Voice | Verbs | Cloze Passage | Comprehension Passage, etc.

Best Books for English Language:

  1. Objective General English -by S.P. Bakshi >> Buy on Amazon
  2. Quick Learning Objective General English -by R.S. Aggarwal >> Buy on Amazon
  3. Wren & Martin High School English Grammar and Composition Book >> Buy on Amazon
  4. English for General Competitions (Volume-I) -by Neetu Singh >> Buy on Amazon
  5. A Mirror of Common Errors -by Dr Ashok Kumar >> Buy on Amazon

SSC Stenographer Syllabus Phase-II : Skill Test 

SSC Stenographer Syllabus के तहत यह SSC Stenographer Exam का Phase-2 भाग उम्मीदवारों के लिखने की speed को test करने के लिए बनाया गया है|

किसी भाषण या conference में बोले गए शब्दों को सुनकर आम लेखन (longhand) में लिखना बहोत मुश्किल है वो भी word by word, इसलिए हम Shorthand लेखन पद्धति का उपयोग करते हैं|

इसलिए अगर आपको SSC Stenographer Exam के Skill Test में पास होना है तो Shorthand का उपयोग करना ही होगा| और ये परीक्षा ही इसलिए होती है के आपको shorthand का ज्ञान है के नहीं|

चरण-2 की परीक्षा को qualify करने के लिए आपको निरंतर लिखने का अभ्यास करते रहना होगा और साथ में computer पर type करने की स्पीड को भी बढ़ाना होगा|

SSC Stenographer Syllabus को pdf format में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

तो ये था SSC Stenographer Syllabus का पूरा सारांश अगर आप SSC Stenographer Syllabus के सम्बन्ध में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप बे झिझक comment करके पूछ सकते हैं|

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

20 Comments

  1. Sir skill test pass krne k leye Hindi typing maximum kitnee ho nee chaheye take 1000 words aasanee see type ho ske

      • जो लोग हिंदी लैंग्वेज सेलेक्ट किए हैं तो उनका पेपर रिजनिंग जीके हिंदी रहेगा पेपर या फिर इंग्लिश ही रहेगा

  2. HELLO
    SIR MY NAME IS SANDEEP KUMAR,
    SIR JI M JANA CHATA HU KI ENGLISH M 100 M SE JABSE JAYTA KON PATTERN ENGLISH KA AYGA LIKE : ACTIVE VOICE , NARRATION JESE !
    PLZ SIR KYA AAP BTA SEKTE HOO

  3. sir aap ne kfi aache jaankari de wo bhi bilkul saral taeeke se pr ap ne ye nahi batya ki jis topick se kitne question puche jate hai .. jase ki english me kine active passive ki question aate kitne eero ki aate hai .. ye sab jaana hai sir thoda

  4. Sir m Hindi se steno sekh rhii hu
    Sir Jo Hindi s kr rhaye h un k leye to English ka test nahi hona chaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *