Top 10 (Free) Best English Grammar Apps in [2024] [UPDATED]

आज के जमाने में English पढ़ना और बोलना अति आवश्यक है| अच्छी अंग्रजी बोलने के लिए आपको English Grammar का knowledge होना बहुत जरुरी है| जी हाँ एक भाषा का व्याकरण हमें उस भाषा को सही तरह से समझने और लिखने में मदद करता है जिस से हम उस भाषा में अच्छी पकड़ बना सकें।

इस पोस्ट में हम उन apps के बारे में जानेंगे जो कि हमें English Grammar सिखाने में एक अहम भूमिका निभाएएंगे। अपने फोन में आप बहुत से grammar सीखने के apps ढूंढ लेंगे, लेकिन उनमे से आपके लिए कौनसा app अच्छा है और कौनसा नहीं यह आप इस लेख के माध्यम से जान पाएंगे|

तो आइए देखते हैं कि अपने grammar को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट पर कौनसे Best English Grammar Apps मौजूद हैं

 

Best English Grammar Apps अंग्रेजी सीखने के लिए

English Grammar सीखने के लिए आपके Android मोबाइल के Google Play Store में बहुत से English Grammar apps available हैं, लेकिन उनमे से बहुत से apps बेकार होते हैं जोकि किसी भी काम के नहीं होते|

Google Play Store पर कुछ apps के लिए हमें पैसे भी देना पड़ता है और कुछ के लिए नहीं। पर आपको अब टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि हमने यहाँ पर केवल उन्ही English Grammar Apps को List में शामिल किया है जोकि बिलकुल Free हैं|

हमने आपको निचे List में वह सभी Best English Grammar Apps को बताया है जोकि वाकये में ही आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे आपकी English Grammar को improve करने में आपकी सहायता करेंगे और वो भी बिलकुल Free में|

तो चलिए इन Free English Grammar Apps के बारे में अब एक-एक करके अच्छे से जानते हैं और पता लगाते हैं की आपके लिए कोनसा Grammar App download  करना अच्छा रहेगा –

1. GoGrammar – English Grammar 

यह App हमारी Number 1 choice है| यदि आप English Grammar को सही से सीखना चाहते हैं तो आप इस App को जरूर install करें| इसको पहले नंबर पर रखने का कारण है इसका simple to use design और आसान भाषा में समझाए गए Advance English Grammar topics.

GoGrammar 150 से ज्यादा grammar topics को cover करता है आसान भाषा में उदहारण के साथ| और अभ्यास करने के लिए 10,000 से ज्यादा प्रश्न|

हर एक ग्रामर topic के लिए अलग test उपलब्ध है जिससे की आप हर किसी ग्रामर topic में महारत हासिल कर सकें| इसके अलावा आप अपने level के अनुसार भी टेस्ट दे सकते हैं| इस App में 3 लेवल दिए गए हैं: Beginner, Intermediate, और Advanced

इस App को install करने के लिए यहां क्लिक करें

GoGrammar App Learn English Grammar

2. English Grammar Ultimate

यह App best English grammar app में से एक है जिसको download करने के बाद ये समझ लीजिए कि grammar अब आपके पॉकेट में रहेगा। जी हाँ आपने सही सुना, ये app English सीखने के लिए बहुत ही अच्छा है। इसमें आपको grammar के सारे basics rules और उनको याद रखने के लिए बहुत सारी exercise भी मिलेंगी।

इस app के साथ आपको Grammar के अलग-अलग concepts को याद रखने के लिए offline classes भी मिलेंगी जिसके जरिये, अगर आपको कोई चीज़ समझ नहीं आयी तो आप उस चीज़ के बारे में सरल भाषा में content पढ़ कर अच्छे से जान सकेंगे

English Grammar Ultimate

3. English Grammar Test

ये app English सीखने के लिए Best Mobile Apps में से एक है। इस app में आपके लिए grammar से जुड़े 180 test मौजूद हैं, जो कि mixed topics पर आधारित होंगे जिस से आपको प्रैक्टिस में काफी अच्छी मदद मिलेगी।

इस app को डाउन्लोड करके आप grammar के main 26 topics पढ़ सकते हैं वो भी एकदम आसान explanation के साथ। साथ ही इस app में आपको आपकी progress report भी मिलती है जिस से आप अपने नॉलेज का आंकलन कर सकते हैं।

इसके अलावा यहाँ पर chat room का भी feature मिल जाता है जिसके जरिये आप इस app के अलग-अलग users के साथ grammar की practice कर सकते हैं।

English Grammar Test Download

 

4. English Grammar

ये वो ग्रामर app है जिसे best mobile apps for English grammar के ग्रुप में रखा जाता है।  अगर आपको English समझने मे परेशानी हो रही है तो इस app की मदद से English को अपने मनपसंद भाषा में translate कर सकते हैं जिस से आप उस topic को अच्छे से समझ सकते है।

Competitive Exams की तैयारी करने के लिए ये app काफी अच्छा है। जिस तरह आज हर exam में MCQs (multiple choice question) आते हैं, ठीक उसी तरह इस app में भी आप ऐसी exercise से practice कर सकते है, जिसमे की आपके सामने English Grammar के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमे से केवल एक ही उत्तर सही होगा

इसके अलावा ये app आपको foreign accent में English बोलना भी सिखाता है। इसमे आप जो sentence पढ़ रहें है यदि उसे सुन ना चाहते है तो आपके पास American और British वॉइस असिस्टेंट का feature मिल जाता है, जिसके जरिये आप वो सेंटेन्स सुनकर उस तरह English बोलने का प्रयास कर सकते हैं।

5. English Grammar Handbook

इस app को Google play Store में The best app to learn English Grammar का दर्जा मिला हुआ है। इस app se आप English grammar तो सीखेंगे ही लेकिन साथ ही ये app आपकी Reading skills भी बढ़ाएगा।

अपनी grammar skills को improve करने के लिए इस app में बहुत सारे test उपलब्ध हैं, जिनमे से सबसे महत्वपूर्ण है timer वाला test। इस टेस्ट में आपको दिये गए समय में वो Question solve करना होता है। इस टेस्ट से आप time management की process को सीखते हैं, जो कि competitive exams में बहुत ज़रूरी होता है।

इन सब features के साथ इस app में सबसे मतावपूर्ण चीज़ मिल जाती है ओर वो है free video lessons। बहुत सारे apps में आपको video lessons क लिए कुछ पैसे देना होता है तभी आप उन videos को देख सकते है। लेकिन इस app में आपको सारी चीज़ें एकदम free मिलती हैं ।

6. English Grammar Book

यह English grammar एप्लिकेशन सरल भाषा, कई उदाहरणों और मजेदार क्विज़ का उपयोग करके 138 popular grammar topics को कवर करता है। आप English grammar पहली बार सीख रहे हो या नहीं, इस app के जरिये आपका English में grammatical structure काफी मजबूत होगा।

इस app को इस्तेमाल करते हुए आप कभी bore नहीं होंगे क्योंकि, इसमें अलग-अलग grammar lessons के लिए अलग level हैं। जिनमे बहुत सारी exercise मिल जाती है और आपके परफॉर्मेंस के अनुसार आपको इसमे medal भी मिलते हैं।

यह app English grammar पढाने के साथ आपकी speaking और writing skills भी डेवेलोप करने में सहायक होता है।

English Grammar Book

यह भी पढ़ें: English कैसे सीखे? लिखना, पढ़ना और बोलना आसानी से 

7. English Grammar Learning Free Offline Grammar Book

ये app स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा माना गया है जो कि English grammar के साथ-साथ vocabulary skills भी बढ़ाता है। offline होने के अलावा इस app की ये भी खासियत है कि इसे आप कभी भी अपने हिस्साब से संतुलित करके इसमे बनी हुई test series देख सकते हैं।

देखा जाए तो ये app उन लोगो के लिए बहुत अच्छा है जो अभी English सीखना शुरू किए है| यह Android app आपकी conversation skills को भी इम्प्रूव करवाने में मदद करता है। इस app में सारे lessons को काफी अच्छे और आसान भाषा में समझाया गया है।

इस app के जरिये आप अपना study plan बना सकते हैं। study plan बनाने में यह app आपकी पूरी तरह से सहता करता है। आपने जितनी देर जो टॉपिक पढ़ा है, ये app अपने हिसाब से उस टॉपिक का समय calculate कर लेता है और आपको plan बनाने में help करता है।

English Grammar Learning Free Offline Grammar Book

8. Learn English Grammar

English सीखने के लिए यह Best Mobile App है। इस app में grammar के 120 topics कवर किए गए हैं, जिस से आपको पढ़ने के लिए बहुत सारा कंटैंट मिलेगा। इसके साथ ही इस app में हर टॉपिक के अनेक clear and simple explanation दिये हुए हैं।

इस app की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमे 2000 से भी ज्यादा test Questions हैं जिनसे आप बहुत अच्छी तरह से practice कर सकेंगे। इतने सब features के साथ इस app के लिए आपको इंटरनेट की कोई ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह app पूर्ण रूप से offline तरह से काम करता है।

इस app में वह सारी ज़रूरी चीजे उपलब्ध हैं जो कि बड़ी बड़ी competitive परीक्षाओं में काम अति है। इस app की मदद से आप बहुत सी अलग exams कि तैयारी कर सकते हैं जैसे कि –  CAT, IELTS, TOEFL, GRE, GMAT, MAT, XAT, NMAT, SNAP, SAT, SSC, CGL, Bank PO, CET, GATE, IAS, IBPS, IES, UPSC, JKSSB, PTE, DU JAT, TOEIC, NIFT, JBPS, CFE, CLAT, etc.

9. Basic English Grammar

यह app, grammar के basics पर ज्यादा ध्यान देता है। Part of speech, noun, pronoun, prepositions, verb, adjective, conjunctions, articles, आदि बहुत सारे basics को कवर करता है। इस app से आप grammar के basics को बहुत आसानी से समझ सकते हैं।

इस app की एक बात और अच्छी है कि इस app का user interface बहुत आसान है। मतलब आपको कोई भी चीज़ जानने या समझने के लिए जादा परिश्रम नहीं करना पड़ेगा। सब कुछ बहुत सरलता से समझ आ जाएगा।

यह app best English grammar app for android भी माना जाता है। ये आपकी grammar skills को develop करने में काफी मदद करता है, जिस से आपकी भाषा के ऊपर बहुत अच्छे से confidence आजाता है जो कि आज के जमाने में बहुत ज़रूरी है।

Basic English Grammar

10. LearnEnglish Grammar (UK edition)

यह app Best English Grammar Apps मे से एक है। यह completely free app है, जो कि इस तरह से डिसाइन किया गया है कि इसकी मदद से कोई भी बहुत आसानी से English सीख सकता है और grammar के concepts को समझ सकता है।

इस app में कुल 4 level हैं, जो कि beginner से लेकर advance स्तर के लोगों के लिए बनी हुई है। साथ ही आपकी प्रैक्टिस को ध्यान मे रखते हुए इस mobile app में 1000 Questions & Answer मौजूद हैं। हर level में 600 grammar से जुड़ी activities उपलब्ध है, जो कि अलग-अलग grammar topics में बंट जाती है।

इसके अलावा इस app में आपको 2 versions देखने मिल जाते है – British English और American English। जिस से आपको भाषा के 2 बड़े प्रारूप समझ आएंगे और जिनहे जिस तरह कि English सीखनी है वो अपने मुताबिक सीख सकते है।

English Grammar App का सही से Use कैसे करें

  • इंटरनेट के जमाने में किसी भी चीज़ पर ध्यान केन्द्रित करना आसान नहीं होता है। English grammar apps से English सीखते वक़्त हमे सब कुछ बहुत ध्यान से पढ़ना होता है और उसे याद करना होता है, इसलिए app का इस्तेमाल कतरे समय अन्य apps का उपयोग ना करें।
  • App से पढे हुए टॉपिक को ठीक से याद करने के लिए app की अलग-अलग test exercise solve करना बहुत अच्छा होता है। इसे आपको अपनी गलतियाँ भी पता चलती हैं तथा उस topic के बारे में नॉलेज भी बढ़ता है।
  • App को निश्चित और नियमित समय से उपयोग करना बहुत सार्थक होता है। इस से आपकी पढ़ने में लगन बनी होती है और link नहीं टूटती।
  • आप अपने दोस्तों के साथ ये apps को use कर सकते है जिस से कि आप सब साथ में app में दी गयी exercise से प्रैक्टिस करके अलग अलग topics के बारे में discuss कर सकते हैं।
  • app में दिये गए video और audio lessons को ध्यान से सुनना चाहिए क्योंकि वहाँ दी गयी जानकारी बहुत आवशयक होती है। English और उसका grammar ठीक से सीखने के लिए हमें कुछ छोटी-छोटी बातों को याद करना होता है, और ये बातें इन video और audio lessons में अच्छे से कवर की जाती है।

 

Grammar Improve करने के लिए TIPS

  • English grammar सीखना कठिन नहीं है बस अनुशासन रहे तो बहुत आसानी से सीख सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से पढ़ने से आप इसमे अच्छी पकड़ बना सकते हैं।
  • ज़रूरी नहीं की grammar improve करने के लिए आपको कठिन शब्द सीखना आवश्यक है। सरल और आसान भाषा की मदद से आप अपने grammar को जल्दी डेव्लप कर पाएंगे।
  • Grammar सीखने के लिए सिर्फ पढ़ना ही आवश्यक नहीं होता, उसे लिख कर भी समझना ज़रूरी होता है।
  • Apps के बारे में तो हमने बता दिया लेकिन इसके साथ ही आप अलग-अलग workbooks का सहारा भी ले सकते है और प्रैक्टिस कर सकते है।

उम्मीद है की आप इस पोस्ट से यह जान पाए होंगे की मोबाइल apps के जरिये हम English और grammar कैसे सीख सकते है।

सीखने के लिए तो Apps Store पर बहुत से English Grammar apps available हैं, लेकिन उनमे से बहुत से apps बेकार होते हैं जोकि किसी भी काम के नहीं होते|

हमने आपको वह सभी Best English Grammar Apps को बताया है जोकि वाकये में ही आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे आपकी English Grammar को improve करने में आपकी सहायता करेंगे|

ऊपर में बताये हुए English Grammar apps में से आप अपनी पसंद के app को download और install करके English Grammar सिख सकते हैं

आशा है आपके लिए ये पोस्ट हेल्पफूल होगी, और आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी।

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *