[2024] SSC MTS Syllabus और [New] Exam Pattern हिंदी में

एक विद्यार्थी किसी परीक्षा की पास होने के जंग में आधी जंग तभी जित लेता है जब उसे पता लग जाता है की इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए मुझे क्या-क्या पढ़ना पड़ेगा|

इस प्रकार यदि आपको भी SSC MTS की परीक्षा को उत्तीर्ण करना है तो आपको SSC MTS Exam Syllabus पता होना ही चाहिए|

“SSC MTS Exam Syllabus and Pattern” के इस लेख में आपको SSC MTS Exam का पूरा पाठ्यक्रम बताया जायेगा और आप जान पाएंगे के SSC MTS Exam में पास होने के लिए कौन-कौन से टॉपिक पढ़ने होंगे|

SSC MTS Exam Syllabus जानना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही SSC MTS Exam pattern को भी जानना महत्वपूर्ण है| क्योंकि आवेदक को यह पता होना आवश्यक है के एसएससी, MTS की परीक्षा किस ढंग से आयोजित करता है| तो चलिए पहले हम जानले SSC MTS के Exam pattern को|

SSC MTS Exam Pattern 2024

कर्मचारी चयन आयोग दो चरणों में SSC Multi Tasking Staff (MTS) की परीक्षा का आयोजन करती है|

SSC MTS Exam Pattern के अनुसार पहले चरण (Paper-I) में आपसे Objective Multiple Choice type Question पूछे जायेंगे, जोकि एक Computer Based Exam है| मतलब इस परीक्षा को देने के लिए हर छात्र को परीक्षा केंद्र में एक कंप्यूटर दिया जायेगा, जिसमे की आपका SSC MTS के पहले चरण का question paper आएगा और उसी कंप्यूटर में आपको अपना उत्तर देना होगा|

SSC MTS Exam Pattern के अनुसार दूसरे चरण (Paper-II) की परीक्षा एक वर्णनात्मक पेपर/ descriptive paper है जिसे offline आयोजित किया जाता है|

SSC MTS Exam Pattern

उम्मीदवारों को SSC MTS Exam द्वारा सरकारी कार्यालयों में नौकरी प्राप्त करने के लिए के इन दोनों Papers को पास करना होगा|

SSC MTS Exam Pattern : Paper-I

जैसा कि आपको पता है SSC MTS की यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित / Computer Based Examination (CBE) एक परीक्षा है जिसको online आयोजित किया जाता है| SSC MTS Paper-I के प्रशन पत्र को चार भागों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 100 प्रशन पूछे जायेंगे|

प्रशन पत्र में पूछे जाने वाले प्रशन इन चार विषयों से होंगे: General Intelligence and Reasoning, Numerical Aptitude, General English और General Awareness

प्रत्येक प्रशन में आपको चार विकल्प दिए जायेंगे जिसमे से केवल एक ही विकल्प सही होगा (Multiple Choice Questions)

SSC MTS की पहले चरण की परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 90 मिनट का समय दिया जायेगा| PWD श्रेणी (दृष्टिहीन छात्रों एवं Cerebral Palsy से पीड़ित छात्रों के लिए) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट/ 2 hours का समय आवंटित किया गया है।

SSC MTS Exam Pattern Paper 1

प्रत्याशियों को परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे। वहीं आपके द्वारा दिए गए हर एक गलत उत्तर के लिए आपके 0.25 अंक काट दिए जायेंगे|

SSC MTS Paper-I प्रशन पत्र भाग A, B, और D अंग्रेजी अथवा हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित किये जाते हैं| आवेदक इन दोनों भाषाओं में से किसी एक का चयन कर सकता है|

SSC MTS Exam से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे की: Salary, किन विभागों में SSC MTS की पोस्टिंग होती है, cut-off, age limit, job profile, work environment इत्यादि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

SSC MTS Exam Pattern : Paper-II

केवल वही उम्मीदवार SSC MTS के दूसरे चरण (Paper-2) की परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं जिन्होंने Paper-1 की परीक्षा को उत्तीर्ण किया होता है|

जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि descriptive paper को offline आयोजित किया जाता है| मतलब के आपको इस परीक्षा को पूरा करने केलिए पेन और पेपर का उपयोग करना होता है जैसा के आपने अपने स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं को दिया है|

Descriptive paper में आपको एक निबंध और एक पत्र लिखने के लिए दिया जायेगा|

SSC MTS Descriptive paper 50 अंको का होगा जिसे पूरा करने के लिए आपको मात्र 30 मिनट का समय दिया जाता है| वहीं शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों (दृष्टिहीन छात्रों एवं Cerebral Palsy से पीड़ित छात्र) को 45 मिनट का समय दिया जाता है।

SSC MTS Exam Pattern Paper-2

आप निबंध / पत्र अंग्रेजी भाषा के अलावा संविधान की 8 वीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाली किसी भी भाषा में लिख सकते हैं। इन भाषाओं के अलावा अभ्यर्थी किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा का चयन नहीं कर सकते हैं।

भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची के अंतर्गत 22 अलग-अलग भाषाएँ आती हैं। इन सभी भाषाओं को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Note: परीक्षा में आपको Essay और Letter दोनों नहीं लिखने| आप या तो Essay लिख सकते हैं या फिर आप Letter लिखने का चयन कर सकते हैं| आपको कोई एक ही चीज लिखनी है|

SSC MTS का Paper-2 एक qualifying nature का exam है| इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको कम से कम 33% अंक प्राप्त करने हैं|

हालांकि Descriptive paper का न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 33% है पर यह ज्यादा भी हो सकता है। कट ऑफ निर्भर करता है, परीक्षा में आवेदन कर रहे छात्रों की संख्या के ऊपर और वह छात्र किस राज्य से हैं इस पर|

 

SSC MTS Exam Syllabus 2024

आपको SSC MTS परीक्षा के सभी विषयों के बारे में SSC MTS Exam pattern के section में मालूम चल ही गया होगा| अब हम SSC MTS Exam के उन सभी विषयों के बारे में detail में जानेंगे और पता लगाएंगे के प्रशन किस-किस टॉपिक से पूछे जाते हैं| तो चलिए जानते हैं SSC MTS Exam Syllabus in Hindi में| 

SSC MTS Exam Syllabus : Paper-I

एसएससी एमटीएस के Paper-I में 4 भाग हैं- General Intelligence और Reasoning, Numerical Aptitude, अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता।

General Intelligence & Reasoning / सामान्य बुद्धि और तर्क

प्रशन पत्र का यह भाग अभ्यर्थियों की सोचने- समझने और समस्या निवारण कौशल की क्षमता का परीक्षण करेगा| सामान्य बुद्धि और तर्क में पूछे गए सवाल verbal और non-verbal दोनो तरह के हो सकते हैं|

SSC MTS Exam Syllabus के अनुसार इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

Analogy (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Classification/ वर्गीकरण (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Series/ श्रृंखला (Arithmetic Number, Semantic, Number, non-Verbal इत्यादि), | समानताएं और मतभेद | numerical operations | symbolic operations | discrimination | Observation | रक्त संबंध | arithmetical reasoning |

Coding-decoding | drawing inferences | critical thinking | Judgment | decision making | pattern- folding | Seating Arrangement | Emotional Intelligence | Social Intelligence | Puzzle | visual memory | problem-solving | शब्द निर्माण | syllogistic reasoning | address matching | date & city matching | matrix | statement conclusion | embedded figures | समस्या निवारण और विश्लेषण | spatial orientation | Venn diagrams | space visualization, इत्यादि

Best Books for General Intelligence and Reasoning:

  1. Verbal and non-verbal Reasoning -by R.S Aggarwal >> Buy on Amazon
  2. Test of Reasoning -by Edgar Thorpe >> Buy on Amazon
  3. A New Approach to Reasoning -by BS Sijwali >> Buy on Amazon

Numerical Aptitude / संख्यात्मक योग्यता

यह भाग आपके गणितीय कौशल का परीक्षण करेगा ताकि यह पता लग सके के आप सख्याओं की कितनी समझ रखते हैं और आप उनका उचित उपयोग कैसे करते हैं|

SSC MTS Exam Syllabus के अंतर्गत Numerical Aptitude के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

LCM & HCF | सरल ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज | संख्या प्रणाली | दशमलव, भिन्न और अंकों के बीच सम्बन्ध | प्रतिशत | पूर्ण संख्याओं की गणना | अनुपात और समानुपात | स्क्वायर रूट | मौलिक अंकगणितीय ऑपरेशन | औसत | ब्याज | लाभ और हानि | छूट |

क्षेत्रमिति | उम्र के ऊपर समस्या | Mixture & Alligation | सरलीकरण | समय और दूरी | फ्रैक्शंस और दशमलव | समय और कार्य | Basic Algebraic Identities | अनुपात और समय | समय और कार्य, इत्यादि

Best Books for Numerical Aptitude:

  1. Quantitative Aptitude for Competitive Examinations -by R.S. Aggarwal >> Buy on Amazon
  2. Fast Track Objective Arithmetic -by Arihant Publication >> Buy on Amazon
  3. Magical Book on Quicker Maths -by M. Tyra >> Buy on Amazon

General English

यह भाग उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा में सही व्याकरण उपयोग, शब्दावली उपयोग, बुनियादी समझ और लेखन क्षमता इत्यादि का परीक्षण करता है।

SSC MTS Exam Syllabus के अनुसार इस भाग में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

Synonyms & Antonyms | Shuffling of Sentence parts | Idioms & Phrases | Spellings/ Detecting mis-spelt words | One Word Substitution | Sentence Correction | Spelling Test | Reading comprehension | Spotting Errors | Fill in the Blanks | Active & Passive Voice | Comprehension Passage, etc.

Best Books for English Language:

  1. Objective General English -by S.P. Bakshi >> Buy on Amazon
  2. Wren & Martin High School English Grammar and Composition Book >> Buy on Amazon
  3. Objective English For Competitive Examinations -by Hari Mohan >> Buy on Amazon
  4. A Mirror of Common Errors -by Dr Ashok Kumar >> Buy on Amazon

जानें English कैसे सीखे ? आसान तरीके से अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना सीखे

 

General Awareness / सामान्य जागरूकता

SSC MTS Paper-I का यह भाग उम्मीदवार के आस-पास के माहौल, वर्तमान में हो रही घटनाओं के ज्ञान और समाज की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना होगा।

SSC MTS Exam Syllabus के अंतर्गत सामान्य जागरूकता के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रशन इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे:

भारतीय इतिहास और संस्कृति | पर्यावरण | भारत अथवा विश्व के भूगोल के बारे में | वैज्ञानिक अनुसंधान | भारतीय संविधान | महत्वपूर्ण तिथियां | पुस्तकें और लेखकों | अर्थव्यवस्था | राजनीति | भौतिकी | जीवविज्ञान | रसायन शास्त्र | Current Affairs | खेल, इत्यादि।

Best Books for General Awareness:

  1. General Knowledge -by Dr. Binay Karna >> Buy on Amazon
  2. Manorama Year Book >> Buy on Amazon

SSC MTS Exam Syllabus : Paper-II

SSC MTS Paper-2 का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की भाषा कुशलता, व्याकरण, शब्दावली उपयोग और लेखन कौशल के ज्ञान का परीक्षण करना है।

उम्मीदवारों को 30 मिनट की अवधि में लगभग 250 शब्दों का इस्तेमाल करके एक निबंध लिखना होगा| या फिर 150 से लेकर 200 शब्दों का उपयोग करके एक पत्र/ आवेदन लिखना होगा|

SSC MTS Exam Syllabus Paper-2

Letter writing में आपसे औपचारिक या अनौपचारिक तरह के पत्र लिखने के लिए बोला जा सकता है|

Essay और Letter writing के लिए टिप्स

  • व्याकरण के ऊपर ध्यान दे (Grammar)
  • सही शब्दों का चयन करें (Appropriate words)
  • वाक्य के बनावट को ध्यान में रखें (Sentence structure)
  • आपका सन्देश समझ आना चाहिए जो आप बताना चाहते हैं

SSC MTS Exam की दूसरे चरण की परीक्षा को qualify करने के लिए आपको निरंतर लिखने का अभ्यास करते रहना होगा ऊपर बताये हुए टिप्स को ध्यान में रखते हुए|

SSC MTS Exam Syllabus pdf download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

20 Comments

  1. Sir SSC MTS ki exam 2021 m kab hoga , or hum iska form choice center se form Bhar sakte hai n please sir, answer Reply
    Thank you so much sir.

  2. Sir maya 10pass or age 17hai kiya maya SSC gd ka paperदिला सकती हू girls hu or st se hu.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *