NCC क्या है? कैसे Join करें? NCC ‘A’ ‘B’ ‘C Certificate Benefits

क्या आपने भी अपने दोस्तों या आस पड़ोस के लोगों को NCC के बारे में बात करते हुए सुना है| और आप भी जानना चाहते है की NCC क्या है? तो आप एक दम सही जगह पर आएं है|

यहाँ पर NCC से जुडी वह सभी जनकारी साझा की जाएगी और आप जान पाएंगे की NCC कैसे ज्वाइन करें और NCC ज्वाइन करने के क्या फायदे हैं| और इसके अलावा भी बहुत कुछ जोकि हर उस छात्र को जानना चाहिए जो NCC में Cadre बनने की सोच रहा है|

इससे पहले की हम यह जाने की NCC क्या है उससे पहले हम इसके full form को जान लेते हैं ताकि आप NCC का पूरा मतलब समझ ने में सक्षम हो|

NCC Full Form

NCC Full Form : National Cadet Corps

NCC Full Form in Hindi : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन सी सी)

 

NCC क्या है ?

राष्ट्रीय कैडेट कोर को सशस्त्र बलों (Armed Forces) का यूथ विंग कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े युवा संगठन में से एक है जहां पर आपको अनुशासन और नेतृत्व के आधार पर प्रशिक्षित किया जाता है।

National Cadet Corps एक त्रि-सेवा संगठन है, जिसमें सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हैं|

राष्ट्रीय कैडेट कोर की शुरुआत 1948 में हुई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है| राष्ट्रीय कैडेट कोर एक स्वैच्छिक संगठन (voluntary organization) है जो पूरे भारत में हाई स्कूल, उच्च माध्यमिक, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कैडेटों की भर्ती करता है। ताकि देश के युवाओं को अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में परिवर्तित और संवार सके|

Motto of NCC

National Cadet Corps के काम करने का मोटो है: एकता और अनुशासन (Unity and Discipline)

अभी वर्तमान में लगभग 3 लाख स्कूल और कॉलेज के युवा इस अद्भुत संगठन के माध्यम से राष्ट्र की सेवा में शामिल हैं, जो एकता और अनुशासन के आदर्श पर आधारित है।

 

एनसीसी का उद्देश्य क्या है? NCC Aim

NCC को बनाने के पीछे क्या महत्वकांक्षाएँ है?

  • युवाओं को अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में परिवर्तित करना।
  • एनसीसी का उद्देश्य अनुशासन, चरित्र विकास, भाईचारे, साहसिक कार्य की भावना और युवा नागरिकों के बीच निस्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करना है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों (leadership qualities) को जगाना है ताकि वह अपने जीवन में सफल रहें चाहे वह किसी भी कैरियर का चयन करें।
  • इसका उद्देश्य यह भी है की यह युवाओं को फौज या अन्य शस्त्र बलों में कैरियर चुनने के लिए प्रेरित करे|

जीवन कौशल सीखने और सभी आयामों में राष्ट्र की सेवा करने के लिए एनसीसी सबसे अच्छा मंच है|

इससे पहले की हम यह जानें की NCC Join कैसे करें? उससे पहले यह जानना जरुरी है की NCC में होता क्या है और NCC ज्वाइन करने के क्या फायदे है|

 

NCC में किस तरह की ट्रेनिंग होती है?

एनसीसी कैडेटों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए कई अवसर देता है जिससे के आप धीरे-धीरे अपने आपको एक बेहतर व्यक्ति में बदल पाते है और अपनी चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो जाते है।

NCC भारत के तीनो सशस्त्र बलों की शाखाओं से जुड़ा हुआ है ARMY, NAVY और AIR FORCE. अगर आप आर्मी एनसीसी में कैडेट बनने के लिए अपना नाम अंकित करते हैं तो आपकी सभी ट्रेनिंग गतिविद्यियाँ ARMY से सम्बंधित होंगी| और इसी तरह अगर आप NAVY या AIR NCC के लिए जाते हैं तो आपकी पूरी ट्रेनिंग वहां के हिसाब से होंगी|

बहोत से छात्र सोचते हैं की आपको बहुत ज्यादा Physical Activity करवाई जाएगी पर हकीकत में शारीरिक परिश्रम एनसीसी का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है|

एनसीसी कैडर होने के नाते आप singing, dancing, instrument playing और मंच पर acting जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हैं और कभी-कभी आपको उन्हें organise भी करना पड़ता है।

NCC में कराई जाने वाली गतिविधियों से आप के अंदर कभी हार न मानने का जज्बा पैदा हो जाता है| यह आपको आशावादी बनाती है और आपके अंदर बहुत अधिक आत्मविश्वास जगाती है।

एनसीसी ने activities को इन सभी वर्गों में बांटा है| यह सभी गतिविधयां आपके 2 या 3 तीन साल के training period के दौरान कराई जाएँगी|

  1. शिविर प्रशिक्षण / Camp Training
  2. संस्थागत प्रशिक्षण / Institutional Training
  3. अनुलग्नक प्रशिक्षण / Attachment Training
  4. एयर विंग ट्रेनिंग / Air wing Training
  5. नौसेना विंग प्रशिक्षण / Naval wing Training
  6. सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास गतिविधियाँ
  7. यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम
  8. Para jumping camp
  9. कैरियर काउंसलिंग और व्यक्तित्व विकास
  10. Republic Day Camp का आयोजन
  11. ANO के लिए OTA कैम्पटी और ओटीए ग्वालियर में पाठ्यक्रम का संचालन
  12. रिमाउंट एंड वेटरनरी यूनिट ट्रेनिंग
  13. फायरिंग और तीरंदाजी जैसी गतिविधियां
  14. प्रमाणपत्र परीक्षाओं का संचालन
  15. साहसिक गतिविधियों का संचालन (trekking, rock climbing etc.)

 

NCC Certificate के फायदे | Benefits of Joining NCC

(1) अगर आपको तीनों सेनाओं में से किसी में भी अफसर या सिपाही बनना है तो NCC का Certificate आपके बहुत काम आने वाला है| क्योंकि आप बिना किसी परीक्षा या entrance exam को दिए बिना भी भारत की तीनों सेनाओं में शामिल हो सकते हैं| जोकि एक काफी कठिन पड़ाव होता है किसी भी छात्र के लिए|

(2) NCC Cadre के लिए Armed Forces में अलग से सीट रिज़र्व होती है| आपको direct entry मिल जाती है| आपको सिर्फ इंटरव्यू और मेडिकल निकालना होता है|

(3) आपको आगे की पढाई करने के लिए बहोत से scholarship भी मिलते हैं|

(4) बहुत से कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी NCC Certified candidates को preference और छूट देते admission के समय|

(5) भारत व राज्य सरकार में सरकारी नौकरी पाने में आपको बहुत सहायता मिलती है खासकर के पुलिस की नौकरी में| NCC Cadets को ज्यादा महत्वता दी जाती है और अभ्यर्थियों के मुकाबले|

अगर आपको पुलिस बनना है तो इन लेखों को जरूर पढ़ें:

 

NCC Joining Eligibility Criteria

NCC में जोइनिंग का फॉर्म भरने से पहले आपको इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा

  • भारत का नागरिक होना जरुरी है| हालाँकि अगर आप नेपाल के निवासी हैं तब भी आप NCC को ज्वाइन कर सकते हैं|
  • आप किसी शैक्षणिक संस्थान में छात्र होने चाहिए|
  • Age Limit : आप की उम्र कम से कम 12 साल और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए|
  • NCC में जाने के लिए छात्र का पूरी तरह से physically fit होना जरुरी है|

 

NCC Divisions के बारे में जानें

NCC ज्वाइन कैसे करें जानने से पहले आपको NCC के division के बारे में जानना जरुरी है| NCC में दो division होते हैं| एक Junior Division (JD) या Junior Wing (JW) और दूसरा Senior Division (SD) या Senior Wing (SW)

JD/ SD शब्द पुरुष कैडेट के लिए इस्तेमाल किया जाता है और JW / SW महिला कैडेट के लिए|

Junior Division (JD) आमतौर पर स्कूली छात्र इस डिवीजन में आते हैं जोकि अभी 9वीं या 10वीं कक्षा में पढ़ रहे होते हैं। इस division में आने के लिए आपकी आयु 12 वर्ष से 18.5 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जूनियर डिवीजन की कार्यकाल की अवधि 2 वर्ष है। 2 years programme duration

Senior Division (SD) – इस डिवीजन में 11/12वीं कक्षा और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आते हैं। मतलब की इस डिवीज़न में आने के लिए आपका कम से कम दसवीं कक्षा पास होना जरुरी है| और साथ ही मैं आपकी आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सीनियर डिवीजन की कार्यकाल की अवधि 3 वर्ष है। 3 years programme duration

अगर आपकी graduation तीन साल की है तो आपको 1st year में ही के NCC लिए आवेदन करना  होगा वहीँ अगर आपकी graduation चार साल की है तो आप चाहें तो पहले साल में भी आवेदन कर सकते हैं और दूसरे साल में भी|

 

NCC ज्वाइन कैसे करें?

अगर आप अभी स्कूल में है तो आपको अपने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करनी चाहिए की आप NCC ज्वाइन करने में इच्छुक है| जिसके बाद आपके स्कूल के प्रिंसिपल आपको गाइड कर देंगे और आपको NCC ज्वाइन करने का फॉर्म मिल जायेगा जिसको आपको सही से भरना होगा|

वहीं अगर आप एक कॉलेज के छात्र है और NCC ज्वाइन करने में इच्छुक हैं तो आपको अपने कॉलेज के किसी NCC officer से बात करनी चाहिए वह आपको NCC में भर्ती की पूरी प्रक्रिया समझा देंगे|

अगर आपके स्कूल या कॉलेज में NCC battalion नहीं है तो आपको अपने किसी नजदीकी NCC Unit में जाकर संपर्क करना होगा|

क्या केवल सरकारी स्कूल और कॉलेजों के छात्र ही NCC में जा सकते हैं?

नहीं, कोई भी छात्र जोकि ऊपर में बताई हुई सभी eligibility criteria को पूरा कर रहा हो वह NCC में शामिल हो सकता है| चाहे आप किसी सरकारी स्कूल /कॉलेज के छात्र हैं या प्राइवेट के इससे कोई फर्क नहीं पड़ता|

क्या ओपन से स्कूल या कॉलेज करने वाले छात्र भी NCC में शामिल हो सकते हैं?

कोई परेशानी वाली बात नहीं है आप NCC Join कर सकते हैं| बस आपका स्कूल या कॉलेज मान्यता प्राप्त होना चाहिए|

NCC जॉइनिंग की प्रक्रिया किस महीने से शुरू हो जाती है?

एनसीसी में नामांकन जून से शुरू हो जाता है|

 

NCC Cadres की भर्ती करने की चयन प्रक्रिया (Selection Process)

मुख्यतः NCC के लिए cadres को चुनने की प्रक्रिया में आपसे बहुत सी फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाती है| कभी-कभी चयन प्रक्रिया लगबघ एक सप्ताह तक चल सकती है|

हालांकि चयन प्रक्रिया जरूरत या निदेशालय (Directorate) के अनुसार बदलती रहती है|

एनसीसी Directorate क्या है? एनसीसी ने 17 निदेशालयों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों को विभाजित किया है। छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बड़े राज्यों के निदेशालयों से जुड़े हुए होते हैं।

NCC सही उम्मीदवार को चुनने के लिए इन सभी परीक्षणों को करा सकती है| हो सकता है आपको इनमे से किसी एक परिक्षण या किन्ही दो परीक्षणों या हो सकता है सभी परीक्षणों से गुजरना पड़े|

  • Physical Test
  • Written Test
  • Interview
  • Medical Test

 

NCC में कितने प्रकार के Certificate होते हैं?

एनसीसी में छात्रों को प्रशिक्षण के स्तर को पूरा करने के बाद तीन तरह के प्रमाण पत्र दिए जाते हैं जैसे कि (Bottom to Top)

  • NCC ‘A’ Certificate
  • NCC ‘B’ Certificate
  • NCC ‘C’ Certificate

प्रत्येक सर्टिफिकेट में ‘A’, ‘B’ और ‘C’ ग्रेड की ग्रेडिंग होती है| NCC का सबसे उच्चतम Certificate ‘C’ है जिसके साथ में ‘A’ Grading होती है| वही सबसे lowest rank का सर्टिफिकेट NCC ‘A’ Certificate होता है जिसके साथ में ‘C’ Grade होता है|

A, B and C certificate भारत के राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा लिखित और परेड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैडेट को प्रदान किए जाते हैं।

NCC ‘A’ Certificate 9th और 10th class के छात्रों के लिए होता है| या आप यह भी बोल सकते की यह सर्टिफिकेट Junior Division / Junior Wing (JD/JW) के cadres को दिया जाता है|

NCC ‘B’ और ‘C’ Certificate हाई स्कूल से ऊपर और College के छात्रों के लिए होता है (SD/SW)|

Note: NCC ‘C’ Certificate परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही आपको अपने करियर में अधिकांश लाभ मिलते हैं।

 

NCC Certificates के लिए Eligibility Criteria

  • NCC ‘A’ Certificate के योग्य होने के लिए आपको 2 सालका कार्यकाल पूरा करना होगा NCC में एक JD/JW cadre के रूप में|
  • NCC ‘B’ Certificate के योग्य होने के लिए आपको 2 सालका कार्यकाल पूरा करना होगा NCC में एक SD/SW cadre के रूप में|
  • NCC ‘C’ Certificate के योग्य होने के लिए आपको 3 सालका कार्यकाल पूरा करना होगा NCC में एक SD/SW cadre के रूप में| 3 साल के कार्यकाल में पहले दो साल NCC ‘B’ Certificate के लिए और एक साल NCC ‘C’ Certificate के लिए|

यदि आप स्कूल के समय में कैडेट नहीं थे और आपके पास “ए” प्रमाणपत्र नहीं है, तो कोई समस्या नहीं है| आप सीधे एनसीसी के “बी” प्रमाण पत्र के लिए योग्य हो सकते हैं।

वहीं NCC ‘C’ Certificate के योग्य होने के लिए आपके पास NCC ‘B’ Certificate होना जरुरी है|

यदि आपके पास “बी” और “सी” प्रमाण पत्र होगा, तो “ए” प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

 

क्या मैं Graduation के दूसरे वर्ष में एनसीसी में शामिल हो सकता हूं?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप तीन साल की डिग्री कर रहें हैं या चार साल की|

अगर आप B.Sc, B.Com, BCA, BBA आदि जैसे तीन साल के कोर्स में दूसरे वर्ष में पढ़ रहें हैं तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है| क्योंकि NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट तीन साल का होता है| आपको NCC में तीन साल पुरे करने होते हैं तभी आप ’C’ प्रमाणपत्र के लिए eligible हो सकते हैं| और सरकार द्वारा निकाले जाने वाली अधिकतर भर्तियों में लाभ उठा सकते हैं|

इसलिए बेहतर होगा की आप अपने पहले वर्ष में ही एनसीसी Join करें| वहीं अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं जोकि चार वर्षों का होता है तो आप आसानी से अपने कॉलेज के दूसरे वर्ष में भी एनसीसी Join कर सकते हैं|

संछिप्त में इसका उत्तर है- हां, आप ज्वाइन कर सकते हैं!

ज्वाइन करने के लिए आप अपने कॉलेज के NCC ANO (Associate NCC Officer) से मिलें या आप निकटतम एनसीसी यूनिट में जा सकते हैं। यदि वे आपको स्वीकार कर लेते हैं तो आप एनसीसी में भर्ती हो सकते हैं।

लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें की आप केवल NCC का ‘B’ Certificate ही प्राप्त कर सकते हैं| अगर आप तीन वर्ष की स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं|

 

क्या पढाई के साथ-साथ NCC Cadet बनना सही है?

बहोत से छात्रों का यह बड़ा ही साधारण सा प्रशन होता है की क्या NCC ज्वाइन करने के बाद मुझे पढाई करने का समय मिल पायेगा? क्या मेरे लिए दोनों एक साथ करना सही रहेगा?

अगर आप सोचते है की NCC ज्वाइन करने बाद आपको रोजाना NCC Camp जाना होगा या आपको रोजाना task पुरे करने होंगे तो यह गलत है|

एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों की योजना इस तरह से बनाई जाती है कि आपकी पढाई और academics डिस्टर्ब न हो| साथ ही आपको पर्याप्त व्यक्तिगत समय भी मिलेगा।

 

एनसीसी की Uniform कैसी होती है?

अगर आप NCC में सेना / ARMY के कैडेट बनते हैं तो आपको खाकी वर्दी पहननी होती है। नौसेना कैडेट नौसेना की सफेद वर्दी पहनते हैं। और वायु सेना के कैडेट वायु सेना के समान नीली वर्दी पहनते हैं।

 

मुझे उम्मीद की आप ऊपर में बताये सभी जानकारियों से समझ पायेंग होगें की NCC क्या है और इसको कैसे ज्वाइन करें| इसके अलावा इस लेख के माध्यम से आपको और भी बहुत कुछ जानने को मिला होगा|

अगर आपका NCC के सम्बन्ध में कोई भी प्रशन है तो आप निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं

इस Post को Share करके और लोगों की भी Help करें
Career Jano
Career Jano

Career Jano आपको Career से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है| इस वेबसाइट का AIM छात्रों को Guide करना है ताकि वह एक सही Career को चुन सके और अपना Future Bright बना सके| हमारे Facebook Page को LIKE करें

165 Comments

  1. मैैं अपनी लडकी जो कि वर्ष 2019-20 में कक्षा 10 वी सीबीएसी सेे 72 प्रतिशत के साथ उत्‍तीण की है लेकिन हमारे शहर सनावद जिला खरगोन में एनसीसी कालेेेज नही होने सेे उसको प्रवेश कब और कहां दिलाना चाि‍हिये वो उसका जन्‍म् 2004 का है क़़्पया मार्ग दर्शन कीजिये —————धन्‍यवाद

  2. Sir me army nursing karna chahta hu but mujhe uniform kis colour ki milegi Or mujhe unhe kiya khuda ki mujhe army nursing me jana hai

    • Hello,sir
      Humara college ma mara admissions ka phala NCC ki race November k start week ma ho Gaye or mara admissions Nov. K last week ma hua or college ma NCC ki 4 he sit h girls ki ab mujhe kya krna Hoga NCC join krna k liya,
      Mara pass NCC ka A certificate BHI h

  3. Jai Hind sir 👩‍✈️ sir meri 12th ab complete hojaye gi kia mein 12th ke baad ncc kar skti hu aur sir college m ncc nhi hai kia mein dusra college se kar skti hu B A m aakr

  4. Sir good morning.
    Sir mera second year h BBA ka to kya my join nhi kr sakti meri hamesha se icha rhi h ki may Ncc join kru lekin muche koi gaid karne vala nhi tha. But muche aap jaise gaider ki jarurt . Sir mere college me NCC officer nhi h to my kaise apply kr sakti hu koi online website bhi h . ya aap meri help kr sakte h join karane me please sir aap ki help ki ojah se my kuch kr paugi.. please sir.

  5. जय हिंद …
    जब हम एसीसी मै हे तो हम अपने सिनियर से कैसे बिहेव करे और ज्युनिअर और सिनियर के बीच कोंसे नियम होते है यह मुझे बताओ…

  6. Sir mene isi mhine post graduation me admission liya h to kya m b ncc me admission le skti hu,sir please help me or guide me

  7. Sir, I am a student in bsc 1st year.
    I want to join NCC.
    Sir kiya ab bhi aavedan kar sakte hai agar time hai to plese sir inform jaroor karna.

  8. Sir muje ncc m 1st year m lider bnna h sir eske liye hame ANO ko 1 later likhna h jisme hmne ncc Kyu join ki eske bare m likhna h to Sir kya aap esme leter likhne m koi meri help kr ske to bhut bhut bhnyewad.
    Please request sir
    Sunil bairwa

  9. Sir may up se hoon mera greadution secund year hai mujhe NCC ke bare jankarinhi thhi padhi ke sath may security line me job bhi kar rha hoon mujhe NCC ka mtlb yanha se pta chla
    Aur merr liye yah bahut hi Important hai

    Keya may NCC joain kar paunga
    Please help me
    Thanks

  10. NCC ke addmission har year June ke month me hote the covide ke chlte es year June me lagbhag addmission nahi honge jaisi aur jankari hamko milegi ham aapko bta denge

  11. Mera name Sachin Jangid hai me 12th class student hu. My age is 18year old. Me NCC kab se or kaise join kar sakta hu

  12. Dear sir,
    Me pavan khade age 21year ka hu.
    Civil engineering me diploma (sy) me padhta hu. kya me ab ncc join kar sakta hu.plese help me ….

    Pavan khade
    ………

    • My name is gunjan .I am study Rudra institute of technology college . My corses B.sc.home science final year. sir ma ncc kar chati hu kya muj admission mil sakta hai ncc plz Respected sir tell me.

  13. Sir/Mam,
    Mai abhi B.A 2nd year me hu..
    Or mujhe NCC join karni hai near by battalion se to me 3 years ki NCC join kar sakti hu kya?

  14. kya agar kisi college m ncc h to ussa haam koy bhi wing choose kr sakta h y asa hota ki is college k pass kaval army wing h y air y navy mera matlab h ki bass kisi bhi college s jissa hama ncc join karni h bass usma ncc honi chaiya to haam koy bhi wing join kar sakte h

  15. Kya me B A फर्स्ट ईयर से एडमिशन ले सकता हूं

  16. Respected sir mene just 12ki he mujhe bhi Ncc join krna he to mujhe kis clg me admission Lena Chahiye. Ncc ke liye Regular clg Jruri he Kya? Sir plz guide me.

      • सर मेरा एडमीसन अभी नहीं हुआ है का मैं ‌‌ncc जैन कर सकता हु 11मे एडमीसन ‍‍‍‍‍‍‍कराना है

  17. NCC mein admission lene ke liye kya kya karna padta hai aur kya kya qualification honi chahie

  18. सर मेरी आंखे थोड़ी कमजोर है तो क्या में ncc join कर सकता हूं क्या सर

  19. Mere pass NCC c certificate ka c grade hai to uski koi manye nahi Hai kya usse koi chut nahi milega kisi job m kya

  20. Sir mera age adharcard se 01/01/2008 hai to kya sir mujhe ncc b mil sakta hai please reply kijiye ga sir

  21. Sir main inter first year me hu agar me ncc ko college se na karke bahar ncc battalion se karu to uska college jaisa chut milega sir please reply me

  22. बिना फिजिकल टेस्ट के सीधे एडमिशन लेकर एनसीसी ज्वाइन किया जा सकता है क्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *