क्या आपको कहानी सुनना, पढ़ना और उसे लोगों को सुनाना अच्छा लगता है| इसलिए आप जनना चाहते हैं की Writer कैसे बने और writing में अपना करियर कैसे बनाएं| यह Article आपको लेखक बनने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेगा|
Writer (लेखक) का मतलब क्या होता है?
आसान शब्दों में अगर कहा जाये तो एक लेखक वह होता है जो लेख लिखता है| जैसे की Painter की कला उसकी पेंटिंग होती उसी तरह Writer की कला उसके शब्द होते हैं|
एक लेखक विभिन्न शैलियों और तकनीकों का उपयोग करके अपनी बातों और Ideas को लोगों के सामने रखता है|
एक लेखक पहले खुद का मनोरंजन करता है और फिर लोगों का मनोरंजन करता है अपनी लिखी हुई कहानी के जरिये| एक लेखक किसी कहानी को इतनी उत्तेजना के साथ कह सकता है कि पाठक के रोंगटे खड़े हो जाये कहानी को पढ़ते हुए|
लेखक साहित्यिक कला और रचनात्मक लेखन के विभिन्न रूपों जैसे उपन्यास, लघु कथाएँ, किताबें, कविताएं, नाटक, पटकथा, और निबंध के साथ-साथ विभिन्न उपयोगितावादी रूप जैसे रिपोर्ट, लेख, पत्रिका, संपादकीय और समाचार लेख का निर्माण करते हैं।
लेखक काल्पनिक (fictional) अथवा गैर-काल्पनिक (non-fictional) दोनों तरह की कहानियों को लिख सकते हैं यह आपको तय करना है की आपको किस तरह की कहानियां लिखनी हैं|
अगर आप एक शायर / कवि बनना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ें: शायर / कवि कैसे बने?
एक लेखक के शब्द इतने प्रभावशाली हो सकते हैं की वह पूरी सभ्यता के विचारों को बदल सकती है| एक Writer अपने सोचे हुए शब्दों को कलम से लिखकर बताने में माहिर होता है|
Writer कैसे बने ? लेखक बनने का [Step-by-Step] Process
शब्द सिर्फ एक अर्थ बनाने के लिए एक साथ रखी गई वर्णमाला हैं। लेकिन लेखन एक कला है जिसे आप सही शिक्षा और निरंतर अभ्यास के जरिये हासिल कर पाते हैं| अगर आप भी इस कला को प्राप्त करके एक लेखक बनना चाहते हैं तो निचे बताये हुए Steps का पालन करें…
[Step-1] Command over Language
Writer बनने के लिए आपको उस भाषा का ज्ञान होना चाहिए जिस भाषा में आप लिखना चाहते हैं| अगर आप चाहते हैं की आप एक English Writer बनें तो आपको अंग्रेजी भाषा के बुनियादी सिद्धांतों का ज्ञान होना अति आवश्यक है जैसे की आपको भाषा के व्याकरण और शब्दावली का सही ज्ञान होना चाहिए|
लेखक बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है भाषा और साहित्य का ज्ञान है।
अगर आपकी भाषा ही सही नहीं होगी तो आपके लेखों को पढ़ेगा कौन इसलिए आपको भाषा की सही समझ होना जरुरी है एक लेखक बनने के लिए|
[Step-2] पढ़ें… पढ़ें… और.. खूब पढ़ें
लेखक बनने से पहले आपको एक अच्छा पाठक बनना होगा| जितने भी अच्छे लेखक है वह सभी एक अच्छे पाठक भी हैं।
एक Writer बनने का गुरु मंत्र है की आप जितना हो सके उतना पढ़ें|
जितना अधिक आप पढ़ते हैं, और विशेष रूप से आप जितनी अधिक पुस्तकें पढ़ते हैं, उतनी ही आप उच्च गुणवत्ता वाले लेखन के संपर्क में आते रहते हैं। जिससे की आपके लिखने की गुणवत्ता भी समय के साथ बढ़ती रहती है|
आप किताबें पढ़ने से समझ पाएंगे की किसी कहानी को कैसे बताया जाता है जिससे लोगो के अंदर कहानी को आगे पढ़ने की जिज्ञासा बनी रहे|
जितना अधिक आप पढ़ेंगे, आपकी आवाज उतनी ही विशिष्ट होगी। निचे इस लेख में हमने आपको कुछ किताबें सुझाई हैं जिनको आप पढ़ सकते हैं|
[Step-3] कल्पना शक्ति विकसित करें
एक लेखक को “लेखक” उसकी कल्पना शक्ति बनाती है जोकि बिलकुल भी आसान काम नहीं है। लिखते समय आप कई बार ऐसी जगह आजायेंगे जहाँ आपको नहीं पता होगा कि आगे क्या लिखना है। लेखक इसे Grey Area कहते हैं। यह वह जगह है जहाँ आपकी कल्पना आपको सबसे अधिक मदद करेगी।
कल्पना शक्ति विकसित करने का केवल एक ही तरीका है आप जितना हो सके उतना पढ़े| पढ़ने से आपको बहुत सारे विचार मिलते हैं। और जितने अधिक विचार आपके पास होंगे, उन्हें कागज पर उतारना उतना ही आसान हो जाएगा।
अपनी पसंदीदा किताबें, या अपने पसंदीदा उपन्यास में पात्रों को समझने की कोशिश करें| Story कैसे plot की गयी है जानें| ऐसे वाक्य और शब्द खोजें जो आपको लगते है कि बहुत अच्छे है, और उन वाक्यों को समझने की कोशिश करें की लेखक ने उन वाक्यांश को ही क्यों चुना? इससे आप लेखक की सोच को समझ सकते हैं|
[Step-4] रोज लिखें (Write Everyday)
एक अच्छा Writer बनने के लिए आपको हर दिन लिखना होगा। यह नहीं की आज आप लिख रहे हैं और कल नहीं या आज आपने लिख लिया अब जब मन आएगा तब लिखूंगा हो सके तो 1 महीने बाद लिखूंगा| ऐसा नहीं चलेगा आपको हर दिन कुछ न कुछ लिखना होगा|
इस नियम का पालन करने का एक शानदार तरीका है की आप शब्दों की संख्या निश्चित करलें उदहारण के लिए आपने निश्चित किया की में रोज 300 शब्द लिखूंगा| अब आपको दृढ़ निश्चय लेना है की मुझे हर रोज 300 शब्द लिखने है चाहे आंधी आये या तूफान|
निरंतरता (Continuity) एक सफल लेखक बनने की कुंजी है|
यदि आप हर दिन लिखते हैं, तो आप नोटिस करना शुरू कर देंगे की यह प्रक्रिया आपके लिए आसान बन गयी है और सबसे महत्वपूर्ण बात, आप इसका अधिक आनंद लेना शुरू कर देंगे। आपकी लिखने की दिलचस्पी धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी और आपके विचार स्पष्ट होते चले जायेंगे। जिससे की आपके लेख अच्छे होते चले जायेंगे|
क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लेखक दूसरों की तुलना में अधिक सफल क्यों होते हैं?
ऐसा इसलिए होता है की अच्छे लेखक की सोचने की क्षमता कहीं ज्यादा होती है और वह अपनी बातों को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में रखते हैं जिससे पड़ने वाले की जिज्ञासा जाग उठे| और ऐसा आप तभी कर सकते हैं जब आप लिखने की कला में माहिर हो| जोकि आपके अंदर निरंतर अभ्यास करने से आती है|
आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी के “अभ्यास मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है”
सलाह: कुछ लिखें और उसे दो सप्ताह के लिए अलग रख दें। दो हफ्ते बाद उस लेख को देखें उसमें आपको कई खामियां दिखाई देंगी। इससे आप अपनी कमजोरियों को अच्छे से समझ पाएंगे और उनको दूर कर पाएंगे| जोकि आपको एक अच्छा Writer बनने की राह पर ले जाएँगी|
[Step-5] Mentor (गुरु) खोजें
जो कला हम सीखना चाहते हैं अगर वह कला हम किसी ऐसे व्यक्ति से सीखे जो उस कला में माहिर हो तो सम्भावना है की आप वह कला जल्दी सिख जायेंगे|
इस प्रकार यदि आप एक Writer बनना चाहते हैं तो आपको उन Writer से सीखना चाहिए जो इस क्षेत्र में बुलंदियों पर है और वह इस कला में माहिर हो|
इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम उनसे सीखें जो इस इस क्षेत्र में माहिर हो, अपने लिए एक गुरु की तलाश करें और उनको फॉलो करें। यह हमें तेजी से इस क्षेत्र में तरक्की करने में मदद करेगा।
अधिकांश प्रसिद्ध लेखकों ने अपने लेखन करियर के शुरुआती दौर में किसी न किसी गुरु को जरूर फॉलो किया है
भारत के प्रसिद्ध लेखक
- Khushwant Singh
- Arundhati Roy
- Chetan Bhagat
- Vikram Seth
- Salman Rushdie
- Anita Desai
भारत मूल के इन Writers को आप फॉलो कर सकते हैं और आप उनसे बहुत कुछ सिख सकते हैं| उनकी किताबें पढ़ें, उनके लेख पढ़ें, उनके thoughts जानें, उनकी Journey को जानें
[Step-6] Join Writers’ Groups
Writers’ Groups के साथ जुड़े इससे आप नयी-नयी चीजों को लोगों के अनुभव से सिख सकते हैं| दूसरों को देखकर आपको भी लिखने की प्रेरणा मिलती रहेगी|
आप अन्य लोगों के कार्यों को पढ़कर और उनका विश्लेषण करके बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आप बेहतर समझ पाएंगे की क्या काम करता है, क्या नहीं, और क्यों?
सबसे महत्वपूर्ण आप Writers’ Groups के साथ जुड़ कर नए लोगों से मिलते हैं और आप दोस्त बनाते हैं, जोकि आपके जैसे ही होते हैं वो भी एक लेखक बनना चाहते हैं|
आप दूसरे लोगों को अपनी लिखी हुई कहानी साझा कर सकते हैं और उनका honest opinion ले सकते हैं की वह आपकी इस कहानी के बारे में क्या सोचते हैं जिससे की आपको अपनी writing सुधारने में काफी सहायता मिलेगी|
किताबें जो एक लेखक को पढ़नी चाहिए
Literature / साहित्य: Literature कल्पना और वास्तविकता का मेल है। यह हमें अपनी वास्तविकता को कल्पना के दायरे में विस्तारित करने की गुंजाइश देता है। आपको क्लासिक साहित्य जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यह आपको गहराई से सोचने और ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर करता है। यह पाठक को बहुत रचनात्मक बनाता है और कल्पना करने की शक्ति देता है।
एक अच्छा लेखक बनने के लिए आपको Literature के साथ-साथ इन विषयों पर भी किताबें जरूर पढ़नी चाहिए: मनोविज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, और शरीर क्रिया विज्ञान
यह लेखन में आपकी बहुत मदद करेंगी, विशेषकर करके अगर आप एक उपन्यास लिखना चाहते हैं
Psychology/ मनोविज्ञान: मनोविज्ञान मानव व्यवहार का अध्ययन है। यदि आप एक काल्पनिक (fiction) कहानी लिखना चाहते हैं, तो मानव मनोविज्ञान को जरूर समझना चाहिए क्योंकि यह आपको लोगों की प्रतिकिर्याओं (reactions) को स्थितियों के हिसाब से जानने में सहयता करेगा|
History/ इतिहास: यदि आप ऐतिहासिक कथा या युद्धों से संबंधित कुछ लिखना चाहते हैं तो आपको विशेष रूप से इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। इतिहास से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि घटनाओं की श्रृंखला कैसे बनती है और समाज पर उनका क्या प्रभाव पड़ता है।
Sociology/ समाजशास्त्र: समाजशास्त्र आपको यह समझने में मदद करता है कि समाज और संस्कृति लोगों को कैसे आकार देती हैं। जिससे की आपको अपनी कहानी में विश्व निर्माण करना आसान हो जायेगा।
Physiology /शरीर क्रिया विज्ञान: यदि आप किसी ऐसे पात्र को गढ़ना चाहते हैं जो बीमारि या किसी चोट से झूझ रहा है तो आपको Physiology का ज्ञान होना जरुरी है| यह कहानी में फाइट सीन लिखने के लिए काफी सहायक हो सकता है|
अच्छे लेखक की Qualities
एक अच्छा लेखक अपने लेख के जरिये आपको अपने पात्रों के लिए सोचने, रोने, हंसने और उनको महसूस करने पर मजबूर कर देता है।
एक अच्छा लेखक बनने के लिए ये कुछ अच्छी आदतें हैं जिनका आपको पालन करना चाहिए:
- एक अच्छा लेखक पढ़ने पर बहुत ध्यान देता है
- नयी-नयी शब्दावली (vocabulary) सीखना
- हमेशा एक पेन और पेपर रखना, क्या पता कब कोनसा idea आजाये
- अधिक सुनना और कम बात करना
- अपने आस पास की चीजों और लोगों को Observe करना
- सबसे महत्वपूर्ण लगातार लिखते रहना
- अपने लेखन पर लोगों की प्रतिक्रिया लेना
Writer कैसे बने : Education Qualification
लेखक बनने के लिए आपको किसी विशेष प्रकार की शिक्षा की आवश्यकता नहीं है| यदि आप अपने दम पर चीजों को सीखने के लिए तैयार हैं, तो यह पर्याप्त है।
सर्वोत्तम शिक्षा यही है की आप खूब किताबें पढ़े और खूब लिखें और जो लिखा है उसपर लोगी की राय प्राप्त करें|
यदि आप औपचारिक शिक्षा (formal education) की तलाश में हैं और अधिक समय निवेश करने के लिए तैयार हैं – तो आप अंग्रेजी में MA, Mass Communication में Master’s Degree या पत्रकारिता में Degree के लिए जा सकते हैं|
11th (10+2) में कौन सी Stream लूँ?
11वीं कक्षा में आप किसी भी Stream (Arts, Commerce, Science) का चयन कर सकते हैं| लेकिन मेरे ज्ञान के अनुसार Arts अधिक अनुकूल है, क्योंकि इसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा आपको इतिहास, समाजविज्ञान, राजनीति जैसे विषय भी पढ़ने को मिलते हैं। जोकि आपको एक लेखक बनने के लिए सहयोग करते हैं|
आप लोगों की बातों में न आएं की Arts एक अच्छा विषय नहीं है, अपनी रुचि को देखें कि आप के लिए क्या आसान है| अगर आप वास्तव में एक लेखक बनना चाहते हैं तो 11वीं कक्षा में आप Arts ही लें|
Writer कौन बन सकता है?
एक अच्छा लेखक अपनी कहानी दिल से कहता है वह दिल से एक कहानीकार (Storyteller) होता है| अगर आपको भी लगता है की आप लोगों को एक अच्छी कहानी सुना सकते हैं तो आप जरूर एक लेखक बन सकते हैं|
यदि आप कोई कहानी दिल से नहीं सुना सकते हैं, तो अगर आप अपनी इच्छानुसार कहानी लिखेंगे भी तो लोग आपकी कहानियां नहीं पढ़ेंगे उन्हें आपके कहे गए शब्दों में कोई दिलचस्पी नहीं होगी|
इसलिए कहानी सुनाने के लिए आपके पास प्रतिभा होनी चाहिए| अगर आपके पास भी यह प्रतिभा है तो आप अच्छी कहानी लिख सकते हैं और एक अच्छे Writer बन सकते हैं|
प्रतिभा आपके निरंतर अभ्यास और नयी-नयी चीजें सिखने से आएंगी जैसा की हमने आपको इस लेख में ऊपर बताया है|
अगर आप एक राइटर बनना चाहते है तो आपको निचे बताये हुए कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए:
- लेखन में समय लगता है आपके अंदर धैर्य होना चाहिए
- जब आप पहली बार प्रयास करते हैं, तो यह कोई जरुरी नहीं है की आपकी कहानी एकदम कमाल की हो|
- लिखना थका देने वाला कार्य हो सकता है
- यदि आप वास्तव में अच्छे लेखक बनना चाहते हैं, तो आपको हर दिन लिखना होगा
- लेखन एक कला है आप जब तक इस में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते जब तक आपको इससे प्यार न हो|
- एक लेखक को हमेशा रचनात्मक होने की आवश्यकता है
एक लेखक बनना कोई असंभव काम नहीं है। हम सभी के अंदर एक कहानीकार छिपा होता है| आप बच्चे से ही एक कहानीकार होते हैं| जब से आपने अपनी माँ को बताया कि यह आपका भाई था या बहन थी जिसने यह ग्लास या कप तोड़ा या ये शरारत की थी, तो आप कहानीकार बन गए।
भारत में एक पुस्तक लेखक कितना कमाता है
यह निर्भर होता है उनकी लोकप्रियता के ऊपर| अगर आपके पास नाम और शोहरत है तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं|
यह समझने के लिए कि एक सामान्य लेखक कितना पैसा कमाते हैं, आपको पहले उनके आय के स्रोतों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है:
एक लेखक के पास आय के सात प्रमुख स्रोत होते हैं:
- Royalty & Advance (Main Source of Income)
- Newspaper Columns
- Translation rights
- Overseas rights
- Film Rights
- Merchandising opportunities
- Speaking Assignments
ज्यादातर लेखकों को Royalty 7.5% – 10% ही मिलती है। मतलब की अगर आपकी किताब का price 100 रुपये है तो आपको Royalty 7.5 रुपये मिलेगी। जोकि काफी कम है आपकी मेहनत के अनुसार|
अगर संछिप्त में कहा जाये तो किताब लिखना आपको अमीर नहीं बना सकता| अगर आप इस कारण से इस क्षेत्र में आ रहे हैं तो कृपया आप इस क्षेत्र में ना आएं|
आपको शुरआत के समय में काफी struggle करना पड़ेगा अगर आप सोचते हैं की केवल किताबें लिखने से आपका घर चल जायेगा तो आप इस बहलावे में न रहें|
मेरा कहने का मतलब यह नहीं की आप लेखक न बने| मैं बस इतना कहना चाहता हूँ की आप केवल किताब लिखने के भरोसे न बैठे रहें|
आप किताबें लिखने के साथ-साथ अन्य काम भी कर सकते हैं जैसे की आप टीवी, फिल्मों, पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, News Channels के लिए भी लिख सकते हैं| इन जगहों पर काम करने वाले Writers को आम तोर पर Professional Writer भी कहा जाता है|
मुझे उम्मीद है की आप इस लेख को पढ़ कर जान पाए होंगे की एक Writer कैसे बने| अगर आपका कोई प्रशन है तो आप निचे comment करके पूछ सकते हैं|
Thanks sir hm bhut interested h writer bnane ke liye aur hm bhut se poetry aur kahaniya likh chuke h but prbm ye h ki hm use duniya ke samne kaise laye use kaise publish kr skte h aur uske liye hm kya kr skte h, mujhe paisa ni sir name chahiye log meri khubi se mujhe judge kre paise se ni…
Hi Sandhya! Good Luck, to become a Writer
Main ek writter banna chahti hu maine bahut sari kavitaen aur shayari likhi hai please help to my career
Aap stage program karna chahenge Apne likhe hue ganon ko vahan per prastut karenge
Reading..reading only reading
Please mere soch ko nyi disha dene me meri madat kre
Writer banna ek shi soch h hr person ek writer hota h pr likhte kuch log hi h or unme se kuch log age bdte h or unme se sirf kuch log hi apne lekh ko sari duniya ko dikha pate h
Thanks for the knowledge… Thank u so much..❤️🙏
Can I write English grammar book?
Achhi achhi baatein batane ke liye dhanyavaad
mujhe bhi writer banna he money ke liye nahi balki apni pehchan banane ke liye
लेखक बनने के लिए आपको कहानी को सोचना होगा फिर उसमें ही कुछ दिनों तक जीना होगा ,जब आप जीने लगेंगे तो उस जीवन को कागज पर उतार सकेंगे ।शुभकामनाएं
Sir, Aap ka lekh mujhe achha laga per mujhe or adhik jankari ke liye kya karna chahiye kya koi online platform hai please mujhe bataye? thank you.
Sir college बताइए कि adimissom ले लूं ।
लेखक बनने के लिए।
Kya commerce wale bhi lekhak hote hain
Thanks
mai abhi class 9 mai partha hu. mujha paatha tha ki writter banna mai kafe shamaya lag jaye gai eese leya mai abhi sa theyari kaar rahahu. aap yaah maath samajye ga ke mara andar passion nahi hai
Thanks for the knowledge 📚 apka bhot bhot sukriya
One teacher,one child,one pen,one book tha change the life.thank you
Me jo bhi bano me chahai hu kee apane papa ke liye banu jo byakti hame hamar hatho ko bachapan se lekar chalte rahe kiya ek baccha apane papa ke liye esa nahee kar sakta ek father hamare sabshe bare dost hote he par kuch apnee dostee ko jahir nahi karte or ham unhe bash ek father ka sabde chahe chota ho par iska aarth ham apne jeevan me nahi pa sakte jab tak samje jindagi hi nahi hoti .pita duniya he par sapne jindgi isliye dono jarur samjho or pura karo thanks . Aarti Sharma
aap ek dam sach kahi ho .bhale ham saans lete hai lakin zindagi unhi ki hai unke naam se mai hoon .mere naam se wo nahin hai .isliye zindagi mai sach kaho sach suno sach ka sath do aur sacchi zindagi jiyo .jhuti zindagi jhute sabdon se jee jati hai .imagenation ki jati hai .aur sachhi life mai bahut se thokre milti hai .jin thokron se life bahut aram se chalne lagti hai aage chalke hamari kamyabi .hamare mehnat ko dikhati hai
Itna likha hua Kahani Kisi batao
Hello sir. Your article is very nice. It’s very helpful for those who want to became writer. Thanks for the meaningfull article. I want read more article.
अपनी कहानी को शब्दो मे बया करने के लिए आपने मुझे बहूत ही अच्छा सोचने के लिए प्रेरित किया हैं। धन्यवाद।
My name is mohd arif .mai ek student hoon.mai siddharth nagar ka hoon .mujhe story likhna bahut pasand hai. mai bahut si kahaniyan likh chuka hoon . ab mai un sabko post karna chahta hoon . agar aap mere kahaniyan padhna chahte hai to diye hue id per content karo . yakeen mano mere ek ek word dil se lag jayegi . please give me on time chance
सर जी आप सब किसी group से भी जुड़े है क्या?
Mujhe writer banna hai….pr smjh hi nhi aata story kese likhu….Plz help me…..
aapke diye hue article ko padhkar accha lga . writer banne ke liye helpful hai . so thank you so much sir for this best article
Mai kahani hu ……mai kahani me jina chahati hu …….mai kahani likhana chahati hu……mai kahani shunana chahati hu…………………….par kaise🤔. Please help me……….😚🙂
अपनेक आभार सर जी आपने एक writer बनने के लिए अच्छा artical दिया है …🙏🌷
Me ek acha writer bn na chaata hu
જેસે ગાડી કે ચલે પયે લેખક કે વિચાર ભિ ચલે
शुक्रिया सर! आपका आर्टिकल पढ़ कर मुझे एहसास हुआ की किसी भी क्षेत्र में आगे जाने के लिए आपके पास टेलेंट और ज्ञान दोनों का ताल मेल होना चाहिए। में प्रयास करूंगी की में एक लेखक बनने के लिए इन गुणों को खुद में खोजू और अपनी लेखन कला में विकास करू। ये मैने एक ऑनलाइन नोवेल लिखनी शुरू की है अगर आपके पास थोडा समय हो तो पढ़ कर मुझे मेरी ग्लतियां जरूर बताएं।
कलम : कलम कि लिखा वट से लिखुं में अपनि जिंदगी कि ऐक कहानी
स्नेह से भरी जीवन कि कहानी
कागज : कलम जिंदगी
Hello sir, I am science student but l wanted to be a writer
Help me
How can I join writer’s group
M bhut achi lekhk hu m shyeri khani Kbitae bhut ache se likh skti hu m har chiz pr shyeri bna skti hu m ek shyer hu lekin kuch idia ni h apne is talent ka kya kru mai